ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Sunday, October 11, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य

Chhattisgarh Naxal Attack : दंतेवाड़ा में नक्सलियों द्वारा किए गए हमले में 11 जवान बलिदान, केंद्रीय कैबिनेट ने दी श्रद्धांजलि|

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सलियों द्वारा बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। दंतेवाड़ा के अरनपुर में नक्सलियों ने डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) के जवानों पर घात लगाकर हमले को अंजाम दिया हैं।

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
April 29, 2023
in राज्य
0
Chhattisgarh Naxal Attack

Chhattisgarh Naxal Attack: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सलियों द्वारा बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। दंतेवाड़ा के अरनपुर में नक्सलियों ने डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) के जवानों पर घात लगाकर हमले को अंजाम दिया हैं। इस नक्सली हमले में 11 जवान शहीद हो गए हैं। साथ ही हमले में एक ड्राइवर की भी मौत हुई है।

नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट

बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने जवानों के वाहन को निशाना बनाकर IED धमाका किया है। सूचना मिलने के बाद इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल रवाना किया गया है। मृतकों में DRG के 10 जवान और एक ड्राइवर शामिल हैं।

इन जवानों का हुआ बलिदान

         प्रधान आरक्षक कमॉक 74 जोगा सोढी

         प्रधान आरक्षक क्रमॉक 965 मुन्ना राम कड़ती

         प्रधान आरक्षक क्रमांक 901 संतोष तामो

         नव आरक्षक क्रमॉक 542 दुल्गो मण्डावी

         नव आरक्षक क्रमॉक 289 लखमू मरकाम

         नव आरक्षक कमॉक 580 जोगा कवासी

         नव आरक्षक क्रमांक 888 हरिराम मण्डावी

         गोपनीय सैनिक राजू राम करटम

         गोपनीय सैनिक जयराम पोड़ियाम

         गोपनीय सैनिक जगदीश कवासी

         धनीराम यादव (निजी वाहन चालक)

ये भी पड़े – Google Pixel : Google Pixel 6a की घटी कीमत, यहां से खरीद सकते हैं आप ये शानदार स्मार्टफोन, जाने कीमत और ऑफर्स|

PM मोदी ने की कड़ी निंदा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नक्सली हमले की कड़ी निंदा की। (Chhattisgarh Naxal Attack) उन्होंने ट्वीट कर बलिदानी जवानों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की है।

कैबिनेट ने दी श्रद्धांजलि

नक्सली हमले में बलिदान हुए 11 जवानों को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में श्रद्धांजलि दी गई। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि दंतेवाड़ा में हमारे 11 जवानों की शहादत हुई है, उनको कैबिनेट ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

IG बस्तर ने दी जानकारी

नक्सली हमले के बाद आईजी बस्तर पी सुंदरराज ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से मृतकों के शवों को निकाला जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारी वहां मौजूद हैं। सर्च ऑपरेशन जारी है।

बख्शा नहीं जाएगा: भूपेश बघेल

नक्सली वारदात के बाद CM भूपेश बघेल की प्रतिक्रिया सामने आई है। सीएम ने कहा, “यह बहुत दुखदायी है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। यह लड़ाई अब अपने अंतिम चरण में है। नक्सलियों को बख्शा नहीं जाएगा।”

ये भी पड़े –  क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

अमित शाह ने की सीएम बघेल से बात

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने नक्सली हमले के बाद सीएम बघेल से बातचीत की है। शाह ने राज्य सरकार को हर संभव मदद का भरोसा दिया है।

सर्च ऑपरेशन बढ़ाने की जरूरत

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि इंटर स्टेट ज्वाइंट ऑपरेशन और सर्च ऑपरेशन को बढ़ाने की जरूरत है…. ये (भूपेश बघेल) बार-बार बोलते हैं कि (नक्सलवाद) समाप्ति की ओर है, लेकिन इस तरह की बड़ी-बड़ी घटनाएं होती जा रही हैं।

भूपेश बघेल ने रद्द किया कर्नाटक दौरा

नक्सलियों द्वारा किए गए हमले के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपना कर्नाटक का दौरा रद्द कर दिया हैं। भूपेश बघेल का वहां चुनाव प्रचार का कार्यक्रम तय था, लेकिन वह वीर गति को प्राप्त जवानों को श्रद्धांजलि देने और वहां के हालात का जायजा लेने के लिए दंतेवाड़ा जाएंगे।

हालांकि, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह द्वारा इंटर स्टेट ज्वाइंट ऑपरेशन और सर्च ऑपरेशन को बढ़ाने की मांग की गई हैं. ताकि, नक्सलियों द्वारा किए जा रहे इन हमलो को रोका जा सके|

Tags: Chhattisgarh Naxal AttackChhattisgarh News By NavTimes न्यूज़Dantewada IED BlastDistrict Reserve Guard (DRG)IED BlastUnion Cabinet paid tribute to DRG Jawans
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

E-learning

ई-अधिगम पर डाइट में जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर किया गया आयोजित|

3 years ago
Zilla Parishad

हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली ने जिला परिषद व पंचायत समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों, सरपंचों व पंचों को दिलाई स्वच्छता शपथ|

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Crompton

Crompton Brings Style and Durability Outdoors with its New WallSmile Outdoor Deco Wall Light Range

September 13, 2026
PayU

PayU Unveils AI-Powered Fraud Liability Protect; Enabling Safer, Higher-Conversion International Card Payments for Indian Merchants

September 13, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In