• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Monday, June 15, 2026
Nav Times News
Best Acting School in Chandigarh
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राष्ट्रिय

विवादित BBC डाक्यूमेंट्री को लेकर विदेश मंत्री ने कहा-  “भारत में विदेश से की जा रही राजनीति का हिस्सा”|

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर 2002 के गुजरात दंगो पर बनी BBC डाक्यूमेंट्री का जिक्र करते हुए विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मंगलवार को कहा कि ऐसे लोग मीडिया के जरिये 'वास्तविक राजनीति' कर रहे हैं जिनके पास राजनीतिक क्षेत्र में आने का साहस नहीं है|

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
February 22, 2023
in राष्ट्रिय
2
Foreign Minister

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर 2002 के गुजरात दंगो पर बनी (Foreign Minister) BBC डाक्यूमेंट्री का जिक्र करते हुए विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मंगलवार को कहा कि ऐसे लोग मीडिया के जरिये ‘वास्तविक राजनीति’ कर रहे हैं जिनके पास राजनीतिक क्षेत्र में आने का साहस नहीं है। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव से ठीक एक साल पहले बीबीसी की डाक्यूमेंट्री और जार्ज सोरोस के बयान की टाइमिंग कोई संयोग नहीं है। इसका सीधा मतलब यह है कि भारत में विदेश से राजनीति की जा रही है और देश में चुनावी मौसम शुरू हुआ हो या नहीं, लंदन व न्यूयार्क में हो चुका है।

ये भी पड़े – सामाजिक जागरूकता के लिए प्रदेश भर में निकाली जाएगी-अलख जगाओ-आज़ादी पाओ यात्रा: इंजी.गोपीचंद सांदड, प्रदेशाध्यक्ष, अखिल भारतीय अनुसूचित जाति युवजन समाज, पंजाब|

प्रधानमंत्री की कट्टरवादी छवि बनाने की कोशिश

एक साक्षात्कार में जयशंकर ने कहा, ‘मैं एक साजिश के सिद्धांत को मानने वाला नहीं हूं। मैं जो समझा रहा हूं, वह यह है कि राजनीति काम कर रही है, यह जरूरी नहीं कि इस काम में कोई साजिश हो। यह समझना मुश्किल क्यों है कि भारत के बाहर भी भारत के समान ही विचारधाराएं और राजनीतिक ताकतें हैं (Foreign Minister) और दोनों साथ-साथ काम कर रहे हैं? समस्या का एक हिस्सा यह है कि जब भारत में राजनीतिक ताकतें चुनावी रूप से इतना अच्छा नहीं कर रही हैं तो वे इस समर्थन प्रणाली की मदद लेने की ओर प्रवृत्त होती हैं।’

विदेश मंत्री ने इस हंगामे को अन्य तरीकों से राजनीति करार देते हुए कहा, ”कभी-कभी भारत की राजनीति अपनी सीमाओं में उत्पन्न नहीं होती, यह बाहर से आती है। हम सिर्फ एक डाक्यूमेंट्री या किसी यूरोपीय शहर में दिए एक भाषण या किसी समाचार पत्र के संपादकीय पर बहस नहीं कर रहे हैं, (Foreign Minister) हम वास्तव में राजनीति पर बहस कर रहे हैं जिसे मीडिया के जरिये किया जा रहा है। एक मुहावरा है- अन्य तरीकों से युद्ध। यह दूसरे तरीके से राजनीति है।

ये भी पड़े –  क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

‘जयशंकर ने कहा कि यह भारत, केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री की कट्टरवादी छवि बनाने की कोशिश है। यह एक दशक से चल रहा है। विदेश में इस तरह की खबरें प्लांट करने का मकसद भारत विरोधी एजेंडे को आगे बढ़ाना है। विदेश मंत्री ने सवाल किया, ”अचानक रिपोर्टों और विचारों में वृद्धि क्यों हुई है? क्या इनमें से कुछ चीजें पहले नहीं हो रही थीं, 1984 में दिल्ली में बहुत कुछ हुआ था, उस पर डाक्यूमेंट्री क्यों नहीं बनी।” (Foreign Minister) उन्होंने इस तरह के एजेंडे से मूर्ख नहीं बनने की सलाह देते हुए कहा कि यह राजनीति ऐसे लोग कर रहे हैं जिनमें इस क्षेत्र में आने का साहस नहीं है। वे यह कहते हुए राजनीति करना चाहते हैं कि वे एनजीओ, मीडिया संगठन आदि हैं।

इसी क्रम में उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और कृषि कानून विरोधी प्रदर्शनों का जिक्र किया और पूछा कि अब एक वर्ष या दो वर्ष बीत चुके हैं और वे लोग कहां हैं। (Foreign Minister) उन्होंने यह भी कहा कि अनुच्छेद-370 के बारे में अधिकतर अंतरराष्ट्रीय अखबारों खासकर अंग्रेजी अखबारों ने यह नहीं बताया कि यह एक अस्थायी प्रविधान था। BBC डाक्यूमेंट्री के चलते देश की बहुत सी यूनिवर्सिटीज में बवाल भी हुआ हैं|

Tags: BBC Documentaryforeign MinisterGujarat RiotsNational News By NavTimesन्यूज़NavtimesNavTimesन्यूज़NTN newsPrime Minister Narendra ModiS Jaishankar
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

सीएम धामी

भाजपा ने औपचारिक तौर पर सीएम धामी को बनाया चंपावत से प्रत्याशी

4 years ago
Kavad

जिला पुलिस ने कावड़ (Kavad) लेकर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुख्ता प्रबंध किए है : विक्रांत भूषण, पुलिस अधीक्षक

2 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

CBRE

CBRE Wins .Leading IPC of the Year at ETNow.in Realty Conclave and Awards 2026

June 14, 2026
Parimatch Sports

Parimatch Sports Welcomes Cricketer Nikhil Chaudhary as Brand Ambassador

June 13, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)