ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Wednesday, October 21, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य हरियाणा

Sirsa:- डेरा सच्चा सौदा में धूमधाम से मनाया MSG गुरुमंत्र भंडारा, भारी तादाद में साध-संगत ने की शिरकत|

156 मानवता भलाई कार्यों के तहत 50 जरूरतमंदों को राशन, 50 नशा, छोड़ने वालों को मिली हेल्दी डाईट किटें व जरूरतमंद को सौंपी मकान की चाबी|

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
March 27, 2023
in हरियाणा
0
Dera Sacha Sauda

सिरसा। (सतीश बंसल)  डेरा सच्चा सौदा (Dera Sacha Sauda) की साध-संगत ने शनिवार को शाह सतनाम जी धाम में पावन ह्यएमएसजी गुरुमंत्र भंडाराह्ण हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों सहित दुनियाभर से बड़ी तादाद में साध-संगत ने शिरकत की। पावन भंडारे पर संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां द्वारा भेजी गई 14वीं चिट्ठी साध-संगत को पढ़कर सुनाई गई। चिट्ठी को सुनकर साध-संगत भाव विभोर हो गई। चिट्ठी में पूज्य गुरु जी ने हरियाणा और राजस्थान में चलाए गए सफाई महा अभियानों रूपी महायज्ञ में आहुति डालने वाली साध-संगत की भरपूर प्रशंसा की और आशीर्वाद दिया। वहीं चिट्ठी के माध्यम से डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां ने बताया कि डेरा सच्चा सौदा के संस्थापक बेपरवाह सार्इं शाह मस्ताना जी महाराज और पूजनीय परमपिता शाह सतनाम जी महाराज ने भी मार्च महीने में ही गुरुमंत्र की अनमोल दात प्राप्त की थी। इसलिए आगे से 25 मार्च के भंडारे को एमएसजी गुरुमंत्र भंडारे के रूप में मनाया जाएगा।  डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां ने स्पष्ट किया कि साध-संगत ने ही राजनीतिक विंग बनाया था और अब साध-संगत ने ही उसे भंग कर दिया है। एमएसजी गुरुमंत्र भंडारे पर डेरा सच्चा सौदा द्वारा चलाए जा रहे मानवता भलाई कार्यों के तहत 50 जरूरतमंदों को एक-एक माह का राशन और सेफ मुहिम के तहत नशा छोड़ने वाले युवाओं को 50 हेल्दी डाइट किटें दी गई।

ये भी पड़े – खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह कि नेपाल में छिपे होने कि जताई आशंका, भारत ने किया नेपाल सरकार से किया अनुरोध- तीसरे देश न भाग सके भगोड़ा

वहीं आशियाना मुहिम के तहत शाहपुर बेगू की साध-संगत द्वारा एक जरूरतमंद विधवा महिला को बनाकर दिए गए मकान की चाबी उन्हें सौंपी। गौरतलब है कि पूजनीय बेपरवाह साई शाह मस्ताना जी महाराज और पूजनीय परमपिता शाह सतनाम जी महाराज ने मार्च महीने में गुरुमंत्र की दात प्राप्त की थी और 25 मार्च 1973 के दिन सच्चे रूहानी रहबर पूजनीय परमपिता शाह सतनाम जी महाराज ने संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां को गुरुमंत्र की दात बख्शी थी। डेरा सच्चा सौदा का हर श्रद्धालु इस पूरे मार्च महीने को इन्सानियत की भलाई के काम करके मना रहा है। सुबह 11 बजे संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां को पवित्र नारा धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा के रूप में पावन एमएसजी भंडारे की बधाई के साथ नामचर्चा का आगाज हुआ। इसके पश्चात कविराजों ने विभिन्न भक्तिमय भजनों के माध्यम से गुरु महिमा का गुणगान किया। (Dera Sacha Sauda) साध-संगत के उत्साह का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि नामचर्चा की शुरूआत से पहले ही विशाल पंडाल साध-संगत से खचाखच भर चुका था और आश्रम के चहुंओर के मार्गों पर श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें लगी हुई थी। इस अवसर पर साध-संगत ने बड़ी- बड़ी स्क्रीनों के माध्यम से पूज्य गुरु जी के रिकॉर्डिड पावन वचनों का लाभ उठाया। पूज्य गुरु जी ने फरमाया कि संत सच्चा कौन सा होता है? संतों का काम क्या होता है? संत किसलिए दुनिया में आते हैं? संतों का मकसद क्या होता है इस समाज में आने का, इस धरती पर आने का? संत-जिसके सच का कोई अन्त ना हो, सन्त-जो सच से जुड़ा हो, संत, जो सदा सबके भले की चर्चा करे, सन्त-जो सबकुछ त्याग कर सिर्फ और सिर्फ ओउम, हरि, अल्लाह, वाहेगुरु, राम की औलाद का भला करे, सन्त-जो सच्ची बात कहे, चाहे कड़वी लगे या मीठी लगे, सन्त-जो सच से जोड़ दे और सच क्या है, ये भी सन्त बताए, कि भाई ओउम, हरि, अल्लाह, वाहेगुरु, राम, गॉड, खुदा, रब्ब सच था और सच ही रहेगा। उसको छोड़कर चन्द्रमा, सूरज, नक्षत्र, ग्रह, पृथ्वी जितना भी कुछ नजर आता है, जो कुछ भी आप देखते हैं सबने बदल जाना है और जो बदल जाता है, उसे सच नहीं कहा जा सकता।

