• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Wednesday, April 8, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home खेल

FIFA 2022 वर्ल्ड कप में बेल्जियम कि हार के बाद से ही देश में फैली हिंसा, देश में दंगो का माहौल

FIFA 2022 वर्ल्ड कप में मोरक्को से हार के बाद से ही बेल्जियम देश में फैली हिंसा, देश में दंगो का माहौल, गाड़िया फूंकी|

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
November 28, 2022
in खेल
0
FIFA 2022 World Cup

FIFA 2022 World Cup में मोरक्को से हार के बाद से ही बेल्जियम देश में फैली हिंसा, देश में दंगो का माहौल, गाड़िया फूंकी| मोरक्को ने बेल्जियम को फीफा वर्ल्ड कप 2022 में मात देकर उलटफेर कर दिया था. इसका असर बेल्जियम की सड़कों पर दिखा है, फैन्स यहां खफा हो गए और सड़कों पर उत्पात मचाने लगे. ब्रसेल्स में प्रदर्शनकारियों ने सार्वजनिक वाहनों में आग लगा दी. कतर में जारी फीफा वर्ल्ड कप 2022 में लगातार कई उलटफेर देखने को मिल रहे हैं. रविवार को फीफा रैंकिंग में नंबर-2 की टीम बेल्जियम को मोरक्को के हाथों 0-2 से हार झेलनी पड़ी. यह एक बड़े उलटफेर में से एक माना गया, जिसका असर मैदान से लेकर सड़कों तक देखने को मिला. इस हार के बाद बेल्जियम में फैन्स बेकाबू हो गए और अलग-अलग शहरों में दंगों जैसे हालात बन गए.

ये भी पड़े – दिल्ली में एक और मामला श्रद्धा मर्डर जैसा, पति का किया कत्ल बेटे के साथ मिलकर; फिर शरीर के किए कई टुकड़े

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, वर्ल्ड कप मैच में मिली हार के बाद बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स में हजारों फैन्स सड़कों पर उतर आए और टीम के खिलाफ नारेबाजी की गई. यहां बड़ी संख्या में लोग गाड़ियों और बाइकों पर निकले और विरोध जताया. लेकिन देखते ही देखते यह विरोध हिंसा में बदल गया. यहां कई जगहों पर मोरक्को और बेल्जियम के फैन्स आमने-सामने आए और दोनों ग्रुपों में झड़प हुई. (FIFA 2022 World Cup) झड़प, जश्न और गुस्से के इस माहौल के बीच ही सार्वजनिक वाहनों को नुकसान पहुंचाया गया. फुटबॉल फैन्स ने यहां ब्रसेल्स के हाइवे पर दंगे किए, सार्वजनिक चीज़ों को नुकसान पहुंचाया, वाहनों में तोड़फोड़ और आगजनी भी की. शाम को करीब 7 बजे से शुरू हुआ यह उत्पात देर रात तक जारी रहा. जिसके बाद पुलिस ने दर्जनों लोगों को हिरासत में लिया है.

स्थानीय प्रशासन द्वारा इस बीच मेट्रो और अन्य सार्वजनिक वाहनों की सर्विस पर कुछ देर के लिए रोक लगा दी गई थी. मेट्रो स्टेशन के गेट बंद कर दिए गए थे, ताकि प्रदर्शनकारी इन जगहों पर एंट्री ना ले सकें. अभी भी ब्रसेल्स में अलग-अलग जगहों पर कुछ पाबंदियां लगाई गई हैं और हालात सामान्य होने का इंतज़ार किया जा रहा है.

नीदरलैंड्स तक पहुंची हिंसा की आग
ब्रसेल्स पुलिस की प्रवक्ता इल्से वैन डे कीरे ने कहा कि कई दंगाई सड़कों पर उतर आए और कारों, ई-स्कूटरों में आग लगा दी तथा गाड़ियों पर पथराव किया. घटना में एक व्यक्ति के घायल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की. ब्रसेल्स के अलावा नीदरलैंड्स में भी बवाल हुआ है, यहां स्थानीय पुलिस ने कहा कि रॉटरडैम में हिंसा भड़क उठी और दंगा रोधी अधिकारियों ने करीब 500 लोगों के फुटबॉल समर्थक समूह को रोकने का प्रयास किया, जिन्होंने पुलिस पर पथराव किया और आगजनी तथा तोड़फोड़ की.

नीदरलैंड्स में हुई इस घटना में दो पुलिस अधिकारी घायल हुए हैं, रविवार देर शाम कई शहरों में अशांति की सूचना मिली. मीडिया में आई खबरों के मुताबिक देश की राजधानी एम्सटर्डम और हेग में अशांति का माहौल है. मैच में क्या हुआ था? आपको बता दें कि रविवार (27 नवंबर) को खेले गए ग्रुप-F के (FIFA 2022 World Cup) मुकाबले में वर्ल्ड नंबर-2 बेल्जियम को मोरक्को के हाथों 0-2 से हार का सामना करना पड़ा. मुकाबले में मोरक्को की जीत के हीरो अब्देलहामिद साबिरी और जकारिया अबुखलाल रहे जिन्होंने एक-एक गोल स्कोर किया.

ये भी पड़े –  क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

बेल्जियम को कनाडा के खिलाफ भी जीत हासिल करने में पसीने छूट गए थे और वह किसी तरह 1-0 से जीत हासिल करने में कामयाब रही थी. देखा जाए तो इस विश्व कप का यह तीसरा बड़ा उलटफेर है क्योंकि मोरक्को रैंकिंग में 22वें नंबर पर है. इससे पहले मौजूदा टूर्नामेंट में सऊदी अरब ने अर्जेंटीना (FIFA 2022 World Cup) और जापान ने जर्मनी को पराजित कर तहलका मचा दिया था. बेल्जियम में हिंसा के बाद से सुरक्षाकर्मी हालात सुधारने में लगे हैं और घायलो का उपचार जारी हैं और हिंसा के फैलने के कारणों का पता लगाया जा रहा हैं|

Tags: Abdelhamid SabiriCapital BrusselsFIFA 2022 World CupFootball MatchGermanyMoroccoNavtimesNavtimes न्यूज़NetherlandsNTN newsSaudi Arabia created panic by defeating Argentina and JapanSports News By NavTimes न्यूज़Violence after football matchVoilence Spread in Belgium
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

National Blind Cricket Tournament

भोपाल में 5 अक्टूबर से शुरू होगा National Blind Cricket Tournament टूर्नामेंट, 6 राज्यों की टीम लेंगी हिस्सा

3 years ago
बारिश

दक्षिणी चीन में मूसलाधार बारिश से 15 की मौत, 3 लापता

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Business Analytics Conclave 2.0 Highlights AI-Driven Future at Manipal University Jaipur

Business Analytics Conclave 2.0 Highlights AI-Driven Future at Manipal University Jaipur

April 7, 2026
Nimbus Projects Ltd, a BSE Listed Company, Also Gets Listed on NSE, Expands the Capital Market Access; Key Projects in the Pipeline

Nimbus Projects Ltd, a BSE Listed Company, Also Gets Listed on NSE, Expands the Capital Market Access; Key Projects in the Pipeline

April 7, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)