ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Saturday, September 26, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य हरियाणा

संत शिरोमणी गुरू रविदास महाराज ने दिया था सामाजिक समरसता और भाईचारे का संदेश-ज्ञानचंद गुप्ता

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि संत शिरोमणी गुरू रविदास को देश के विभिन्न राज्यों में अलग-अलग नामों से जाना जाता है।

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
February 4, 2023
in हरियाणा
0
Guru Ravidas Maharaj

पंचकूला, 4 फरवरी- हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने (Guru Ravidas Maharaj) कहा कि संत शिरोमणी गुरू रविदास को देश के विभिन्न राज्यों में अलग-अलग नामों से जाना जाता है। वे एक क्षेत्र के नहीं बल्कि पूरे देश के गुरू थे तभी उनको शिरोमणी की उपाधि दी गई थी।

ज्ञानचंद गुप्ता आज संत शिरोमणी गुरू रविदास की 646वीं जयंती के अवसर पर जिला के गांव खटौली में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने शोभा यात्रा को रिबन काट कर रवाना किया। उन्होंने B.R अम्बेडकर सभा खटौली की मांग पर लंगर (Guru Ravidas Maharaj) भवन के लिए 11 लाख रूपए देने की घोषणा की। इसके अलावा उन्होंने प्लाटों के उपर से गुजर रही हाई टैंशन तारों को जल्दी हटवाने का आश्वासन दिया। इस मौके पंचकूला नगर निगम के महपौर कुलभूषण गोयल व बीजेपी के जिला उपाध्यक्ष उमेश सूद भी उपस्थित थे।

इस अवसर पर रविदास सभा के पदाधिकारियों ने हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष व मेयर कुलभूषण गोयल को सरोपा भी पहनाया। उन्होंने कहा कि जब काम करने की इच्छा शक्ति हो तो कुछ भी असंभव नहीं है। उन्होंने खटौली पुल का उदाहरण देने हुए कहा कि 1977 से इस पुल के निर्माण की मांग (Guru Ravidas Maharaj) ग्रामीणों की ओर से चली आ रही है। हर बार नेताओं ने आश्वासन दिया पर पुल नहीं बना। आज 13 करोड़ रूपए की लागत से इस पुल का कार्य पूरा हो चुका है।

ये भी पड़े – पंचकूला ट्रैफिक पुलिस ने आज स्कूली छात्रो को ट्रैफिक नियमों के प्रति किया जागरुक|

इसी प्रकार सेक्टर 19 मे रेलवे लाईन पर आरओबी बनाए जाने की मांग काफी समय से लटकी आ रही थी। यहां तक कि पूर्व लोक निर्माण मंत्री रणदीप सुरजेवाला ने विधानसभा पटल पर यह कह दिया था कि इस पुल का निर्माण संभव नहीं है। परंतु हमने अधिकारियों से बात की और 30 करोड़ रूपए की लागत से इस असंभव को पुल बना कर संभव किया और 2 फरवरी को इसका लोकार्पण किया गया।

उन्होंने कहा कि पिछले 8 वर्षों में पंचकूला में 5 हजार करोड़ रूपए के विकास कार्य हुए हैं। उन्होंने एनएच 73 को पंचकूला की लाईफ लाईन बताते हुए कहा कि 2014 में हमारी सरकार के आने के बाद इसका निर्माण कार्य शुरू हुआ और 2017 में पूरा हुआ। इससे पंचकूला के ग्रामीण क्षेत्र में (Guru Ravidas Maharaj) नये युग का सूत्रपात हुआ है। उन्होंने कहा कि गुरू रविदास जी ने समाज की भलाई के लिए कार्य किए और गुरू जी ने कहा था कि कोई भी जाति-पाति से बड़ा-छोटा नहीं होता।

व्यक्ति के कर्मोें से ही उसे छोटे-बड़े की संज्ञा दी जाती है। गुरू रविदास को कर्मयोगी के नाम से भी जाना गया है। उन्होंने अपना काम पूरी मेहनत और ईमानदारी से किया। (Guru Ravidas Maharaj) गुरू जी का जन्म सन् 1376 में माघ पूर्णिमा के दिन वाराणसी में हुआ था। उनके पिता का नाम संतोख दास व माता का नाम कर्मा देवी था। जालंधर उनका कर्मक्षेत्र भी रहा जहां उन्होंने लोगों को सामाजिक समरसता और भाईचारे का संदेश दिया। गुरू रविदास जी की जन्मस्थली पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा करोड़ों रूपए की लागत से जीर्णोद्वार करवाया गया है।

