ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Thursday, September 17, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य हरियाणा

Panchkula: उपायुक्त ने जिला सड़क सुरक्षा समिति तथा सुरक्षित स्कूल वाहन पाॅलिसी की समीक्षा बैठक की करी अध्यक्षता

उपायुक्त महावीर कौशिक ने आज लघु सचिवालय के सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति तथा सुरक्षित स्कूल वाहन पाॅलिसी के तहत आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
February 13, 2023
in हरियाणा
0
Road Safety Committee

पंचकूला, 13 फरवरी- उपायुक्त महावीर कौशिक ने आज लघु सचिवालय के (Road Safety Committee) सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति तथा सुरक्षित स्कूल वाहन पाॅलिसी के तहत आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को सभी निजी स्कूलों के ड्राईवर व कन्डेक्टर की वर्कशाॅप आयोजित करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त वर्षा खनगवाल भी उपस्थित थी।

सचिव आरटीए एवं आईएफएस हैरतजीत कौर ने सभी विभागों की प्रगति रिपोर्ट उपायुक्त के समक्ष बारी-बारी से प्रस्तुत की। उपायुक्त ने सड़क निर्माण एजंसियों- लोक निर्माण विभाग, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, नगर निगम, हरियाणा राज्य औद्योगिक आधारभूत संरचना (Road Safety Committee) विकास निगम, हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड तथा राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को संबंधित अधिकारियों की सड़क सुरक्षा से संबंधित ट्रेनिंग करवाने के निर्देश दिये।

उपायुक्त ने अधिकारियों को चेताते हुये कहा कि सभी विभागों के अधिकारी अपने कार्यों को जल्दी ही पूरा करें और जिन विभागों ने अपने कार्य को पूरा कर लिया है, (Road Safety Committee) वे उसकी प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाशत नही की जायेगी।

ये भी पड़े – Panchkula: पुलिस ने मनाया पुलिस प्रेजेंस डे, जनता के बीच सुरक्षा की भावना को बढ़ाने के उद्देश्य से गश्त|

उन्होंने निर्देश दिये कि सभी संबंधित विभाग जल्द से जल्द सड़क सुरक्षा ऑडिट करवाएं तथा ऑडिट करवाते समय सड़क सुरक्षा समिति के गैर सरकारी सदस्यों के साथ समन्वय स्थापित करें ताकि सत्यापित ऑडिट रिपोर्ट तैयार कर उस पर कार्य किया जा सके। उपायुक्त ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (Road Safety Committee) के अधिकारियों को एक्सीडेंट प्रोन एरिया में अपना कार्य जल्द से जल्द पूरा करने व टूटे हुए अपरेटस को ठीक करने के निर्देश दिये। उपायुक्त ने नगर निगम के अधिकारियों को सड़क किनारे लगे वृक्षों की छटाई करने व इस दिशा में की गई कार्रवाई की रिपोर्ट भिजवाने के निर्देश दिये।

उन्होंने ट्रैफिक पुलिस विभाग को निर्देश दिये कि निजी स्कूलों की बसें यदि स्कूलों की पार्किंग या अन्य पार्किंगों में न खड़ी होने की बजाए अन्य स्थानों पर खड़ी हों (Road Safety Committee) तो उनके चालान किए जाएं ताकि यातायात को सुगम बनाया जा सके। इसके साथ ही आरटीए द्वारा इंपाउंड किए गए वाहनों को संबंधित क्षेत्र के थाना तथा हरियाणा रोडवेज़ की पुरानी वर्कशाॅप में खड़ा करवाया जाए।

उन्होंने निर्देश दिये कि राजकीय महाविद्यालय कालका के बाहर काॅलेज की छुट्टी के समय यातायात पुलिस की तैनाती की जाए और सड़क पर स्पीड ब्रेकर लगवाया जाए ताकि (Road Safety Committee) आने वाले वाहनों की स्पीड जीरो के हो और विद्यार्थियों को सड़क पार करने में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।

उन्होंने नगर निगम के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि शहर में घूमने वाले आवारा पशुओं को पकड़ कर उचित स्थान पर छोड़ें ताकि आवारा पशुओं के कारण होने वाले (Road Safety Committee) सड़क हादसों पर अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने कहा कि हर माह पकड़े गए पशुओं की रिपोर्ट तैयार कर जिला सड़क सुरक्षा समिति की मासिक बैठक में प्रस्तुत करें।

ये भी पड़े –  क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

उपायुक्त ने सचिव आरटीए को निर्देश दिये कि स्कूल की बसों पर आरटीए कार्यालय का लैंडलाईन नंबर भी अंकित करवाएं ताकि स्कूल बस चालक द्वारा किसी भी प्रकार की कोताही बरते जाने की सूचना उन्हें दी जा सके। उन्होंने कहा कि स्कूल बसों की गाईडलाईन के अनुसार चैकिंग करें, (Road Safety Committee) कोई भी कमी पाए जाने पर उनके चालान किए जाएं। इसके साथ ही उन्होंने निर्देश दिये कि सभी स्कूलों को पत्र जारी कर निर्देश दिये जाएं कि वे अपने स्कूलों की बसों को स्कूल परिसरों में पार्क करवाना सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति स्कूली बच्चों को जागरूक करने के लिए स्कूलों के जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएं। उपायुक्त ने सभी विभागों के (Road Safety Committee) अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे अपनी एक्शन टेकन रिपोर्ट समय पर आरटीए कार्यालय में प्रस्तुत करें।

एसीपी ट्रैफिक ममता सौदा ने बताया कि जिला पंचकूला में साल 2022 में 75911 चालान किए गए और सीसीटीवी के माध्यम से 19424 चालान किए गए। इस अवसर पर एसडीएम कालका रूचि सिंह बेदी, जिला शिक्षा अधिकारी सतपाल कौशिक, ट्रैफिक मैनेजर व्यौम शर्मा, (Road Safety Committee) एचएसवीपी के कार्यकारी अभियंता एनके पायल, लोक निर्माण विभाग के एसडीओ अनिल कंबोज, रेड क्राॅस शाखा की सचिव सविता अग्रवाल, एटीपी पंचकूला अशोक कुमार, आरएसओ नरेन्द्र सिंह, कुलदीप सिंह, नरेन्द्र जैन और कृष्ण गोयल सहित अन्य विभागों के संबंधित अधिकारी भी उपस्थित थे।

Tags: Chandigarh tricity News By NavTimes न्यूज़Deputy CommissionerDistrict Road Safety CommitteeHaryanaMahavir KaushikNavtimesNavtimes न्यूज़NTN newsPanchkulaSafe School Vehicle Policy
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Equatorial Guinea

अफ्रीकी देश इक्वेटोरियल गिनी में पिछले 80 दिनों से फंसे है 16 भारतीय नाविक मदद की लगा रहे गुहार |

4 years ago
Samantha Ruth Prabhu

क्या करके और किस तरह के खान-पान से Samantha Ruth Prabhu रहती हैं इतनी फिट? जानें सीक्रेट

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Ravi Kishan Actor and Parliamentarian Joins Ralfh Senses Agarbatti & Dhoop as Brand Ambassador

Ravi Kishan Actor and Parliamentarian Joins Ralfh Senses Agarbatti & Dhoop as Brand Ambassador

September 16, 2026
National Edition of MATECIA Exhibition and THE WADE ASIA Attracts 350 Brands and 65,000 Visitors from 700 Towns and Cities

National Edition of MATECIA Exhibition and THE WADE ASIA Attracts 350 Brands and 65,000 Visitors from 700 Towns and Cities

September 16, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In