• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Thursday, July 30, 2026
Nav Times News
Best Acting School in Chandigarh
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home खेल

टी-20 विश्व कप का सजने जा रहा मेला, पहले दिन होंगे दो मुकाबले

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
October 16, 2022
in खेल
0
टी-20 विश्व कप

नई दिल्ली। 16 टीमें, 29 दिन और 45 मुकाबले..रोमांच की बूस्टर डोज तैयार हो जाएं क्योंकि रविवार से आस्ट्रेलिया में टी-20 विश्व कप की शुरुआत होने वाली है। अभी पहले दौर के मैच होंगे, जिसमें सबसे पहली भिड़ंत श्रीलंका और नामीबिया की होगी।

दिन के दूसरे मैच में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के सामने नीदरलैंड्स की टीम होगी। पहले चरण में ग्रुप-ए और ग्रुप-बी से शीर्ष दो टीमें सुपर-12 चरण के लिए क्वालीफाई करेंगी। सुपर-12 चरण 22 अक्टूबर से शुरू होगा जहां गत चैंपियन आस्ट्रेलिया का सामना पिछले बार की उपविजेता टीम न्यूजीलैंड से होगा। भारतीय टीम 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के विरुद्ध अपने अभियान की शुरुआत करेगी।

नंबर गेम :

कैसे होगा विश्व कप-

– 29 दिनों तक चलेगा यह वैश्विक टूर्नामेंट

– 8वीं बार हो रहा है टी-20 विश्व कप का आयोजन

-आज से शुरू होगा पहला दौर

पहले दौर में दो ग्रुप 

-ग्रुप-ए में नामीबिया, नीदरलैंड्स, श्रीलंका, यूएई

-ग्रुप-बी में आयरलैंड स्काटलैंड, वेस्टइंडीज, जिंबाब्वे

-दोनों ग्रुप से दो-दो शीर्ष टीमें सुपर-12 में जाएंगी

सुपर-12 में दो ग्रुप

ग्रुप-1 में आस्ट्रेलिया, इंग्लैँड, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान और पहले दौर की दो टीमें

ग्रुप- 2 में भारत, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश, पाकिस्तान और पहले दौर की दो टीमें टीमों के ग्रुप

टी-20 विश्व कप के अबतक के विजेता टीम, उपविजेता, वर्ष

भारत, पाकिस्तान, 2007

पाकिस्तान, श्रीलंका, 2009

इंग्लैंड, आस्ट्रेलिया, 2010

वेस्टइंडीज, श्रीलंका, 2012

श्रीलंका, भारत, 2014

वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, 2016

आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, 2021

टूर्नामेंट में विजयी शुरुआत करना चाहेगा श्रीलंका

2014 में टी-20 विश्व कप की ट्राफी जीतने वाली श्रीलंका का सामना इस टूर्नामेंट के पहले दौर में ग्रुप-ए के मैच में रविवार को नामीबिया से होगा और दासुन शनाका की अगुआई वाली टीम इस टूर्नामेंट की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेगी। श्रीलंका की टीम ने इस साल एशिया कप की ट्राफी अपने नाम की थी, लेकिन हाल के दिनों में टी-20 में उसका प्रदर्शन बेहतर नहीं रहा था जिसके कारण उसे सीधे सुपर-12 में प्रवेश नहीं मिल पाया। श्रीलंका की टीम को सुपर-12 में पहुंचने के लिए अपने ग्रुप में शीर्ष दो में रहना होगा।

श्रीलंका के कप्तान शनाका ने कहा, ‘एशिया कप के बाद हमारा आत्मविश्वास बढ़ गया है और टीम का वातावरण भी अच्छा है। हमारा ध्यान अपनी बल्लेबाजी पर केंद्रित है। हम इस चुनौती के लिए तैयार हैं और इस टूर्नामेंट में बेहतर करने के लिए उत्सुक हैं।’आंकड़ों में श्रीलंका का पलड़ा भारी है, लेकिन नामीबिया की टीम ने 2021 टी-20 विश्व कप में अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया था और उसकी कोशिश फिर ऐसा करने की होगी। दिन के एक अन्य मैच में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) का सामना नीदरलैंड्स से होगा। यूएई की तुलना में नीदरलैंड्स के पास आइसीसी के बड़े टूर्नामेंटों में खेलने का अनुभव ज्यादा है।

Tags: India vs Australia T20 2022 ScheduleIndia vs South Africa T20 series 2022T20 Series 2022 IndiaT20 Series 2022 scheduleT20 World Cup 2022 Team List
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

IPC

Karnataka: IPC की धारा 498 के तहत ‘शादी के बाद शारीरिक संबंध न बनाना क्रूरता नहीं’, कर्नाटक कोर्ट का फैसला|

3 years ago
Cycle Pure Agarbathi

Cycle Pure Agarbathi Joins Hands with Sitar Maestro Rishab Rikhiram Sharma's India Tour for Mental Wellness

5 months ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Signify Introduces Philips FocusGlow Range: Lighting Engineered for Eye Comfort, Without Compromising on True Colour

Signify Introduces Philips FocusGlow Range: Lighting Engineered for Eye Comfort, Without Compromising on True Colour

July 29, 2026
Manipal University Jaipur Brings Global Experts Together for ACIFFS-2026

Manipal University Jaipur Brings Global Experts Together for ACIFFS-2026

July 29, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)