ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Thursday, October 29, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home मनोरंजन

Bollywood Actor Satish Kaushik Passes Away:- बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक का 66 की उम्र में निधन|

फ़िल्मी जगत के मशहूर अभिनेता व फिल्म निर्देशक सतीश कौशिक का आज सुबह यानि वीरवार को तड़के सवेरे निधन हो गया.उन्होंने 66 वर्ष की आयु में दुनिया को अलविदा कह दिया.

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
March 9, 2023
in मनोरंजन
0
Satish Kaushik

Bollywood Actor Satish Kaushik Passes Away: फ़िल्मी जगत के मशहूर अभिनेता व फिल्म निर्देशक सतीश कौशिक का आज सुबह यानि वीरवार को तड़के सवेरे निधन हो गया.उन्होंने 66 वर्ष की आयु में दुनिया को अलविदा कह दिया. सतीश कौशिक का जन्म 13 अप्रैल 1956 को हरियाणा के महेन्द्रगढ़ में हुआ था, जिसके बाद दिल्ली के किरोड़ीमल कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा करने के बाद सतीश ने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में कदम रखा था. 1983 में आई ‘जाने भी दो यारों’ फिल्म से सतीश कौशिक के एक्टिंग करियर की शुरुआत हुई थी. सतीश कौशिक ने 100 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है. साल 1993 में आयी फिल्म ‘रूप की रानी, चोरों का राजा’ से बतौर निर्देशक के रूप में उन्होंने अपनी नई पारी शुरू की और जिसके बाद एक दर्जन से भी अधिक फिल्मों का उन्होंने निर्देशन किया.

Colourful Happy Fun #Holi party at Janki Kutir Juhu by @Javedakhtarjadu @babaazmi @AzmiShabana @tanviazmi.. met the newly wed beautiful couple @alifazal9 @RichaChadha.. wishing Happy Holi to everyone 🌹🌹🌹🌺🌺🌺🌺 #friendship #festival #Holi2023 #colors pic.twitter.com/pa6MqUKdku

— satish kaushik (@satishkaushik2) March 7, 2023

ये भी पड़े – राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की करी अध्यक्षता|

अभिनेता अनुपम खेर ने सबसे पहले सतीश कौशिक के निधन की जानकारी दी. अनुपम खेर ने जानकारी देते हुए बताया कि सतीश दिल्ली में अपने एक दोस्त के घर पर थे, जब उनको बेचैनी होने की शिकायत हुई. खेर ने आगे कहा, ‘‘बेचैनी महसूस होने के बाद सतीश ने ड्राइवर से उन्हें अस्पताल ले जाने को कहा. जिसके बाद सतीश को देर रात करीब एक बजे अस्पताल जाते समय रास्ते में ही उन्हें दिल का दौरा पड़ गया.” 1987 में आयी फिल्म “मिस्टर इंडिया” से सतीश कौशिक को अभिनय में पहचान मिली. इस फिल्म में उन्होंने कैलेंडर का किरदार निभाया था. अनिल कपूर की ज्यादातर फिल्मों में सतीश कौशिक अलग-अलग किरदार निभाते हुए नज़र आए है. हास्य के साथ-साथ उन्होंने गंभीर किरदारों को भी बखूबी निभाया है. सतीश कौशिक को 1990 में फिल्म ‘राम लखन’ और 1997 में फिल्म ‘साजन चले ससुराल’ के लिए सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता का फिल्मफेयर अवार्ड भी मिल चूका है. (Satish Kaushik)

सतीश कौशिक ने अपना आखिरी ट्वीट 7 मार्च को किया था. जिसमे वह होली पार्टी कर बेहद खुश थे और होली में शामिल लोगों को खास तौर पर टैग किया था. सतीश कौशिक की खासियत यह थी कि वह कभी उदास और निराश नहीं हुआ करते थे. सतीश कौशिक अक्सर ‘रूप की रानी, चोरों का राजा’ के फ्लॉप होने का मजाक उड़ाते थे. बोनी और अनिल कपूर भी सतीश कौशिक पर ‘रूप की रानी, चोरों का राजा’ के फ्लॉप होने को लेकर किस्से सुनाया करते थे. अन्य रिपोर्ट्स के अनुसार ‘रूप की रानी, चोरों का राजा’ बहुत बड़े बजट की फिल्म थी. इस फिल्म के फ्लॉप होने से बोनी और अनिल कपूर की आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई थी, लेकिन इसके बाद भी उनके और सतीश कौशिक के रिश्तों के बिच कभी दरार नहीं आयी.

ये भी पड़े –  क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

I came to mumbai to become an actor on 9th Aug 1979 by Paschim Express.10th Aug was first morning in Mumbai.Mumbai gave Work,Friends,Wife, Kids,Home, Love,Warmth, Struggle,Success,Failures & Courage to live Happily.Good Morning Mumbai & All who gave me more than I dreamt . Thx🙏 pic.twitter.com/dTuoPmEQKA

— satish kaushik (@satishkaushik2) August 10, 2020

10 अगस्त का दिन सतीश कौशिक के लिए खास होता था. उन्होंने अपने ट्विटर (Twitter) हैंडल से एक ट्वीट कर इस बारे में बताया था. इस ट्वीट में उन्होंने लिखा- ‘मैं एक्टर बनने के लिए 9 अगस्त, 1979 को पश्चिम एक्सप्रेस से मुंबई आया था. 10 अगस्त मुंबई में मेरी पहली सुबह थी. मुंबई ने मुझे दोस्त दिए, काम दिया, बीवी दी, बच्चे दिए, घर दिया, प्यार दिया, संघर्ष भी रहा, सफलता भी मिली, असफलता भी हाथ लगी और खुशी से जीने का साहस दिया. गुड मॉर्निंग मुंबई और उन सभी को जिन्होंने मुझे मेरे ख्वाबों से ज्यादा दिया. उन सभी का शुक्रिया…’ (Bollywood Actor Satish Kaushik Passes Away)

Tags: Anupam KherbollywoodBollywood ActorBollywood veteran actorentertainmentEntertainment News By NavTimes न्यूज़Heart AttackSatish KaushikSatish Kaushik Pass Away By Heart Attack
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Tanmay

बोरवेल में फसे ‘तन्मय’ का रेस्क्यू ओप्रशन अभी भी जारी, 60 घंटे से अधिक समय से फसा है बच्चा |

4 years ago
Galgotias University

Noida : रविवार देर रात नॉएडा की गलगोटिया यूनिवर्सिटी में लगी आग, फूड कोर्ट जलकर हुआ खाक|

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

IndiaRF Backed Livasa Hospitals Strengthens Regional Healthcare Network with Karnal Expansion

IndiaRF Backed Livasa Hospitals Strengthens Regional Healthcare Network with Karnal Expansion

October 28, 2026
VinFast VF 6 Earth Impresses with Safety Features in a Family SUV Under Rs. 20 Lakh

VinFast VF 6 Earth Impresses with Safety Features in a Family SUV Under Rs. 20 Lakh

October 28, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In