ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Thursday, October 22, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home अंतर्राष्ट्रीय

Elon Musk ने पूरी की 44 अरब डॉलर की ट्विटर डील, मस्क ने ट्विटर के CEO पराग अग्रवाल समेत 4 अधिकारियों को ट्विटर से हटाया |

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
October 28, 2022
in अंतर्राष्ट्रीय
0
Elon Musk

न्यूयॉर्क, 28 अक्टूबर (एजेंसी): दुनिया के सबसे आमिर व्यक्ति एलोन मस्क (Elon Musk) ने ट्विटर का अधिग्रहण करने के लिए $44 बिलियन का सौदा पूरा करने और इसके भारतीय मूल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) पराग अग्रवाल और शीर्ष कानूनी मामलों की कार्यकारी विजया गड्डे को बर्खास्त करने के बाद ट्वीट किया। न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपनी खबर में कहा कि मस्क ने गुरुवार को ट्विटर को खरीदने के लिए 44 अरब अमेरिकी डॉलर का सौदा किया। सौदा पूरा होने के बाद, 51 वर्षीय मस्क ने ट्वीट किया: “पक्षी स्वतंत्र है।” रिपोर्ट में स्थिति से परिचित लोगों का हवाला देते हुए कहा गया है कि मस्क ने कम से कम चार अधिकारियों को हटाने के साथ ट्विटर का “क्लीनअप ड्राइव” शुरू किया है।

ये भी पड़े – Redmi Note 12 हुआ लॉन्च – 48MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ जानें कीमत

खबरों के मुताबिक जिन ट्विटर एग्जिक्यूटिव्स को हटाया गया है उनमें अग्रवाल और गड्डे के अलावा चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर नेड सेगल और जनरल काउंसल सीन अगेट शामिल हैं. सीएनएन ने कहा कि सौदा पूरा होने के साथ ही ट्विटर के कारोबार, उसके कर्मचारियों और शेयरधारकों को अब तक जो संदेह था, वह दूर हो गया है। कंपनी के सह-संस्थापक जैक डोर्सी के इस्तीफे के बाद अग्रवाल (38) को पिछले साल नवंबर में ट्विटर का सीईओ नियुक्त किया गया था। अग्रवाल, जिन्होंने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), बॉम्बे और स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में अध्ययन किया, ने एक दशक से भी अधिक समय पहले ट्विटर पर अपनी नौकरी शुरू की थी। उस समय कंपनी में 1,000 से भी कम कर्मचारी हुआ करते थे।

ये भी पड़े –  क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ की खबर के मुताबिक, ‘अग्रवाल, जिन्हें पिछले साल ट्विटर का सीईओ नियुक्त किया गया था, का Elon Musk के साथ ‘कंटेंट मॉडरेशन’ (ऑनलाइन सामग्री की निगरानी और छंटनी की प्रक्रिया) को लेकर सार्वजनिक और निजी तकरार हुई थी। लिए गए निर्णयों में गड्डे की भूमिका की भी सार्वजनिक रूप से आलोचना की गई। ट्विटर के सह-संस्थापक बिज़ स्टोन ने इन अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, ‘पराग, विजया और नेड सहगल ट्विटर में योगदान के लिए धन्यवाद। बहुत प्रतिभाशाली होने के साथ-साथ बहुत अच्छे इंसान भी।’ इसके साथ ही मस्क ने ट्विटर पर अपने विवरण को बदलकर ‘चीफ ट्वीट’ कर दिया है। फ़िलहाल ट्विटर के नए CEO की अटकले लगाई जा रही है |

 

Tags: 44 Billion Twitter DealElon MuskElon Musk completes Twitter dealElon Musk removed Twitter CEOElon Musk Twitter DealInternational News By NavTimesMusk removed 4 executivesNavtimesNavtimes न्यूज़NTN newsParag AgarwalTwitter CEOTwitter CEO Parag AgarwalTwitter deal
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Farewell

सलाह के प्रदेशाध्यक्ष गुरदीप सैनी सेवानिवृत, सम्मान पूर्वक विदाई (Farewell) दी

3 years ago
Yojana

महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के तहत जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित|

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Chitkara University's 57 Researchers Feature Among the World's Top 2 Percent Scientists in Stanford–Elsevier Report

Chitkara University's 57 Researchers Feature Among the World's Top 2 Percent Scientists in Stanford–Elsevier Report

October 21, 2026
Apparel Group Accelerates India Retail Strategy with Launch of Carrefour's Second Store in Ghaziabad

Apparel Group Accelerates India Retail Strategy with Launch of Carrefour's Second Store in Ghaziabad

October 21, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In