• Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
Saturday, August 22, 2026
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य हरियाणा

District level Women Sports Competition: शहीद भगत सिंह स्टेडियम में जिला स्तरीय महिला खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन|

खेलों से मिलती है जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा : उपायुक्त पार्थ गुप्ता|

by नवटाइम्स न्यूज़
February 10, 2023
in हरियाणा
District level Women Sports Competition

सिरसा।(सतीश बंसल) उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने कहा कि खेलों से शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ-साथ सकारात्मक सोच भी विकसित होती है, जिससे मनुष्य को जीवन की प्रत्येक परिस्थितियों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। हमें निरंतर खेल व व्यायाम जैसी गतिविधियां करनी चाहिए, ताकि हमारा शरीर व मन स्वस्थ रहे। उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने यह विचार आज महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से शहीद भगत सिंह स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय महिला खेल-कूद प्रतियोगिता में बतौर मुख्यातिथि व्यक्त किए। उन्होंने कार्यक्रम में हरीझंडी दिखाकर दौड़ प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया तथा विजेता महिला खिलाड़ियों को नकद राशि के चेक भेंट किए। उपायुक्त ने महिलाओं खेल प्रतियोगिता में भागीदारी लेने के हौसले की तारीफ की। (District level Women Sports Competition)

ये भी पड़े – Today’s Horoscope 11th February 2023 | आज का राशि फल दिनांक 11 फरवरी 2023

उन्होंने कहा कि यह बहुत बड़ी बात है कि ग्रामीण आंचल की महिलाएं अपने कामकाज के साथ-साथ खेलों में भाग लेने में भी रूचि दिखा रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी से इन खेलों के आयोजन का औचित्य सफल होता है। खेल प्रतियोगिताओं से मनोरंजन भी होता है तथा ग्रामीण आंचल की महिलाओं को बाहर निकलने व अन्य गांवों की महिलाओं से मिलने व सहेलियां बनाने के अवसर मिलते हैं। उन्होंने महिलाओं की खेल प्रतिभाओं की भी खूब सराहना की। जिला कार्यक्रम अधिकारी दर्शना सिंह ने मुख्य अतिथि उपायुक्त पार्थ गुप्ता का स्वागत किया तथा विभाग की विभिन्न योजनाओं व खेल प्रतियोगिता के आयोजन के संबंध में जानकारी दी। उन्होंनें बताया कि विजेता महिला प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता में भेजा जाएगा। इस प्रतियागिता में छह प्रकार की प्रतियोगिताएं करवाई गई। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा स्थानीय शहीद भगत सिंह स्टेडियम में महिलाओं की 100 मीटर रेस, आलू दोड़, मटका दौड़, 300 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़ व साइकिल दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के विजेताओं मेंं प्रथम को 4100 रुपये, द्वितीय को 3100 रुपये तथा तृतीय को 2100 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया।

ये भी पड़े –  क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

100 मीटर दौड़ में गांव मंगाला की नीतू बाला प्रथम, राजपुरा माजरा की सुमित्रा रानी द्वितीय तथा मोजुखेड़ा की सरोज तृतीय स्थान पर रही। आलू दौड़ में गांव रघुआना की सरोज रानी प्रथम, रुपाणा गंजा की रोशनी द्वितीय तथा बरासरी की शारदा तृतीय स्थान पर रही। मटका दौड़ में गांव घोड़ांवाली की इंदिरा देवी प्रथम, सिरसा की सरस्वती द्वितीय तथा रघुआना की सुनीता तृतीय स्थान पर रही। इसी प्रकार 300 मीटर दौड़ में गांव कसुंबी की दिव्या प्रथम, गांव सुलतानपुरिया की अमनदीप कौर द्वितीय तथा गांव धोलपालिया की किरण तृतीय स्थान पर रही, 400 मीटर दौड़ में गांव नगराणा की कर्मपाल कौर प्रथम, गांव धोलपालिया की रीना द्वितीय तथा गांव सुरतिया के राजवीर कौर तृतीय स्थन पर रही। साइकिल रेस में सिरसा की अग्रसेन कॉलोनी से कोमल प्रथम, सिरसा की अंजली द्वितीय तथा गांव नगराणा की वीरपाल कौर तृतीय स्थान पर रही। (District level Women Sports Competition)

Tags: Deputy CommissionerDistrict level CompititionHaryanaNavtimesNavtimes न्यूज़NTN newsShaheed Bhagat SinghShaheed Bhagat Singh StadiumSirsaStadiumState News By NavTimes न्यूज़Women Sports
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Greenery

पौधारोपण कर हरियाली (Greenery) को बढ़ाएं, पर्यावरण का करें संरक्षण

2 years ago
WFI chief Brij Bhushan

कुश्ती संघ के प्रमुख बृजभूषण के खिलाफ अब दिल्ली पुलिस करेगी FIR दर्ज़, SC ने बताया|

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

InfoComm

InfoComm India 2026 to Anchor India’s Accelerating Pro AV and Integrated Experience Technology Boom

August 22, 2026
Korea Industry Expo

Korea Industry Expo (KoINDEX) 2026 Opens at Yashobhoomi on 27 August

August 22, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)