गुप्ता ने गुरू जी का एक उदाहरण देते हुए कहा कि कुछ लोग गंगा स्नान के लिए हरिद्वार जा रहे थे और उन्होंने गुरू जी को भी गंगा स्नान के लिए जाते हुए कहा कि गंगा में स्नान करने से सभी पाप धुल जाते हैं। उस समय गुरू जी ने कहा था कि ‘‘मन चंगा तो कठोती में गंगा’’। मुगल सामराज्य में धर्म परिवर्तन को रोकने के लिए भी उन्होंने अपने दोहों से प्रचार किया जो आज भी सार्थक है। जितने भी महापुरूष हुए हैं, उनमें गुरू रविदास जी को प्रमुख संत माना गया है। वे एक सच्चे समाज सुधारक थे।

ये भी पड़े –  क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने देश व प्रदेश में अभूतपूर्व कार्य किया है और देश को विश्व गुरू की ओर अग्रसर किया है। अभी हाल ही में केन्द्रीय बजट में कोरोना काल के समय बीपीएल परिवारों को दिये जाने वाले निशुल्क राशन को 2022 से 2023 तक एक साल के लिए बढा दिया गया है। अब गरीब व्यक्ति को पैसे के अभाव में गंभीर बीमारियों से इलाज करवाने में कोई दिक्कत नहीं होगी।

आयूषमान योजना के तहत केन्द्र सरकार ने हर वर्ष 5 लाख रूपए तक के सरकारी व निजी अस्पतालों में मुफ्त इलाज की सुविधा उपलब्ध करवाई तो हरियाणा ने इस योजना का दायरा (Guru Ravidas Maharaj) बढा कर चिरारू हरियाणा का नाम दिया। अब 1.80 लाख तक की वार्षिक आय वाले 29 लाख परिवारों को सरकारी व निजी अस्पतालों में मुफ्त इलाज की सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि आज देश के 90 प्रतिशत घरों में नल से जल जा रहा है। 9 करोड़ से अधिक एलपीजी गैस कनैक्शन दिये गए हैं। उन्होंने कहा कि आज स्वास्थ्य, शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुए हैं।

पंचकूला सेक्टर 6 का नागरिक अस्पताल पूरे राज्य में एक मिसाल है। 105 सरकारी स्कूलों को संस्कृति माॅडल स्कूलों का दर्जा दिया गया है। आज 11वीं और 12वीं कक्षा के 3 लाख से अधिक विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित किए गए हैं ताकि वे आॅनलाईन पढाई कर सकें। स्कूलों में स्मार्ट क्लास रूम बनाए गए हैं। इसके उपरांत गुप्ता ने मुकंदी सैनी व वेदी सैनी के घर चल रही भाग्वद कथा के समापन अवसर पर (Guru Ravidas Maharaj) शिरकत की और प्रवचन सुने व प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर एससी मोर्चा के प्रधान अमरीक सिंह, बरवाला मण्डल अध्यक्ष गौतम राणा, मार्किट कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, पार्षद नरेन्द्र लुबाणा, रविदास सभा के पदाधिकारी रमेश, सुरेश, नरेन्द्र, अनिल, मनदीप, किशन व रामकुमार तथा बीजेपी के अन्य नेता व लोग भी उपस्थित थे।

Tags: B.R AmbedkarChandigarh tricity News By NavTimes न्यूज़Gyanchand GuptaHaryanaHaryana Assembly SpeakerNavtimesNavtimes न्यूज़NTN newsPanchkulaSant Shiromani Guru Ravidas
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

drug addict

हकला कहकर चिढ़ाने पर नशेड़ी नाबालिक ने किया 6 वर्षीय मासूम बच्चे का क़त्ल, पहले भी कर चुका था लोगों पर हमला|

3 years ago
Electricity Rates

Delhi : दिल्ली में बढ़ी बिजली दरें, AAP मंत्री ने केंद्र पर लगाया ‘कुप्रबंधन’ का आरोप, उपभोक्ताओं पर कोई असर नहीं होने का किया वादा|

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Funded Trader Markets Passes USD 7.4 Million in Trader Rewards With Every Payout in a Public Ledger

Funded Trader Markets Passes USD 7.4 Million in Trader Rewards With Every Payout in a Public Ledger

September 25, 2026
Planning to Buy a Luxury Home This Festive Season? Watch Out for These NCR Micro-Markets

Planning to Buy a Luxury Home This Festive Season? Watch Out for These NCR Micro-Markets

September 25, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In