देश के पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव का गुरुवार को गुरुग्राम के (Sharad Yadav) अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन की जानकारी उनकी बेटी ने दी। उनकी बेटी सुभाषिनी शरद यादव ने फेसबुक पोस्ट के जरिए अपने पिता के निधन की पुष्टि की। उन्होंने 75 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। जानकारी के मुताबिक, जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके शरद यादव का निधन गुरुग्राम के फोर्टिस हॉस्पिटल में हुआ। शरद यादव अटल बिहारी वाजपेई सरकार में केंद्रीय मंत्री थे।
शरद यादव ने गुरुग्राम के अस्पताल में ली आखिरी सांस
आपको बता दें कि शरद यादव की बेटी सुभाषिनी यादव ने इसकी (Sharad Yadav) जानकारी दी है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात करीब 9.30 बजे फोर्टिस अस्पताल में शरद यादव का निधन हुआ है। जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष के निधन के बाद बिहार के राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर दौड़ गई है।
ये भी पड़े – क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?