• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Saturday, May 30, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य हरियाणा

Sirsa:- गौशालाओं के बजट में मुख्यमंत्री ने की अभूतपूर्व वृद्धि: सुनीता दुग्गल|

केंद्र व राज्य की सरकारों द्वारा सभी वर्गों को ध्यान में रखकर नीतियां बनाई जा रही है।

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
March 7, 2023
in हरियाणा
0
Chief Minister

सिरसा।(सतीश बंसल)  केंद्र व राज्य की सरकारों द्वारा सभी वर्गों को ध्यान में रखकर नीतियां बनाई जा रही है। केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशन में पूर्व में चिरायु योजना में 1.80 लाख रुपए की आय वाले सभी लोगों को शामिल किया गया था, लेकिन बजट में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एक कदम और आगे बढ़ाते हुए इस योजना में 3 लाख रुपए की आय वाले परिवारों को भी शामिल कर प्रदेशवासियों को बेहतरीन तोहफा दिया है। उक्त जानकारी सिरसा लोकसभा सांसद सुनीता दुग्गल से स्थानीय रेस्ट हाऊस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए दी। उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य चौटाला, अमन चोपड़ा, जिला मीडिया प्रभारी कपिल सोनी एडवोकेट, सुरेश पंवार, विनोद नागर, लखविंद्र सिंह धालीवाल, सुनील बामनियां, रोहताश, बलवान जांगड़ा भी मौजूद थे। सांसद दुग्गल ने कहा कि केंद्र की योजना है कि एक जिला-एक प्रोडेक्ट को करने का मन बनाया है। (Chief Minister)

ये भी पड़े – शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल की नन्ही परी गुडलक और अमूल्या का नाम भी हुआ इंडिया बुक ऑफ  रिकॉर्ड में दर्ज|

मुख्यमंत्री ने एक कदम और बढ़ाते हुए वन ब्लॉक-वन प्रोडक्ट करने का मन बनाया है। उन्होंने बताया कि सहकारिता मंत्री अमित शाह, जोकि गृहमंत्री अमित शाह भी हैं, कुछ दिन पूर्व करनाल में आए थे। उन्होंने वहां एक सेंटर का उद्घाटन किया था। उन्होंने कहा था कि हरियाणा प्रोक्शन के मामले में काफी आगे है। उन्होंने कहा कि सेल्फ-हेल्प गु्रप की जो महिलाएं है, वो अपने प्रोडक्ट एक्सपोर्ट करना चाहती है, उसे वे हरियाणा के सेंटर तक पहुंचाए, जहां से उनका प्रोडक्ट केंद्र तक पहुंचेगा। यहां तक पहुंचाने के बाद प्रोडक्ट की जिम्मेदारी केंद्र की होगी। शर्त ये रहेगी के क्वालिटी बेहतर होनी चाहिए। सांसद ने कहा कि बजट से पूर्व मुख्यमंत्री ने सभी सांसदों को बुलाया था और अपने-अपने एरिया के क्षेत्रों में क्या कुछ खास चाहते है। इस पर उन्होंने मुख्यमंत्री सेे स्पष्ट तौर पर मुख्यमंत्री से गौवंश के बेहतर पालन-पोषण के लिए गौशालाओं के बजट को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि सिरसा लोकसभा में सबसे अधिक गौशालाएं है, लेकिन बजट 40 से 50 करोड़ सालाना है। इस पर सीएम ने तुरंत प्रभाव से गौशालाओं के बजट को 10 गुणा बढ़ाते हुए 400 करोड़ करने की घोषणा की। सांसद ने सिरसा लोकसभा के अंतर्गत आने वाली सभी गौशाला संचालकों से आह्वान  किया कि वे अपनी-अपनी गौशालाओं से संबंधित सभी समस्याओं से उन्हें अवगत करवाएं, ताकि गौवंश के पालन-पोषण में कोई कमी न आए। वहीं सांसद ने कहा कि अगर कोई अपने गांवों में नई गौशालाएं भी बनाना चाहते है तो वे उन्हें अवगत करवाएं। (Chief Minister)

ये भी पड़े –  क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

दरियापुर, खाराखेड़ा, बडोपल व धांगड़ में चार पुल बनाए गए है। हांसपुर में ज्यादा हादसों को देखते हुए यहां भी लोगों की मांग को देखते हुए पुल के निर्माण के लिए सीएम को लिखा गया है। शहरों में सड़कों की हालत को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में सांसद ने कहा कि नगर परिषद के चुनावों के बाद शहर के विकास की एक रूपरेखा बनाई जाएगी। रेलवे स्टेशन के उद्धार बारे सांसद ने कहा कि उन्होंने सत्र में इस बाबत पुरजोर तरीके से आवाज उठाई, जिसके परिणाम भी जल्द सामने आएंगे। वहीं सरपंचों के मुद्दे पर कहा कि सीएम के साथ सरपंचों की कमेटी की बातचीत होनी है और उम्मीद है कि इस मीटिंग में मसला हल हो जाएगा, ताकि गांवों का विकास हो सके। इस मौके पर राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने कहा कि सरकार ने पूरी पारदर्शिता से नौकरियां दी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों में हर 20 किलोमीटर के क्षेत्र में महिला कालेज की सौगात दी गई है। वहीं उन्होंने पशुपालन व रोजगार कौशल विकास पर भी अपने विचार व्यक्त किए। (Chief Minister)

Tags: budgetchief ministerCM YojnaGaushalasHaryanaHaryana News By NavTimes न्यूज़SirsaSunita Duggal.
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

पोस्ट ऑफिस

पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम करे मालामाल, बच्चे से लेकर बूढ़े खुशहाल!

4 years ago
Poker

जयपुर के रितेश खतवानी ने पोकरबाज़ी और जियोसिनेमा द्वारा आयोजित भारत के पोकर (Poker) गेमशो ‘पोकर मास्‍टरक्‍लास’ में बिखेरा अपना जलवा

2 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

EC-Council

EC-Council Launches ADG AI Framework and Self-Assessment Tool to Help Organizations Secure and Govern AI at Scale

May 30, 2026
fischer India

fischer India Recognized as a Great Place to Work for 2026-27, for the 4th Year in a Row

May 30, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)