• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Wednesday, July 8, 2026
Nav Times News
Best Acting School in Chandigarh
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

छात्रा पर जबरन निकाह का दबाव वाले आरोपी मोहम्मद अनस को पुलिस ने किया गिरफ्तार|

जबरन निकाह करने व पूर्व के मुकदमे वापस लेने का दबाव बनाने वाले पाक्सो व यौन उत्पीड़न के आरोपित मोहम्मद अनस को नौबस्ता पुलिस ने देर रात गिरफ्तार तो कर लिया|

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
January 11, 2023
in उत्तर प्रदेश
0
Accused Anas

जबरन निकाह करने व पूर्व के मुकदमे वापस लेने का दबाव बनाने (Accused Anas) वाले पाक्सो व यौन उत्पीड़न के आरोपित मोहम्मद अनस को नौबस्ता पुलिस ने देर रात गिरफ्तार तो कर लिया, लेकिन उसे घटना को लेकर बिल्कुल अफसोस नहीं है। पूछने पर वह बोला, उस लड़की ने मेरी जिंदगी बर्बाद की है, मुकदमा वापस न लेना उसे अब भारी पड़ेगा। जेल से छूटकर आऊंगा तो देखना उसका क्या हश्र करता हूं। पुलिस ने उसे सोमवार को जेल तो भेज दिया, लेकिन उसे अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है।

रेलबाजार क्षेत्र निवासी बीबीए छात्रा नौबस्ता के एक कालेज में पढ़ती है। पिता ने बताया कि क्षेत्र में रहने वाला मोहम्मद अनस बेटी को ढाई साल से परेशान कर रहा है। उसका जीना दुश्वार कर दिया है। उसकी हरकतों से परेशान होकर 21 अक्टूबर 2020 को अनस के खिलाफ पाक्सो और यौन उत्पीड़न का मुकदमा रेल बाजार थाने में दर्ज कराया था। वह जेल भी गया, लेकिन 17 नवंबर को जमानत पर बाहर आया तो बेटी व उन्हें धमकाकर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने लगा।

ये भी पड़े – मध्य प्रदेश में PM मोदी दो दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का करेंगे उट्घाटन|

इस पर 28 नवंबर 2020 को रेल बाजार थाने में धमकी की धारा में मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद भी उसकी हरकतें बंद नहीं हुईं। दबाव बनाने के लिए उसने पाकिस्तान के नंबरों से भी धमकी दिलाई। 2021 में तो उसने घर में घुसकर बेटी व उन्हें पीटा था, तब भी उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। (Accused Anas) तीन मुकदमों के बाद भी उसने बेटी का पीछा नहीं छोड़ा और लगातार उससे निकाह करने व मुकदमे वापस लेने का दबाव बनाता रहा।

दो दिसंबर 2022 को तो उसने हद कर दी। बेटी के कालेज में दो-तीन साथियों के साथ घुस उसे खींचकर अश्लील हरकतें करने लगा। शिक्षकों ने उसे बचाया। विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल कार्यकर्ताओं की मदद से नौबस्ता थाने में मुकदमा दर्ज हो सका था, लेकिन अनस की दहशत में उन्होंने अपना मकान बेच दिया। (Accused Anas) रविवार देर रात नौबस्ता पुलिस ने अनस को गिरफ्तार कर लिया। पहले तो उसने बताया कि उसे गलत फंसाया गया है, लेकिन फिर कहने लगा कि उस लड़की ने मुकदमा दर्ज कराकर मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी है। उसे छोड़ूंगा नहीं। मुकदमा वापस न लेना भारी पड़ेगा। जेल से छूटकर आऊंगा तो देखना उसका क्या हश्र करता हूं।

ये भी पड़े –  क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

पैसे चाहिए तो बताती पर मुकदमा वापस ले लेती
आरोपित ने बताया कि उससे कहा था कि मुझसे निकाह कर लो और मुकदमा वापस ले लो। पैसे चाहिए थे तो बताती पर मुकदमा तो वापस ले लेती। मैं छावनी अस्पताल में नौकरी करता हूं। मेरा भाई डाक्टर है और पिता कारोबारी। किसी छोटे घर से नहीं हूं। मैं तो जल्द जेल से बाहर आ जाऊंगा, (Accused Anas) लेकिन वो लड़की और उसका परिवार पछताएगा। मामले में एडीसीपी दक्षिण अंकिता शर्मा ने कहा, अनस के खिलाफ पहले से ही रेलबाजार थाने में तीन मुकदमे दर्ज हैं। नौबस्ता थाने में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। अनस पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। उस पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई कर जिला बदर भी किया जाएगा। फिलहाल आरोपी मोहम्मद अनस पुलिस की गिरफ्त में हैं|

Tags: Accused Anas were arrestedCrime news By NavTimes न्यूज़KanpurMohammed Anas who forced girl student to marryNavtimesNavtimes न्यूज़NTN newsUttar PradeshUttarPradesh
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

पावर

पंचकूला शहर में अत्यधिक पावर कट लगने के कारण लोगों ने मंगाने शुरू किये अपने पानी टैंक

4 years ago
Youth got attacked by rod

Chandigarh के सेक्टर 52 में घर में घुस कर युवक पर जानलेवा हमला…

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Lloyds Realty Unveils Refreshed Brand Identity, Reflecting Its Evolution into a Premium, Future-Ready Real Estate Developer

Lloyds Realty Unveils Refreshed Brand Identity, Reflecting Its Evolution into a Premium, Future-Ready Real Estate Developer

July 8, 2026
Amity Global School, Gurugram Achieves Outstanding IBDP Results 2026 with Two Students Securing a Perfect 45 out of 45

Amity Global School, Gurugram Achieves Outstanding IBDP Results 2026 with Two Students Securing a Perfect 45 out of 45

July 8, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)