• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Sunday, July 19, 2026
Nav Times News
Best Acting School in Chandigarh
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राष्ट्रिय

भारत जोड़ो यात्रा कठुआ के हीरानगर से हुई शुरू, सुरक्षा के किए गए पुख्ता इंतज़ाम|

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा आज कश्मीर पहुंच चुकी है। आज यानी रविवार को राहुल ने पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा की शुरूआत कठुआ के हीरानगर से की।

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
January 22, 2023
in राष्ट्रिय
0
Hiranagar

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा आज कश्मीर पहुंच चुकी है। (Hiranagar) आज यानी रविवार को राहुल ने पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा की शुरूआत कठुआ के हीरानगर से की। उनकी इस यात्रा में कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री रमन भल्ला सहित कई अन्य नेता भी शामिल हुए।

‘भारत जोड़ो यात्रा जारी रहेगी, चाहे कुछ भी हो जाए’
भारत जोड़ो यात्रा पर जम्मू-कश्मीर दोहरे विस्फोटों के प्रभाव के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने 21 जनवरी को समाचार एजेंसी ANI से कहा, ‘भारत जोड़ो यात्रा जारी रहेगी, (Hiranagar) चाहे कुछ भी हो जाए।’ यात्रा अपने अंतिम चरण में है और इसमें अब तक कई जाने-पहचाने चेहरे शामिल हुए हैं। यात्रा का समापन 30 जनवरी को श्रीनगर में होना है।

ये भी पड़े – Today’s Horoscope 22nd January 2023 | आज का राशि फल दिनांक 22 जनवरी 2023

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ के अध्यक्ष ने की राहुल से मुलाकात
भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (एनएसयूआई) के अध्यक्ष ईशरप्रीत सिंह ने शनिवार को राहुल से यात्रा के दौरान मुलाकात की और उन्हें पंजाब के पैरालंपिक खिलाड़ियों के संघर्ष से अवगत कराया। (Hiranagar) एनएसयूआई के एक बयान के अनुसार, गांधी ने उन्हें प्रोत्साहित किया और आश्वासन दिया कि वह उनके साथ मजबूती से खड़े हैं।

पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती भी होंगी यात्रा में शामिल
परमवीर चक्र से सम्मानित कैप्टन बाना सिंह (सेवानिवृत्त) और शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत भी 20 जनवरी को कठुआ जिले में राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल हुए और अपनी खुशी जाहिर की। (Hiranagar) कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती, नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला और माकपा नेता मोहम्मद यूसुफ भी विभिन्न स्थानों पर यात्रा में भाग लेंगे।

ये भी पड़े –  क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

कांग्रेस समर्थकों की उमड़ी भीड़
गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा ने 20 जनवरी शाम कठुआ के लखनपुर क्षेत्र में जम्मू क्षेत्र में प्रवेश किया। शाम को जब यात्रा आगे बढ़ी तो कांग्रेस समर्थकों को पार्टी के झंडे और टॉर्च लिए देखा गया। (Hiranagar) केरल के वायनाड से सांसद गांधी ने अपनी भारत जोड़ो यात्रा के अंतिम चरण के लिए जम्मू पहुंचने पर प्रसन्नता व्यक्त की थी।

कांग्रेस नेता ने एक ट्वीट में कहा, ‘जम्मू-कश्मीर पहुंचना बहुत खुशी की बात है क्योंकि मैं अपने घर वापस जा रहा हूं, जहां मेरे पूर्वजों की जड़ें थीं। मैं अपने बारे में, हर राज्य, अपने देश के बारे में सीख रहा हूं और (Hiranagar) समझ रहा हूं।’ भारत जोड़ो यात्रा के जम्मू में प्रवेश को देखते हुए जम्मू-कश्मीर पुलिस अधिकारियों ने भी हर संभव सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की घोषणा की है। राहुल गांधी की इस यात्रा में अबतक काफी नेता, अभिनेता और अभिनेत्री शामिल हो चुके हैं| राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का 30 जनवरी को श्रीनगर में समापन होगा|

Tags: Congress Leader Rahul GandhiHiranagarjammu kashmirKathuaNational News By NavTimesन्यूज़National Students Union of IndiaNavtimesNavTimesन्यूज़NTN newsRahul Gandhi
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

चहल

चहल का नया रिकार्ड, IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय स्पिनर बने

4 years ago
Oil

रूसी Oil भारत के लिए सस्ता नहीं, यूरोप उठा रहा है भरपूर फायदा

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

India's First Listed IVF Company, Gaudium IVF, Unveils AI Powered Signature Labs, Kicking Off Planned 19 Centre Expansion

India's First Listed IVF Company, Gaudium IVF, Unveils AI Powered Signature Labs, Kicking Off Planned 19 Centre Expansion

July 18, 2026
Cycle Pure Agarbathi Celebrates 77 Years of Fragrance Excellence with Innovative Festive Launches

Cycle Pure Agarbathi Celebrates 77 Years of Fragrance Excellence with Innovative Festive Launches

July 18, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)