ये भी पड़े –  क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

सच तो वो ही है जिसे एक बार सच कह दो तो हमेशा सच ही रहता है। तो सन्तों का काम सच से जोड़ना होता है। सन्त हमेशा सबका भला मांगते हैं। ह्यह्यसन्त ना छोड़े संतमयी, चाहे लाखों मिलें असन्तह्णह्ण सन्तों का काम सन्तमत पर चलना होता है, सबको बताना कि ओउम, हरि, अल्लाह, वाहेगुरु, राम, वो ओउम वो दाता आपके अन्दर है, उसको देखना चाहते हो तो आप भला करो, मालिक के नाम का जाप करो तो आपके अन्दर से ही वो नजर आ जाएगा। पावन एमएसजी भंडारे के शुभ अवसर पर साध-संगत ने संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां के आशीर्वाद माँओ का भजन पर नाच-गाकर खुशी मनाई। डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां के इस भजन को आमजन द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। पूज्य गुरु जी ने भजन के माध्यम से मेयरों और सरपंचों से युवाओं को नशों से मुक्ति दिलाने का आह्वान किया है। इस भजन को अब तक एक करोड़ 70 लाख से अधिक लोग पसंद कर चुके हैं। इस अवसर पर हरियाणा और राजस्थान में साध-संगत द्वारा चलाए गए सफाई महा अभियानों से जुड़ी डॉक्यूमेंट्री भी चलाई गई। जिसमें दिखाया गया कि डेरा सच्चा सौदा (Dera Sacha Sauda) की साध-संगत ने हरियाणा को मात्र साढ़े पाँच घंटों में और हरियाणा से आठ गुणा बड़े राजस्थान को मात्र साढ़े घंटों में चकाचक चमका दिया था।

Tags: Dera Sacha Saudadevotees participatedDr. Gurmeet Ram Rahim SinghHaryanaHaryana News By NavTimes न्यूज़MSGMSG Gurumantra BhandaraShah Satnam Ji DhamSirsa
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

गुरमीत

एक माह की पैरोल पर जेल से बाहर आया गुरमीत राम रहीम, हनीप्रीत के साथ इस खास ठिकाने पर पहुंचा

4 years ago
कब्र

कब्र से निकाला विवाहिता का शव, वजह जानकार हो जायेंगे हैरान

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Zaitoon Honours Over 210 Long-Serving Employees with Gold Coins and Motorcycles on its 17th Anniversary

Zaitoon Honours Over 210 Long-Serving Employees with Gold Coins and Motorcycles on its 17th Anniversary

October 20, 2026
Propshell Wins "Plotted Developer of the Year 2026" at ET Now.in Realty Conclave & Awards

Propshell Wins "Plotted Developer of the Year 2026" at ET Now.in Realty Conclave & Awards

October 20, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In