Yoga and Meditation Camp :साहुवाला आश्रम में विलक्षण योग एवं ध्यान
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Thursday, October 2, 2025
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य हरियाणा

Sirsa: साहुवाला आश्रम में विलक्षण योग एवं ध्यान शिविर का किया गया आयोजन|

दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से अपने स्थानीय साहुवाला आश्रम में विलक्षण योग एवं ध्यान शिविर का आयोजन किया गया।

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
March 14, 2023
in हरियाणा
0
Yoga and Meditation Camp

सिरसा | (सतीश बंसल) दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से (Yoga and Meditation Camp) अपने स्थानीय साहुवाला आश्रम में विलक्षण योग एवं ध्यान शिविर का आयोजन किया गया। जिसके आज प्रथम दिवस संस्थान की ओर से आशुतोष महाराज जी के शिष्य योगाचार्य स्वामी विज्ञानानन्द जी ने बताया कि बढ़ते हुए शहरीकरण, प्रदूषण, अनियमित आहार विहार और ओद्योगिकीकरण से जहां वृक्ष कटाव से प्राकृतिक असंतुलन की स्थिति पैदा हुई है वहीँ प्रदूषित वायु में सांस लेना भी दूभर हो चुका है।

ये भी पड़े – जनजागरण अभियान के तहत अध्यक्ष हरिओम नायक ने किया दर्जनों गांवों का दौरा|

जिससे हृदय से सम्बंधित रोगों के साथ साथ मधुमेह, टी०बी, कैंसर, डेंगू, चिकनगुनिया व विविध विषम ज्वरों में अभिवृद्धि हो रही है। (Yoga and Meditation Camp) स्वामी जी ने बताया की विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार विज्ञान का सहारा लेकर आधुनिक चिकित्सा पद्धति ने जहां चरमोत्कर्ष को प्राप्त किया है वहीँ अभी बहुत सी ऐसी बीमारियां हैं जिनका समाधान आधुनिक चिकित्सा प्रणाली में तो नहीं परंतु भारतीय वैदिक योग दर्शन में है।

वस्तुतः योग का आश्रय लेकर जीवेम शरदः शतम् की अवधारणा के अनुरूप मनुष्य चाहे तो सौ वर्ष तक भी निरोगी जीवन यापन कर सकता है। स्वामी जी ने उपस्थित साधकों को नाड़ी शोधन, अनुलोम विलोम, स्कन्ध चालन, पाद चालन, मंडूक आसन, अर्ध चंद्रासन, उत्तिष्ट तान आसन इत्यादि क्रियाओं का अभ्यास करवाया और साथ ही इनके दैहिक और वैज्ञानिक लाभों से परिचित भी करवाया।

ये भी पड़े –  क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

प्रकृति संरक्षण की ओर बल देते हुए स्वामी जी ने साधकों को जल संरक्षण और पौधारोपण करने की प्रेरणा दी और संकल्प भी करवाया। ध्यान देने योग्य है कि कार्यक्रम के अंतर्गत आज संस्थान द्वारा अपने आरोग्य प्रकल्प के अंतर्गत साधकों को आयुर्वेदिक औषधियां भी उपलब्ध करवाई गईं। (Yoga and Meditation Camp) कार्यक्रम का आरम्भ विधिवत् वेद मंत्रोच्चारण के साथ हुआ। साधकों के सामूहिक ध्यान के साथ कार्यक्रम के अंत में साध्वी संतोष भारती और साध्वी अनु भारती ने शान्ति मन्त्र का उच्चारण कर सर्व जगत कल्याण की प्रार्थना भी की। साधकों ने दैहिक स्वस्थता व आत्मिक शक्ति से ओतप्रोत हो कार्यक्रम का भरपूर लाभ प्राप्त किया।

Tags: Ashutosh MaharajDivya Jyoti Jagrati SansthanHaryanaHaryana News By NavTimes न्यूज़PlantationSahuwala AshramSirsaWater ConservationYoga and Meditation CampYogacharya Swami Vigyananand
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

VBA

प्रकाश अंबेडकर की पार्टी VBA से उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने मिलाया हाथ, ठाकरे ने कही ये बातें|

3 years ago
Railway concrete arrangements

रेलवे ने किए पुख्ता इंतज़ाम, अब वंदे भारत की चपेट में नहीं आएंगे जानवर|

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

ज़ी सिनेमा

देशभक्ति और बहादुरी का अनुभव कीजिए ‘स्काई फोर्स’ के प्रीमियर के साथ, सिर्फ ज़ी सिनेमा पर

September 30, 2025
एक्सिस बैंक

एक्सिस बैंक ने फ्रीचार्ज के साथ मिलकर भारत का पहला गोल्ड-समर्थित क्रेडिट ऑन यूपीआई लॉन्च किया

September 30, 2025

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2025 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2025 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)