ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Tuesday, September 15, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य हरियाणा

किसान की फसल MSP पर खरीदने का वादा करने वाली सरकार की खुली पोल: लखविंद्र सिंह औलख

मंगलवार को अनाज मंडी सिरसा में जब किसान अपनी सरसों की फसल लेकर सरकारी दुकान पर पहुंचे तो वहां मौजूद कर्मचारियों ने कहा कि सरसों की सरकारी खरीद बंद हो गई है।

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
April 25, 2023
in हरियाणा
0
Farmer

सिरसा। (सतीश बंसल) मंगलवार को अनाज मंडी सिरसा में जब (Farmer) किसान अपनी सरसों की फसल लेकर सरकारी दुकान पर पहुंचे तो वहां मौजूद कर्मचारियों ने कहा कि सरसों की सरकारी खरीद बंद हो गई है। यह सुनकर सभी किसान हक्का बक्का रह गए। बिना किसी पूर्व सूचना के सरसों खरीद बंद करने का तुगलकी फरमान सुनकर किसानों के होश उड़ गए, जिसके बाद किसानों ने सारा घटनाक्रम किसान नेता लखविंद्र सिंह औलख को फोन पर बताया।

ये भी पड़े – राष्ट्रीय किसान मंच की टीम ने SDM राजेंद्र जांगड़ा को उपायुक्त के नाम सौंपा ज्ञापन।

जिसके बाद उन्होंने मौके पर पहुंचकर देखा तो किसान हताश मन से सरसों की भरी ट्रैक्टर-ट्रालियां सिरसा नई अनाज मंडी में सरकारी दुकान नंबर 13 के पास लेकर खड़े थे। (Farmer) लखविंद्र सिंह ने हैफेड के डीएम से बात की तो उन्होंने कहा कि जो सरसों नेफेड एजेंसी ने खरीदनी थी, उसका टारगेट पूरा हो चुका है और बारदाना भी नहीं है । लखविंद्र सिंह ने कहा कि सरकार बड़े-बड़े दावे कर रही है कि हम किसान की फसल जो मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर दर्ज है, उसका दाना-दाना एमएसपी पर खरीदेंगे।

कल कृषि मंत्री का सिरसा में प्रोग्राम था और आज डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला कई जगहों पर चाय की चुस्कियां ले रहे हैं, लेकिन किसान की बात सुनने वाला कोई नहीं है। किसान अपनी सरसों की फसल ओने पौने दामों पर बेचने के लिए मजबूर है। उन्होंने कहा कि किसान के साथ सरेआम लूट हो रही है। किसानों ने लखविंद्र सिंह औलख के नेतृत्व में सरकारी दुकान के आगे रोष प्रदर्शन किया, जिसके चलते अधिकारियों ने टोकन काटकर सरसों की खरीद शुरू की।

ये भी पड़े –  क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

सिरसा जिले में टोटल 144459 एकड़ सरसों की फपोर्टल पर दर्ज है। 8 क्विंटल प्रति एकड़ के हिसाब से पोर्टल के आधार पर 11 लाख 55 हजार 672 क्विंटल सरसों सरकार ने खरीदनी थी, लेकिन अभी तक 599365 क्विंटल की खरीदारी हुई है, जिसमें नैफैड 370766 क्विंटल और 228599 क्विंटल प्राइवेट सरसों की खरीद हुई है। (Farmer) सरकारी आंकड़ों के हिसाब से 556307 क्विंटल सरसों की खरीदारी अभी बाकी है, क्योंकि गेहूं की आवक ज्यादा होने की वजह से सभी मंडियां गेहूं से भरी पड़ी है। ऐसे में सरसों तोलने की जगह नहीं है।

किसानों ने एक बार सरसों घरों में रखी हुई है, जो कि मंडियों में जगह बनते ही किसान सरसों बेचने के लिए लेकर आएंगे। लखविंद्र सिंह ने सरकार को चेतावनी दी कि अगर किसान की सरसों की खरीदारी में किसी तरह की सरकार ने कोताही बरती तो उसके लिए किसान प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि हम किसान की सरसों का एक-एक दाना  एमएसपी पर सरकार को लेने के लिए मजबूर करेंगे।

Tags: FarmerFarmer CropGovernmentHaryana News By NavTimes न्यूज़MSP
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

almonds

अपना वजन कैसे कम करे? बादाम आपके बहुत काम आ सकता है |

4 years ago
NCC Advisory Committee

शाह सतनाम जी गल्र्स कॉलेज सिरसा में हुआ NCC एडवाइजरी कमेटी का गठन|

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Agoda Unveils 2026 Return Visitor Ranking: New Delhi Leads India, Tokyo Tops Asia

Agoda Unveils 2026 Return Visitor Ranking: New Delhi Leads India, Tokyo Tops Asia

September 14, 2026
Azbil to Showcase Building Automation Solutions as a Gold Sponsor at Data Centre World Asia 2026

Azbil to Showcase Building Automation Solutions as a Gold Sponsor at Data Centre World Asia 2026

September 14, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In