Farmers Delegation: उपायुक्त से बातचीत के दौरान नहीं बनी किसान प्रति
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Tuesday, March 3, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य हरियाणा

उपायुक्त से बातचीत के दौरान नहीं बनी किसान प्रतिनिधिमंडल की बात मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आमरण-अनशन|

शासन-प्रशासन की हकीकत खुलकर आई सामने: लखविंद्र सिंह

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
February 25, 2023
in हरियाणा
0
Farmers Delegation

सिरसा। (सतीश बंसल)  जिला के किसानों की मांगों व समस्याओं के लिए बीती 16 जनवरी से भारतीय किसान एकता बीकेई के बैनर तले उपायुक्त कार्यालय के समक्ष लगा पक्का मोर्चा 40वें दिन भी जारी है, वहीं बीते दिवस से आमरण्-अनशन पर बैठे ओमप्रकाश झुरिया दूसरे दिन भी अनशन पर रहे। शुक्रवार को किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त से मिला और बातचीत की। उपायुक्त ने कहा इस बारे में चंडीगढ़ में बातचीत चल रही है। उपायुक्त ने आमरण-अनशन खत्म करने को कहा, जिसपर किसानों ने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं हो जाती, वे यहां से टस से मस नहीं होंगे। (Farmers Delegation)

ये भी पड़े –  Aam Aadmi Party: आप नेता डॉ. तंवर ने शहर में गड्ढों व पीली पट्टिकाओं का निरीक्षण किया|

प्रतिनिधिमंडल में प्रकाश सिंह ममेरां, महावीर गुडियाखेड़ा, सुभाष खारिया, भरत सिंह गोदारा रोहिड़ांवाली, मनोहरलाल डिंग मंडी, सतबीर झोरड़ बचेर, नत्था सिंह झोरडऱोही, मान सिंह जलालआना, कृष्ण सिंह धोतड़, विनोद जांदू माधोसिंघाना, लखविंद्र सिंह औलख, बापू कश्मीर सिंह, इकबाल सिंह वैदवाला व अमरीक सिंह बाजवा शामिल रहे। आमरण-अनशन पर बैठे ओमप्रकाश झुरिया ने प्रण किया है कि जब तक किसानों की मांगें पूरी नहीं हो जाती, वे यहां से नहीं उठेंगे, भले ही उनकी जान क्यों न चली जाए। बीकेई अध्यक्ष लखविंद्र सिंह औलख ने कहा कि किसानों की मुख्य मांग खरीफ -2020 में सफेद मक्खी से बर्बाद हुई कपास की फसल का बकाया मुआवजा 258 करोड़ रुपए है, जिसमें से हरियाणा सरकार ने कुल 64 करोड़ 91 लाख रुपए ही जारी किया है।

ये भी पड़े –  क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

BKE अध्यक्ष लखविंद्र सिंह औलख ने मुआवजे को लेकर किसान जिला प्रशासन और कृषि मंत्री जय प्रकाश दलाल से मीटिंग भी कर चुके, लेकिन अभी तक सिवाय आश्वासन के कुछ नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि बार-बार बातचीत के बाद भी सरकार व प्रशासनिक अधिकारी किसानों को आंदोलन के लिए उकसा रहे है। आश्वासनों से शासन व प्रशासन की हकीकत भी खुलकर सामने आ गई। सरकार सिर्फ और सिर्फ किसानों को बरगलाने में लगी हुई है, जबकि उसका किसान हितैषी चेहरा बीते दिवस पेश किए गए बजट में और भी साफ हो गया है। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि अनशन के दौरान उनके साथी किसान के साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो उसकी जिम्मेवार हरियाणा सरकार और जिला प्रशासन होंगे। रिटायर कर्मचारी संघ ने भी किसानों के धरने को समर्थन दिया। (Farmers Delegation)

Tags: conversationDeputy CommissionerFarmersfarmers delegationHaryanaNavtimesNavtimes न्यूज़NTN newsSirsaState News By NavTimes न्यूज़
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Pappalpreet Singh

भगोड़े अमृतपाल सिंह के साथी पप्पलप्रीत को पंजाब के होशियारपुर से किया गया गिरफ्तार|

3 years ago
Senior Citizen Day Care Cente

महालक्ष्मी नगर स्थित पायोनियर कॉलेज परिसर में एक दशक से संचालित हो रहा है प्रतिभाशाली व्यक्तियों का Senior Citizen Day Care Center

2 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

समग्र शिक्षा अभियान

समग्र शिक्षा अभियान के दफ्तरी कर्मचारी प्रदर्शन पे

March 3, 2026
Ahmedabad University

Ahmedabad University Reimagines the MBA for New-Age Roles in a Connected Global Economy

March 3, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)