• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Friday, June 19, 2026
Nav Times News
Best Acting School in Chandigarh
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य दिल्ली

शुक्रवार को पहलवानों की अर्ज़ी पर होगी सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को नोटिस किया जारी|

राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर पहलवानो द्वारा फिर रोष प्रदर्शन किया जा रहा हैं| भाजपा सांसद और भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्राथमिकता (FIR) दर्ज न होने पर सात पहलवानों के समूह ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है।

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
April 25, 2023
in दिल्ली
0
Wrestlers

राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर पहलवानो द्वारा फिर रोष प्रदर्शन किया जा रहा हैं| (Wrestlers) भाजपा सांसद और भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्राथमिकता (FIR) दर्ज न होने पर सात पहलवानों के समूह ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। जिसके बाद अदालत ने इस मामले को सूचीबद्ध करते हुए शुक्रवार (28 अप्रैल) को सुनवाई की तारीख तय की है।

सर्वोच्च न्यायालय में सात महिला पहलवानों ने कुश्ती संघ के अध्यक्ष के खिलाफ याचिका दायर की है। अदालत ने इनकी याचिका पर संज्ञान लेने के साथ ही आदेश भी दिया है कि सभी महिला याचिकाकर्ताओं के नाम न्यायिक रिकॉर्ड से हटाए जाएं ताकि उनकी पहचान उजागर न हो सके।

ये भी पड़े – Happy Birthday Arijit Singh : अरिजीत आज मना रहे हैं अपना 36वां जन्मदिन, जाने अरिजीत से जुड़ी कुछ दिलचस्प बाते|

सोमवार को पहलवानों ने कही थी ये बातें

सोमवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर दूसरे दिन धरना करते हुए पहलवानों ने कहा था कि पुलिस में शिकायत देने के बावजूद पुलिस उनकी सुनने को तैयार नहीं है। (Wrestlers) पुलिस बृजभूषण के खिलाफ FIR दर्ज करने को तैयार नहीं है। पहलवानों ने कहा कि मंच पर सभी राजनीतिक दलों का स्वागत है। चाहे वह भाजपा, कांग्रेस, आप या कोई अन्य पार्टी हो। हम किसी भी पार्टी से जुड़े नहीं हैं।

पहलवान बजरंग पूनिया ने कहा कि हमारे साथ राजनीति हो रही है। धरना स्थल पर न तो पानी आने दिया जा रहा है और न ही समर्थन करने वालों को प्रवेश दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मंच पर सभी राजनीतिक दलों का स्वागत है। बशर्तें वह मंच से राजनीति न करें। हम किसी भी पार्टी से जुड़े नहीं हैं।

पिछली बार जनवरी में पहलवानों ने किसी भी पार्टी के नेताओं को मंच पर नहीं आने दिया था। पूनिया ने देश के सभी खिलाड़ियों से समर्थन मांगने के संबंध में ट्वीट किया कि आज कुश्ती खिलाड़ियों के साथ खड़े होने की जरुरत है। क्यूंकि पुलिस भी बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज़ करने को तैयार नहीं हैं| आप सभी खिलाड़ियों से उम्मीद है कि महिला खिलाड़ियों को न्याय दिलवाने के लिए आगे आएंगे। (Wrestlers) पहलवान विनेश फोगाट ने कहा कि तीन महीने पहले रेसलिंग फेडरेशन के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ आवाज उठाई थी।

ये भी पड़े –  क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

सरकार के निर्देश पर भारतीय ओलिंपिक एसोसिएशन एक कमेटी बनाई थी। रिपोर्ट देने के लिए चार हफ्ते का समय मांगा था। तीन महीने बीत गए, लेकिन अभी तक इस मामले पर न ही कोई चर्चा हुई और न ही न्याय मिला। पुलिस भी मामले में कोई कार्रवाई करने को तैयार नहीं है। (Wrestlers) विनेश ने कहा कि पुलिस को सात लड़कियों ने बृजभूषण के खिलाफ शारीरिक शोषण की शिकायत दी। इसके बावजूद पुलिस बृजभूषण के खिलाफ FIR दर्ज नहीं कर रही है।

विनेश फोगाट, बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी जारी कर लोगों से समर्थन के लिए जंतर-मंतर पहुंचने की अपील की है। पहलवानों ने हरियाणा की खाप पंचायतों से भी समर्थन मांगा है। वहीं, आप से राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता सोमवार को धरनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण है कि पहलवानों को न्याय के लिए दोबारा धरने पर बैठना पड़ा। (Wrestlers) सरकार सुन नहीं रहीं और पुलिस केस दर्ज नहीं कर रही। गुप्ता ने कहा कि सरकार से अनुरोध है कि खिलाड़ियों की मांगों पर कार्रवाई करें। तुरंत बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ केस दर्ज होना चाहिए और महिला खिलाड़ियों को न्याय मिलना चाहिए. हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले पर शुक्रवार को सुनवाई करेगी|

Tags: Delhi News By NavTimes न्यूज़Delhi PoliceIndian Olympic AssociationSupreme CourtWrestlersWrestling Federation of India
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Truecaller

Truecaller Launches New Study Mapping India's Urban Attention Patterns

7 months ago
Shri Shani Shyam

श्रद्धा व उल्लास से मनाया श्री शनि श्याम (Shri Shani Shyam) वार्षिकोत्सव

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Hero FinCorp Collaborates with Salesforce to Accelerate Loan Processing with Agentforce

June 19, 2026
The Maruti Swift is India's Favorite Used Car, and No Other Model Comes Close

The Maruti Swift is India's Favorite Used Car, and No Other Model Comes Close

June 19, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)