ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Monday, November 23, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य चंडीगढ़

विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता ने राजकीय कन्या महाविद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव का किया शुभारंभ

गीता के दिव्य संदेश का अनुसरण करते हुए आज भारत पुनः विश्व गुरू बनने की ओर अग्रसर- हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
December 2, 2022
in चंडीगढ़
0
Geeta Jayanti Mahotsav

पंचकूला, 2 दिसंबर- हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि गीता के दिव्य संदेश का अनुसरण करते हुए आज भारत पुनः विश्व गुरू बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि गीता हमारे कण-कण में बसी है और गीता का हर श्लोक हमे नई प्रेरणा देता है। श्री गुप्ता आज पंचकूला के सेक्टर 14 स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उपायुक्त श्री महावीर कौशिक, नगर निगम के महापौर कुलभूषण गोयल तथा एसडीएम डाॅ. ऋचा राठी भी उपस्थित थे। इससे पूर्व श्री गुप्ता ने महाविद्यालय में विभिन्न स्कूलो, महाविद्यालयों तथा स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इसके उपरांत उन्होंने महाविद्यालय के प्रांगण में मंत्रोच्चारण के बीच आयोजित महायज्ञ में आहूतियां डाली। (Geeta Jayanti Mahotsav)

ये भी पड़े – Activa Theft: एक्टिवा चोरी के 2 मामलों में 2 चोर गिरफ्तार, एक्टिवा बरामद|

श्री गुप्ता ने जिला स्तरीय गीता जयंती समारोह के भव्य आयोजन के लिए जिला प्रशासन एवं सूचना, जन संपर्क एवं भाषा विभाग की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस आयोजन में स्कूल, काॅलेज और हर वर्ग के लोगों को शामिल किया गया है ताकि गीता के संदेश का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार हो और लोग गीता ज्ञान को अपने जीवन में अपनाएं । श्री गुप्ता ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण द्वारा कुरूक्षेत्र की पावन धर्रा पर लगभग 5100 वर्ष पूर्व दिया गया गीता का दिव्य संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है, जितना उस समय था। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति गीता पर आधारित है और हिन्दु शास्त्रों में गीता को सबसे अधिक पूजनीय माना गया है। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण ने संदेश दिया था कि ‘‘ मनुष्य को केवल कर्म करना चाहिए और फल की चिंता नहीं करनी चाहिए’’। उन्होंने कहा कि गीता के 18 अध्यायों में संस्कृत में 700 श्लोक हैं और हर श्लोक हमारे जीवन में नया संदेश देता है। उन्होंने कहा कि आज गीता का प्रचार-प्रसार न केवल भारत बल्कि पूरे विश्व में हो रहा है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा लगभग सभी भाषाओं में गीता का अनुवाद भी हो चुका है। उन्होंने कहा कि गीता उपदेश से हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए और इसी उद्देश्य को लेकर हरियाणा विधानसभा में भी श्रीमदभाग्वदगीता तथा भगवान श्री कृष्ण रथा स्थापित किया गया है ताकि चुने हुए प्रतिनिधि जब भी विधानसभा आएं गीता का संदेश याद रखें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों के फलस्वरूप अतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव दुनिया के अनेक देशों में मनाया जा रहा है। (Geeta Jayanti Mahotsav)

ये भी पड़े –  क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

उन्होंने कहा कि भारत में भी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केदारनाथ, बदरीनाथ, श्री राम मंदिर अयोध्या, श्री कृष्ण मंदिर अध्योध्या जैसे अनेक तीर्थ स्थलों का जीर्णोद्धार किया गया है। उन्होंने लोगों से आहवान किया कि वे अपने जीवन में गीता के संदेश को धारण करें और बिना फल की इच्छा करते हुए कर्म करते जाएं। इस मौके पर हरियाणा सूचना, जन संपर्क एवं भाषा विभाग तथा विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा गीता तथा भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर बीजेपी जिला अध्यक्ष अजय शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा, पार्षद हरेन्द्र मलिक, ऋतु गोयल, सुनीत सिंगला श्री माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड सचिव शारदा प्रजापति, श्याम लाल बंसल, जिला मीडिया प्रभारी नवीन गर्ग और स्कूलों व कॉलेजों के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। (Geeta Jayanti Mahotsav)

Tags: Assembly Speaker Mr. Gyanchand GuptaChandigarhChandigarh tricity News By NavTimes न्यूज़Geeta Jayanti MahotsavGovernment Girls CollegeGyanchand Guptahree-day district level Geeta Jayanti MahotsavNavtimesNavtimes न्यूज़NTN newsPanchkula
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

गठिया

गठिया की समस्या से छुटकारा पाने में मददगार है ये एक एक्सरसाइज

4 years ago
पेट्रोल पंप

पेट्रोल पंप दिलाने के नाम पर महिला से 35.15 लाख ठगे, बाप-बेटा गिरफ्तार

5 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

India's Retail Infrastructure Readiness for the 43.7 Million Sq. Ft. of New Retail Supply Expected by 2030

India's Retail Infrastructure Readiness for the 43.7 Million Sq. Ft. of New Retail Supply Expected by 2030

November 21, 2026
Union Minister Chirag Paswan Calls on Beverage Industry to Make India a Global Centre for Manufacturing, Innovation and Exports

Union Minister Chirag Paswan Calls on Beverage Industry to Make India a Global Centre for Manufacturing, Innovation and Exports

November 21, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In