ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Saturday, November 28, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

17 लाख दियो से रोशन होगी अयोध्या नगरी, महर्षि वशिष्ठ के रूप में भगवान राम की पूजा व राज्याभिषेक करेंगे PM मोदी

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
October 23, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
Ayodhya City

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार यानी आज दीपोत्सव के अवसर पर अयोध्या पहुंचेंगे। पीएम मोदी के अयोध्याा आगमन पर सुरक्षा के बेहद कड़े इंतेज़ाम किए गए हैं। डीजीपी मुख्यालय ने अयोध्या के आसपास के जिलों में भी पूरी सतर्कता बरते जाने के साथ ही संदिग्धों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश जारी किया है। (Ayodhya City)

इंटरनेट मीड‍िया पर रहेगी पुल‍िस और सुरक्षा एजेंस‍ियों की पैनी नजर

इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित संदेशों की भी निगरानी के लिए सोशल मीडिया सेल को सक्रिय किया गया है। प्रधानमंत्री के आगमन से पूर्व अयोध्या में पुलिस बल के अलावा 10 कंपनी पीएसी व पांच कंपनी सीआरपीएफ की भी मुस्तैद की गई है। एडीजी कानून-व्यवस्था का कहना है कि वरिष्ठ अधिकारी खुद सभी सुरक्षा प्रबंधों को देख रहे हैं। अयोध्या के आसपास के जिलों में भी पूरी सतर्कता बरतने को कहा गया है। कहीं भी किसी संदिग्ध व्यक्ति से गहनता से पूछताछ किए जाने के साथ ही बाहर से आने वाले वाहनों की प्रभावी चेकिंग कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।

ये भी पड़े – उन्नाव में हो रही धर्मांतरण की साजिश, मदरसे में पढ़ रहे हिंदू छात्र का जबरदस्ती किया गया खतना, आरोपी गिरफ्तार

पीएम मोदी के अयोध्यां आगमन पर एटीएस की चप्पे -चप्पे  पर नजर

बीते दिनों पीएफआइ (पापुलर फ्रंट आफ इंडिया) व उससे जुड़े संगठनों पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद इससे जुड़े सक्रिय सदस्यों द्वारा प्रदेश में गड़बड़ी किए जाने की आशंका को लेकर अलर्ट भी जारी किया गया था। सूत्रों का कहना है कि प्रधानमंत्री के आगमन के दृष्टिगत आतंकवाद निरोधक दस्ता (ATS) की गई टीमें अलग-अलग स्थानों पर सक्रिय की गई हैं। इसके अलावा खुफिया इकाइयों को भी अयोध्या व उसके आसपास के जिलों में सक्रिय किया गया है। (Ayodhya City)

पीएम मोदी करेंगे राम लला के दर्शन और आरती

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) चार बज कर 40 मिनट पर साकेत महाविद्यालय परिसर में बने हेलीपैड पर उतरेंगे। इसके बाद करीब पांच बजे वह रामजन्मभूमि परिसर पहुंचेंगे। यहां रामलला के दर्शन-पूजन के उपरांत वह मंदिर निर्माण की प्रगति से अवगत होंगे।
  • पीएम रामलला (Ram Lala) के दरबार में दीप भी प्रज्वलित करेंगे, इसके बाद पांच बजकर 40 मिनट पर यहां से पीएम रामकथा पार्क पहुंच कर भगवान राम के राज्याभिषेक कार्यक्रम में शामिल होंगे।
  • करीब 30 मिनट वहां व्यतीत करने के बाद दस मिनट का उनका समय आरक्षित रहेगा, जिसके उपरांत वह छह बज कर 20 मिनट के करीब नयाघाट पहुंच सरयू आरती करेंगे।
  • साढ़े छह बजे से पीएम राम की पैड़ी पर आयोजित दीपोत्सव में उपस्थित होंगे, जहां 40 मिनट से अधिक समय बिताएंगे।
  • पीएम की उपस्थिति में दीपोत्सव का उल्लास आतिशबाजी से भी प्रवाहित होगा। वह करीब 15 मिनट तक आतिशबाजी का भी अवलोकन करेंगे। इसके उपरांत वह रात आठ बजे लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।
  • रामजन्मभूमि में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रामलला का गर्भगृह में दर्शन पूजन करेंगे और रामलला के समक्ष दीप प्रज्वलित करेंगे।

ये भी पड़े –  क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

अयोध्याज और आसपास के ज‍िलों में भी पुल‍िस को सतर्क रहने के न‍िर्देश जारी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 23 अक्टूबर यानी आज दीपोत्सव का ह‍िस्सा  बनने के ल‍िए अयोध्या पहुंचेगे। पीएम यहां तीन घंटे से अधिक समय तक रहेंगे। अयोध्या प्रवास में वह सबसे अधिक समय तक श्रीरामजन्मभूमि एवं राम की पैड़ी पर होने वाले दीपोत्सव कार्यक्रम में ब‍िताएंगे। इसको ध्यान में रखते हुए आयोध्या को अभेद क‍िले में तब्दीनल कर द‍िया गया है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम क‍िए गए हैं। हर तैयारी की सीएम योगी आद‍ित्योनाथ खुद परख ले रहे हैं। (Ayodhya City)

 

Tags: 17 lakh lampsAyodhyaAyodhya CityCM YogiCM Yogi AdityanathHigh SecurityLucknowNavtimesNavtimes न्यूज़NTN newsPM ModiPM Modi Visit AyodhyaRamlallaRamnagariRamnagari AyodhyaSaryu riverUttar Pradesh News By NavTimes
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

flood in Assam

Assam Flood: गुजरात के बाद अब असम में भारी बारिश के कारण आई बाढ़, 10 जिलों में 30 हज़ार से अधिक लोग प्रभावित, राज्य में रेड अलर्ट हुआ जारी|

3 years ago
Magic Bus India Foundation

Magic Bus India Foundation ने युवाओं को काम की दुनिया से जोड़ने में, सक्षम बनाने के लिए एक आजीविका कार्यक्रम ‘फ्यूचर एक्स’ के दूसरे चरण का शुभारंभ किया

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Phoenix Malls Brings Disney and Marvel to Fans Across India for a Thrilling Festive Season Adventure

Phoenix Malls Brings Disney and Marvel to Fans Across India for a Thrilling Festive Season Adventure

November 26, 2026
Kerakoll India Marks Two Decades of Innovation, Growth and Sustainable Building in India

Kerakoll India Marks Two Decades of Innovation, Growth and Sustainable Building in India

November 26, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In