Drama Muktidham नाटक मुक्तिधाम से दिया नैतिक मूल्यों को ग्रहण करने
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Wednesday, March 25, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य हरियाणा

नाटक मुक्तिधाम से दिया नैतिक मूल्यों को ग्रहण करने का संदेश राजकीय नैशनल कॉलेज में दो दिवसीय नाट्य महोत्सव आयोजित|

विश्व रंगमंच दिवस के उपलक्ष्य में हरियाणा कला परिषद, हिसार मंडल के तत्वावधान में राजकीय नैशनल महाविद्यालय, सिरसा एवं केएल थियेटर सिरसा के संयुक्त संयोजन में दो दिवसीय नाटक महोत्सव का आयोजन स्थानीय राजकीय नैशनल महाविद्यालय, सिरसा के सभागार में किया गया।

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
March 31, 2023
in हरियाणा
0
Drama Muktidham

सिरसा। (सतीश बंसल) विश्व रंगमंच दिवस के उपलक्ष्य में (Drama Muktidham) हरियाणा कला परिषद, हिसार मंडल के तत्वावधान में राजकीय नैशनल महाविद्यालय, सिरसा एवं केएल थियेटर सिरसा के संयुक्त संयोजन में दो दिवसीय नाटक महोत्सव का आयोजन स्थानीय राजकीय नैशनल महाविद्यालय, सिरसा के सभागार में किया गया। जिसमें प्रथम दिन केएल थियेटर के कलाकारों द्वारा नाटक मिट्टी दा बावा का मंचन किया गया। जिसमें राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालयए रतिया, फतेहाबाद के प्राचार्य डा. रविंद्र पुरी ने बतौर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।

ये भी पड़े – हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने राम नवमी के अवसर पर परिवार सहित मां शारदा देवी के मंदिर में पूजा-अर्चना कर महामाई का लिया आर्शीवाद|

केएल थियेटर के कलाकारों ने इस नाटक के माध्यम से सन 1947 में हुए बंटवारे के दर्द को बखूबी दिखाया गया। जो कि आज भी हिंदुस्तान से पाकिस्तान और पाकिस्तान से हिंदुस्तान आने वाले लोगों के दिलों में जिंदा है। विभाजन के उस दर्दनाक मंजर को भूल पाना संभव नहीं है। इसके साथ ही विभिन्न दृश्यों के माध्यम से धर्म और जातपात को भुलाकर आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।

नाटक मंचन के उपरांत मुख्यातिथि डा. रविन्द्र पुरी ने नाटक के प्रत्येक पात्र के अभियन और कर्ण लढा के निर्देशन की सराहना करते हुए कहा कि कर्ण लढा इसी महाविद्यालय के पूर्व छात्र हैं और वो अपने शिक्षा काल में भी बहुत ही बेहतर अभिनय और निर्देशन करते थे। आज वो अकेले नहीं, बल्कि एक संस्थान, केएल थियेटर, सिरसा के निदेशक के रूप में कार्य कर रहे हैं, (Drama Muktidham) जिसमें वो भावी पीढ़ी को कला एवं संस्कृति से जोडऩे का पूरा प्रयास कर रहे हैं। केएल थियेटर आज सिरसा ही नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र में कला एवं संस्कृति के उत्थान में बेहतरीन कार्य कर कर रहा है। नाटक महोत्सव के दूसरे दिन राजकीय नैशनल महाविद्यालय, सिरसा के थिएटर क्लब के विद्यार्थियों द्वारा कर्ण लढा के निर्देशन में नाटक मुक्तिधाम का मंचन हुआ।

ये भी पड़े –  क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

इस दौरान राजकीय नैशनल महाविद्यालय, सिरसा के प्राचार्य डा. संदीप गोयल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कलाकारों ने नाटक मुक्तिधाम के माध्यम से मौजूदा सभी दर्शकों को सन्देश दिया कि आज हम पैसे कमाने की भागदौड़ में इतने गुम हो चुके हैं कि रिश्ते नातों को लगभग दरकिनार कर दिया है। और सक्षम होने के बावजूद भी अपने बूढ़े मां-बाप को अपने साथ नहीं रखते, जबकि मां-बाप अपने एक से ज्यादा बच्चों को अपने सीने से लगाकर पालते है।

जब मां-बाप का औलाद से पहले मरना तय ही है, (Drama Muktidham) फिर भी हम उन्हें मुक्तिधाम जैसे वृद्ध आश्रमों में अकेला छोडऩे पर मजबूर क्यों हैं? इस नाटक के माध्यम से आज की भावी पीढ़ी को अपने जीवन में नैतिक मूल्यों को परिपूर्ण रूप से ग्रहण करने और समाज को एक सकारात्मक बदलाव की तरफ ले जाने का संदेश दिया। मुख्यातिथि डा. संदीप गोयल ने नाटक के सभी कलाकारों को बधाई दी और निर्देशक कर्ण लढा को विशेष तौर से बधाई देते हुए कहा कि आप जैसे युवा होनहार कलाकार की समाज को विशेष जरूरत है, ताकि समाज को अच्छी और सकारात्मक दिशा दी जा सके।

Tags: Drama MuktidhamGovernment National CollegeGovernment Post Graduate College for WomenHaryanaHaryana Arts CouncilHaryana News By NavTimes न्यूज़RatiaSirsaworld theater day
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

सामूहिक दुष्कर्म

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में नाबालिग बच्ची के साथ हैवानियत, सामूहिक दुष्कर्म के बाद की हत्या

4 years ago
राइज एंड फॉल’

“‘राइज एंड फॉल’: आहाना एस. कुमरा माँ की तस्वीर देखकर रो पड़ीं”

6 months ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Indian Pump Industry Welcomes Government's Stabilising Measures Amid Global Uncertainty

Indian Pump Industry Welcomes Government's Stabilising Measures Amid Global Uncertainty

March 25, 2026

Arkade Reinforces its Presence in the Goregaon-Malad Corridor with the Successful Launch of a New Luxury Project with GDV of Rs. 230 Crore

March 25, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)