Sports Competition हरियाणा, अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता की
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Friday, July 4, 2025
NavTimes न्यूज़
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य हरियाणा

हरियाणा, अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता की तीसरी बार मेजबानी करने वाला देश का पहला राज्य-कंवरपाल

हरियाणा के पर्यावरण एवं वन मंत्री कंवरपाल ने कहा कि हरियाणा देश का पहला प्रदेश है जिसे तीसरी बार अखिल भारतीय वन खेल-कूद प्रतियोगिता की मेजबानी करने का अवसर प्राप्त हुआ है।

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
March 11, 2023
in हरियाणा
0
Sports Competition

पंचकूला, 11 मार्च – हरियाणा के पर्यावरण एवं वन मंत्री कंवरपाल ने (Sports Competition) कहा कि हरियाणा देश का पहला प्रदेश है जिसे तीसरी बार अखिल भारतीय वन खेल-कूद प्रतियोगिता की मेजबानी करने का अवसर प्राप्त हुआ है। हरियाणा की भूमि उसके युवाओं के जोश के लिए जानी जाती है। खेल-कूद प्रतियोगिताओं का यह महाकुंभ देश और प्रदेश में एक सकारात्मक बदलाव का प्रतीक है।

कंवरपाल आज पंचकूला सेक्टर 3 स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम में 26वीं अखिल भारतीय वन खेल-कूद प्रतियोगिता का शुभारंभ करने के पश्चात संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर अंबाला लोकसभा सांसद रतन लाल कटारिया भी उपस्थित थे। इससे पूर्व कंवरपाल ने 26वें अखिल भारतीय वन खेल-कूद प्रतियोगिता के शुभारंभ की घोषणा की और विभिन्न राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों से आए खिलाड़ियों के दलों द्वारा प्रस्तुत मार्चपास्ट की सलामी ली।

उन्होंने कहा कि इससे पहले वर्ष 2013 में पंचकूला में और 2002 में फरीदाबाद में इस प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया था। उन्होंने कहा कि हरियाणा को इन खेलों को पुनः आयोजित करने का अवसर प्रदान करने के लिए वे केन्द्र सरकार का आभार प्रकट करते हैं। (Sports Competition) कंवरपाल ने कहा कि राजनीतिक जीवन की शुरुआत से ही उनका वन एवं वन्य कर्मियों से नाता रहा है। उनका क्षेत्र यमुनानगर में कालेसर का घना जंगल होने के कारण यहां पर वन कर्मियों की गतिविधियां बराबर बनी रहती थी। उन्होंने देखा है कि वन कर्मी बड़ी सफुर्ति से रात-दिन गश्त करके वन संपदा की रक्षा करते हैं।

ये भी पड़े – Asus जल्द लॉन्च करेगा अपना नया ROG Phone 7D 8th Gen फ़ोन, फ़ोन की स्पेसिफिकेशन के साथ जाने क्या है इसकी खास बात|

वन मंत्री ने कहा कि हमें खेल-कूद से अनुशासन में रहना, टीम स्पिरिट से कार्य करना तथा सतत सुधार करते रहना भी सीखने को मिलता हैै। खेलों से एक भाईचारे की भावना भी उत्पन्न होती है जो हमारे कार्यक्षेत्र में परिवार को जोड़ने का कार्य करती है। (Sports Competition) उन्हांेने कहा कि वन खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन न केवल हमारे वन परिवार को और मजबूत करने, अपने-अपने प्रदेश तथा संगठनों का नाम रोशन करने का एक अवसर है बल्कि इस प्रतियोगिता का सीधा असर हमारे कार्यों पर भी पड़ेगा और हमारी कार्यकुशलता भी बढेगी। खेल हमें अपने मतभेदों को मिटा कर जाति, धर्म, क्षेत्र को भूल कर एकजुट होकर लक्ष्यों की प्राप्ति करना सिखाते हैं।

