ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Thursday, October 22, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राष्ट्रिय

जाने मार्किट से अचानक कैसे कम हो रहे हैं 2000 के नोट, जिसको लेकर RBI ने दिया बड़ा अपडेट|

दिमाग पर जरा जोर डालिए कि आखिरी बार कब आप दो हजार रुपये के नोट का छुट्टा कराने के लिए इधर-उधर घूम रहे थे. शायद लंबा वक्त हो गया होगा|

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
February 6, 2023
in राष्ट्रिय
0
2000 Notes

दिमाग पर जरा जोर डालिए कि आखिरी बार कब आप दो हजार रुपये (2000 Notes) के नोट का छुट्टा कराने के लिए इधर-उधर घूम रहे थे. शायद लंबा वक्त हो गया होगा. क्योंकि हमारी करेंसी के सबसे बड़े नोट का सर्कुलेशन इन दिनों कम हो गया है| रिजर्व बैंक ने अपनी सालाना रिपोर्ट में इसे लेकर बड़ी जानकारी दी है. रिजर्व बैंक की वार्षिक रिपोर्ट में 2000 रुपये के नोट की कमी को लेकर बड़ी वजह सामने आई है. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की वार्षिक रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त वर्ष 2019-20, वित्त वर्ष 2020-21 और वित्त वर्ष 2021-22 में 2000 रुपये के एक भी नोट नहीं छापे गए हैं. इस वजह से बाजार में 2000 रुपये के नोट का सर्कुलेशन कम हो गया है|

ये भी पड़े – Govt. P.G College Sector 1,PKL: सेक्टर -1 कॉलेज में जिला स्तरीय कानूनी साक्षरता प्रतियगिताओं का आयोजन|

कब जारी किए गए थे 2000 के नोट?

नवंबर 2016 में हुई नोटबंदी के बाद 2000 रुपये के नोट को रिजर्व बैंक ने जारी किया था. 8 नवंबर 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐलान के बाद 500 और 1000 रुपये के सभी नोट चलन से बाहर हो गए थे. इन करेंसी की जगह रिजर्व बैंक ने 500 और 2000 रुपये के नए नोट जारी किए थे. (2000 Notes) रिजर्व बैंक का मानना था कि 2000 रुपये का नोट उन नोट की वैल्यू की भरपाई आसानी से कर देगा, जिन्हें चलन से बाहर कर दिया गया था. रिपोर्ट के अनुसार, 2000 रुपये के नोट को जारी करने से बाकी नोटों की जरूरत कम पड़ी|

क्या बंद हो गए 2000 के नोट?

31 मार्च 2017 को सर्कुलेशन वाले नोट की कुल वैल्यू में 2000 रुपये के नोट की हिस्सेदारी 50.2 फीसदी थी. वहीं, 31 मार्च 2022 को सर्कुलेशन वाले कुल (2000 Notes) नोट की वैल्यू में 2000 रुपये के नोटों की हिस्सेदारी 13.8 फीसदी थी. हालांकि, रिजर्व बैंक ने 2000 रुपये के नोट को बंद नहीं किया है लेकिन इनकी छपाई नहीं हो रही है|

कब से नहीं हुई छपाई?

देश में 2000 के नोट सबसे ज्यादा चलन में वर्ष 2017-18 के दौरान रहे. इस दौरान बाजार में 2000 के 33,630 लाख नोट चलन में थे. इनका कुल मूल्य 6.72 लाख करोड़ रुपये था|

ये भी पड़े –  क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

2021 में मंत्री अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में ये जानकारी दी थी कि पिछले दो साल से 2000 रुपये के एक भी नोट की छपाई नहीं हुई है. दरअसल, सरकार RBI के साथ बातचीत (2000 Notes) करने के बाद नोटों की छपाई को लेकर निर्णय करती है. अप्रैल 2019 के बाद से केंद्रीय बैंक ने 2000 रुपये का एक भी नोट नहीं छापा है. (2000 Notes) 2000 रुपये के नोटों की छपाई नहीं होने की वजह से ये लोगों के हाथों में अब कम नजर आ रहे हैं. यही वजह है कि एटीएम से भी बेहद कम ही ये नोट निकल रहे हैं. रिजर्व बैंक आने वाले समय में इसकी छपाई शुरू करेगा या नहीं, इस पर अभी तक किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है|

अब देखना ये हैं कि मार्किट से गायब हुए 2000 रुपए के नोटों को लेकर RBI क्या नया कदम उठाएगी, 2000 के नोट को लेकर लोगो के तरह-तरह के टिप्पणियां भी देखने को मिल रही हैं, कई लोगो का यह दावा हैं कि RBI ने मार्किट में 2000 के नकली नोट अधिक हो जाने के कारण इसे बंद किया हैं, (2000 Notes) तो वही कई लोगो का यह भी दावा हैं कि RBI 2000 कि जगह अब 1000 – 1000 के नोट लाना चाहती हैं जिसके चलते 2000 के नोट बंद हुए हैं|

Tags: 2000 NotesCirculationDemonetisationMinister Anurag ThakurNational News By NavTimesन्यूज़NavtimesNavTimesन्यूज़NTN newsPrime Minister Narendra ModiReserve Bank of India (RBI)
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Medical checkup camp

पुलिस जवानों के स्वास्थय जांच के लिए लगा Medical checkup camp

3 years ago
Budget 2026

रील से राष्ट्र-निर्माण: युवा भविष्य को किस दिशा में ले जा रहा Budget 2026 ? – डॉ. अतुल मलिकराम (राजनीतिक रणनीतिकार)

9 months ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

No. 1 Acting School in Chandigarh

No. 1 Acting School in Chandigarh | MS Asian Film Academy

October 19, 2026
SmartKargo

SmartKargo Signs Strategic Agreement with Sun Phu Quoc Airways to Power Digital Transformation of Airline Cargo Operations

July 22, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In