ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Friday, September 11, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

पत्नी की मदद से नाबालिक बच्ची से दुष्कर्म के आरोपित को पुलिस ने पकड़ा, रिश्ता तोड़ने की धमकी देकर जुर्म करवाया कबूल|

उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ जिले में फिरोजाबाद की एक बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया हैं. मामले का आरोपित एक सप्ताह तक पुलिस के हाथ न आया।

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
February 19, 2023
in उत्तर प्रदेश
2
Minor

उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ जिले में फिरोजाबाद की एक बालिका के (Minor) साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया हैं. मामले का आरोपित एक सप्ताह तक पुलिस के हाथ न आया। पत्नी ने भरोसे में लेकर उसे न सिर्फ कोलकाता से बुलाकर गिरफ्तारी में पुलिस की मदद की। साथ ही रिश्ता तोड़ने की धमकी देकर जुर्म भी कबूल कराया। पुलिस ने आरोपित को जेल भेज दिया है।

मामा की शादी में गई थी बालिका

आगरा के एत्मादपुर क्षेत्र के रहने वाले बालिका के मामा ने 11 फरवरी को मुकदमा पंजीकृत कराया था। इसमें कहा था कि 10 फरवरी को बुलंदशहर के खुर्जा निवासी उनके साले की बरात रामघाट रोड पर पीएसी के पास स्थित लाज में आई थी। (Minor) इसमें फिरोजाबाद के थाना नारखी क्षेत्र के गांव की उनकी 10 साल की भांजी भी साथ थी। देर रात करीब साढ़े 12 बजे बालिका शौचालय में अचेत अवस्था में मिली। स्वजन उसे खुर्जा के अस्पताल में ले गए। वहां डाक्टर ने बताया कि बालिका से दुष्कर्म हुआ है।

ये भी पड़े – Sirsa: अग्रसैन कॉलोनी स्थित हनुमान मंदिर में मनाया शिवरात्रि पर्व|

CCTV से हुई आरोपित की पहचान

इसका मुकदमा महुआखेड़ा थाने में पंजीकृत कराया गया। CCTV कैमरे के फुटेज खंगाले गए तो बालिका ने आरोपित को पहचान लिया था। (Minor) आरोपित खैर क्षेत्र के अंडला निवासी 24 वर्षीय जितेंद्र बघेल की ससुराल गांव चिलकौरा में है। वह अपनी पत्नी की बुआ की शादी में आया था। साथ में उसकी पत्नी भी थी। घटना के बाद से पुलिस उसे तलाश रही थी। फोन उसका बंद था।

इस तरह आया हाथ

फोन बंद होने के चलते पुलिस को जितेंद्र का पता नहीं लग पा रहा था। लेकिन, वह वह पत्नी के संपर्क में था। उसने ट्रेन में एक यात्री के मोबाइल से वाइ-फाइ लेकर पत्नी को मैसेज किया था। इसमें कहा कि तुम्हारे बिना रह नहीं पा रहा हूं। तुम भी कोलकाता आ जाओ। (Minor) पुलिस को किसी तरह इस बात की जानकारी हुई तो पत्नी को भरोसे में लिया गया। साथ ही परिवार पर नजर रखी। आरोपित ने फिर से पत्नी को मैसेज भेजा और कोलकाता बुलाया। इस पर पत्नी ने कहा कि तुम आ जाओ, पापा मदद कर देंगे। वह खैर आ गया। पत्नी उसे खाना खिलाने के लिए बाहर लेकर जा रही थी। तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

ये भी पड़े –  क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

इस तरह उगला सच

पुलिस ने थाने ले जाकर पूछताछ की। इस दौरान जितेंद्र ने कहा कि उसकी शिनाख्त गलत हो गई है। तब पुलिस ने फिर से पत्नी को बुलाया। पत्नी ने उसे खूब खरी-खरी सुनाईं, साक्ष्य दिखाए। रिश्ता तोड़ने की धमकी दी, तब जाकर उसने जुर्म कबूला। आरोपित ने बताया कि नशे में था। (Minor) उसने शौचालय से निकलते हुए बालिका को देखा तो नीयत खराब हो गई। ASP व सीओ द्वितीय पुनीत द्विवेदी ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अब साक्ष्य संकलन कर जल्द आरोप पत्र दायर किया जाएगा। फिलहाल मामले का आरोपित अब पुलिस की गिरफ्त में हैं|

Tags: Aligarh districtCCTV FootageCrime news By NavTimes न्यूज़FirozabadMinor Girl RapeNavtimesNavtimes न्यूज़NTN newsRape CaseUP CrimeUttarPradesh
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Bail

गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी की जमानत पर सुनवाई 17 अक्टूबर को, 22 साल पुराना है केस

4 years ago
चहल

चहल का नया रिकार्ड, IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय स्पिनर बने

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Ramaiah Memorial Hospital

Ramaiah Memorial Hospital Hosts Organ Donation Awareness Drive; Karnataka Health Minister Graces the Occasion

September 11, 2026
PayU

Meet PayU Agent HQ: Merchants' Own AI Agents Team, Built to Power Their Agentic Commerce Journey End-to-End

September 11, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In