कंवरपाल ने कहा कि हरियाणा पूरे देश में खेलों में एक अग्रणीय प्रदेश है। हरियाणा की जनसंख्या देश की जनसंख्या का मात्र 2 प्रतिशत है परंतु टोक्यो ओलंपिक 2020 में देश द्वारा जीते कुल 7 पदकों में से 3 पदक हरियाणा के खिलाड़ियों ने हासिल किए जिसमें नीरज चोपड़ा का स्वर्ण पदक भी शामिल है। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रदेश का नाम रोशन किया है और इसमें प्रदेश की खेल परंपराओं तथा प्रदेश सरकार की खेल नीतियों का महत्वपूर्ण योगदान है।

उन्होंने कहा कि देश के वन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने खेल-कूद तथा फिटनेस के मामले में अपना परचम लहराया है। (Sports Competition) एक अधिकारी ने तो एवरेस्ट पर भी फतह की थी और हाल ही में कर्नाटक की एक महिला आईएफएस अधिकारी ने एनर्टाटिका पहुंच कर तिरंगा लहराया। यह हमारे लिए बड़े गर्व की बात है।

ये भी पड़े –  क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

अंबाला लोकसभा सांसद रतन लाल कटारिया ने कहा कि 26वें अखिल भारतीय वन खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन उनके लोकसभा क्षेत्र में किया जा रहा है जिसके लिए वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार प्रकट करते हैं। उन्होंने कहा कि पंचकूला में विश्व स्तरीय खेल इन्फ्रास्ट्रचर विकसित किया गया है और पिछले वर्ष ही यहां खेलो इंडिया यूथ गेम्ज़ का सफल आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि इस वन खेल-कूद प्रतियोगिता में देश के सभी राज्यों व केन्द्र शासित प्रदेशो के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस प्रतियोगिता से नई खेल प्रतिभाएं उभर कर सामने आएंगी।

हरियाणा के पर्यावरण और वन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विनीत गर्ग ने कहा कि खेलों का मानव जीवन में बहुत महत्व है। खेल जहां जीवन में अनुशासन सिखाते है वहीं खेलों से शरीर स्वस्थ रहता है और स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है। (Sports Competition) उन्होंने कहा कि यह हर्ष का विषय है कि सभी वन अधिकारी और कर्मचारी किसी न किसी खेल गतिविधि से जुड़े हैं और नियमित रूप से अभ्यास करते हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा हरि की भूमि है, जहां श्रीकृष्ण ने गीता का दिव्य संदेश दिया था। वे आशा करते हैं कि सभी खिलाड़ी गीता के संदेश से प्रेरणा लेते हुए प्रतियोगिता में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे।

इस अवसर पर हरियाणा और गोवा की टीम के बीच रस्साकशी का मुकाबला हुआ , जिसमें हरियाणा की टीम ने गोवा की टीम पर आसानी से विजय प्राप्त की। इस मौके पर कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए।
इस मौके पर महानिदेशक, (Sports Competition) वन विभाग, भारत सरकार सीपी गोयल, हरियाणा के प्रधान मुख्य वन संरक्षक जगदीश चंद्र, अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक विवेक सक्सेना तथा घनश्याम शुक्ला, मुख्य वन संरक्षक अनंत प्रकाश पाण्डेय और विभिन्न प्रदेशो के वरिष्ठ वन अधिकारी उपस्थित थे।

Tags: Additional Chief SecretaryAll India Forest Sports CompetitionEnvironment and Forest DepartmentEnvironment and Forest Minister of Haryana KanwarpalHaryanaPanchkulaPanchkula Tricity News By NavTimes न्यूज़Sports CompetitionTau devi lal stadiumVineet Garg
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

chain snatcher

क्राइम ब्रांच नें Chain Snatcher को किया गिरफ्तार|

3 years ago
Urfi Javed new photoshoot

Urfi Javed ने फिर मचाया अपने फैंस के बीच बवाल, ब्रालेस होकर पूरे बदन पर लपेटी रस्सी, वीडियो देख बौखलाए लोग|

2 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

सुपरस्टार अभिर चटर्जी

बॉक्स ऑफिस के सुपरस्टार अभिर चटर्जी एक बार फिर लौट रहे हैं, पंकज सिन्हा के रूप में

July 4, 2025
पुष्पा 2: द रूल

फायर नहीं, फुल ऑन वाइल्डफायर

July 4, 2025

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2025 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2025 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)