Education :आजादी के 75वें वर्ष में देश की शिक्षा को शीर्ष पर पहुंचाने का
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Saturday, April 4, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य चंडीगढ़

आजादी के 75वें वर्ष में देश की शिक्षा को शीर्ष पर पहुंचाने का शंखनाद: डॉ. कुलभूषण शर्मा

देश के शीर्ष शिक्षाविदों ने 75 शंखों के शंखनाद के साथ राष्ट्रीय शिक्षा को ऊंचे मुकाम पर पहुंचाने के मिशन की शुरूआत कर दी। इनका उदेश्य भारत को विश्व गुरु बनाना है और देश के प्रत्येक बच्चे को शिक्षित करना है।

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
February 20, 2023
in चंडीगढ़, हरियाणा
0
Education

चंडीगढ़/ पंचकूला: देश के शीर्ष शिक्षाविदों ने 75 शंखों के शंखनाद के साथ राष्ट्रीय शिक्षा (Education) को ऊंचे मुकाम पर पहुंचाने के मिशन की शुरूआत कर दी। इनका उदेश्य भारत को विश्व गुरु बनाना है और देश के प्रत्येक बच्चे को शिक्षित करना है। मंथन कार्यक्रम इंद्रधनुष ऑडिटोरियम, पंचकूला में नेशनल इंडिपेंडेंट स्कूल एलाइंस (निसा) द्वारा आयोजित किया गया था। हरियाणा के स्कूल शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। विशिष्ट अतिथि के तौर पर एनसीईआरटी के डायरेक्टर प्रो. दिनेश सकलानी और पद्मश्री डॉ. भारत भूषण त्यागी उपस्थित रहे।

प्रदेश के शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि शिक्षा की बेहतरी के लिए मंच से किए गए शंखनाद का मैं कायल हो गया। राष्ट्रीय शिक्षा नीति की बेहतरी के लिए शिक्षाविदों की यह पहल सराहनीय है। शिक्षा नीति में सुधार के लिए हरियाणा सरकार का एक दल स्कॉटलैंड भेजा गया था। (Education) रविवार को मंथन कार्यक्रम में शिक्षाविदों की बातों को सुन कर लगा कि स्कॉटलैंड को टीम भेजकर धन और समय दोनों की बर्बादी हुई। शिक्षा नीति के संबंध में निसा की वचनबद्धता से प्रभावित मंत्री ने स्कूल संचालकों को भरोसा दिलाया कि सरकार शिक्षा की बेहतरी के लिए उनके साथ मिलकर काम करेगी। मुख्यमंत्री से हुई बातचीत के बाद तय किया गया है कि अच्छे प्राइवेट स्कूलों को कुछ सरकारी स्कूलों को गोद लेना चाहिए। इस काम में सरकार उनको पूरा सहयोग देगी। उन्होंने यह भी कहा कि हरियाणा सरकार प्राइवेट स्कूलों की परेशानियों को खत्म करने के लए वचनबद्ध है।

ये भी पड़े –  Today’s Horoscope 20th February 2023 | आज का राशि फल दिनांक 20 फरवरी 2023

एनसीईआरटी के डायरेक्टर प्रो. दिनेश सकलानी ने कहा, ”मेरा सपना और लक्ष्य है कि समाज का हर बच्चा शिक्षित हो। भारतीय सभ्यता दुनिया की कुछ सबसे पुरानी सभ्यताओं में से एक है। हमारा एक बेहद गौरवशाली इतिहास रहा है। वैदिक सभ्यता और संस्कृति के दम पर हम दुनिया में आगे बढ़े और विश्व गुरु कहलाए। हमें फिर से विश्व गुरु बनने के लिए अपनी प्राचीन संस्कृति की ओर लौटना होगा। (Education) हमें अपने ग्रंथों, उपनिषदों का अध्ययन करके और उनसे प्रेरित होकर शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से काम करना होगा।”

प्रो. सकलानी ने आगे कहा कि हम राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर काम कर रहे हैं। आज के दौर की सबसे बड़ी जरूरत है कि बच्चों की बेहतरी के लिए बड़ों को शिक्षित किया जाए। (Education) शिक्षा के क्षेत्र में निष्काम कर्म करने की आवश्यकता है। शिक्षित बच्चों से ही राष्ट्र मजबूत होगा। इसके लिए प्रयास शुरू हो चुके हैं। जल्दी ही इसके सार्थक नतीजे सामने आने लगेंगे।

ये भी पड़े –  क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

भारत भूषण त्यागी ने अपने संबोधन में कहा कि हमारे देश में कृषि और शिक्षा पर बहुत काम करने की जरूरत है। समाज को सोचना होगा कि शिक्षा का प्रयोजन क्या है। (Education) शिक्षा में किस लक्ष्य को हम पाना चाहते हैं। बच्चा पढ़ने के साथ-साथ प्रकृति से जुड़ पा रहा है या नहीं? शिक्षा को उन्न्त करना शिक्षाविदों की जिम्मेदारी है।

निसा के अध्यक्ष डॉ. कुलभूषण शर्मा ने कहा कि देश में आजादी की लड़ाई हरियाणा के अंबाला से शुरू हुई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि हमारा देश विश्वगुरु बने। हम पीएम के सपने को पूरा करने के लिए कंधे से कंधा मिला कर काम कर रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता परक बदलाव के लिए हमने मंथन के मंच से शंखनाद से कर दिया है। आज देश को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की जरूरत है, जिसके लिए हम हर संभव प्रयास कर रहे हैं। (Education) निसा में बच्चों के साथ-साथ प्राइवेट स्कूल शिक्षकों को भी प्रशिक्षण दिया जाता है और नियमों के तहत स्कॉलरशिप प्रदान की जाती है। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। इस मौके पर अर्जुन अवार्ड़ी और बिलियडर्स चैंपियन गीत सेठी भी मौजूद थे। सांस्कृतिक कार्यक्रम में दून पब्लिक स्कूल सहित कई स्कूलों के बच्चों ने नृत्य और गीत की प्रस्तुतियों से मेहमानों का मन मोह लिया। अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया।

Tags: Brainstorming ProgramChandigarhChandigarh tricity News By NavTimes न्यूज़District PanchkulaDr. Kulbhushan SharmaEducationHaryanaIndradhanush AuditoriumNational Independent School AllianceNavtimesNavtimes न्यूज़NTN news
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Union minister

अमित शाह के दौरे को सफल बनाने के लिए केंद्रीय मंत्री ने भाजपाइयों के साथ किया मंथन|

3 years ago
RBI

अब डॉलर की लाइन में खड़ा हुआ अपना रुपया, आयात-निर्यात के लिए कर सकेंगे पेमेंट: RBI

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Paisabazaar

Paisabazaar & Credit Premier League (CPL) Returns to Crown India’s Credit Score Champion

April 4, 2026
Bajaj Finance

Bajaj Finance Extends Personal Loan Tenure up to 108 Months, Easing Repayment Burden

April 4, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)