ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Friday, October 9, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home लाइफस्टाइल

जाने सुबह उठकर गुनगुना पानी पीने से क्या मिलता हैं लाभ? मोटापा कम करने के साथ-साथ सिर दर्द में भी देता हैं राहत|

आमतौर पर लोग सुबह उठते ही चाय पीना पसंद करते और ज्यादातर लोग सुबह चाय का ही सेवन करते हैं। लेकिन चाय पीना सेहत के लिए नुकसानदेह है या फायदेमंद, यह बहस का विषय है, लेकिन अगर सुबह की शुरुआत गुनगुने पानी से की जाए तो यह आपकी दिनचर्या और सेहत को फायदा पहुंचाता है।

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
May 4, 2023
in लाइफस्टाइल
0
Lukewarm water

Lukewarm water: आमतौर पर लोग सुबह उठते ही चाय पीना पसंद करते और ज्यादातर लोग सुबह चाय का ही सेवन करते हैं। लेकिन चाय पीना सेहत के लिए नुकसानदेह है या फायदेमंद, यह बहस का विषय है, लेकिन अगर सुबह की शुरुआत गुनगुने पानी से की जाए तो यह आपकी दिनचर्या और सेहत को फायदा पहुंचाता है। जिस कारण लोगो को गुनगुना पानी पीना चाहिए. वैसे तो आप 12 महीने तक गुनगुना पानी पी सकते हैं, लेकिन सर्दियों में गुनगुना पानी पीना शरीर के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है। गर्म पानी का सेवन करने से शरीर के सारे हानिकारक तत्व (टॉक्सिन) आसानी से बाहर निकल जाते हैं और मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है. पानी पीने का तरीका और सही समय भी कई बीमारियों को दूर रखता है। आज हम बताने जा रहे हैं कि कैसे गुनगुने पानी का सेवन करने से आपके शरीर पर असर पड़ता है और वह स्वस्थ रहता है। चलो देखते हैं-

गैस और कब्ज की समस्या से छुटकारा

सुबह उठते ही गुनगुना पानी पीने से कब्ज की समस्या दूर होती है और गैस बनना भी बंद हो जाता है। दरअसल, रात को सोते समय हमारे मुंह में जो लार बनती है, वह हमें कई बीमारियों से बचाती है, क्योंकि इसमें ऑक्साइड तत्व होते हैं। यही वजह है कि आयुर्वेद में भी सुबह उठते ही गुनगुना पानी पीना सेहत के लिए फायदेमंद बताया गया है।

भूख बढ़ जाती है

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक खाली पेट गर्म पानी पीने से भी भूख बढ़ती है। इससे आपको सुबह का नाश्ता करने में कोई परेशानी नहीं होती है और भरपूर नाश्ता करने से पूरे दिन शरीर में ऊर्जा बनी रहती है। थकान भी नहीं लगती।

ये भी पड़े – सुप्रीम कोर्ट ने WFI अध्यक्ष के खिलाफ पहलवानों की याचिका को यह कहकर खारिज किया कि दिल्ली पुलिस ने एक प्राथमिकी दर्ज की है और याचिका का उद्देश्य पूरा हो गया|

सिरदर्द से राहत

अगर आपको सिरदर्द की समस्या है तो आप रोज सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीने की आदत डालें। दरअसल, शरीर में पानी की कमी के कारण सिरदर्द होता है। इसलिए खूब पानी पिएं और रोज सुबह एक गिलास पानी से दिन की शुरुआत करें।

रक्त परिसंचरण में सुधार

गर्म पानी के लगातार सेवन से आपका ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। (Lukewarm water) गुनगुना पानी हमारे शरीर में जमा चर्बी को दूर करता है जिससे आप तनाव मुक्त महसूस करते हैं। इससे कार्डियो वैस्कुलर डिजीज के खतरे को भी कम किया जा सकता है।

मोटापे की समस्या का रामबाण इलाज

अगर आप मोटापे से परेशान हैं तो सुबह उठते ही खाली पेट गुनगुना पानी पिएं। यह आपके लिए रामबाण साबित होगा। दरअसल, सुबह उठते ही गुनगुना पानी पीने से आपका वजन कम होता है। आप रोज सुबह उठते ही गुनगुने पानी में नींबू मिलाकर पिएं और फिर देखें कैसे वजन कम होता है।

त्वचा में निखार आता है

गुनगुना पानी पीने से त्वचा में निखार आता है। अगर शरीर में टॉक्सिन्स ज्यादा हो जाते हैं तो इससे त्वचा पर दाग-धब्बे हो जाते हैं। त्वचा रूखी हो जाती है और चमक चली जाती है। पानी त्वचा में निखार लाने में मददगार होता है। रोज सुबह उठकर एक गिलास पानी पीने से भी दाग धब्बों से छुटकारा मिलता है।

ये भी पड़े –  क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

पीरियड्स में फायदेमंद

हर महीने होने वाले पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द से आप परेशान हैं। ऐसे में हम आपकी इस समस्या को दूर करने के लिए एक कारगर उपाय बता रहे हैं, जो आपको राहत दे सकता है। पीरियड्स के दौरान गर्म पानी पेट को सिकोड़ता है, जिससे दर्द में राहत मिल सकती है।

बालों की ग्रोथ में भी मददगार

जब आप गुनगुना पानी पीना शुरू करते हैं तो इससे आपके शरीर का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। यह बालों की ग्रोथ के लिए भी जरूरी है। जब स्कैल्प को बेहतर ऑक्सीजन सप्लाई होती है तो आपके बाल पहले से ज्यादा स्वस्थ और चमकदार हो जाते हैं।

शरीर को डिटॉक्स करता है

लगातार गुनगुने पानी के सेवन से आपके शरीर में तापमान बढ़ जाता है, (Lukewarm water) जिससे शरीर का एंडोक्राइन सिस्टम सक्रिय हो जाता है और पसीना आने लगता है और इससे शरीर में मौजूद टॉक्सिन बाहर निकल जाते हैं।

रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए फायदेमंद

रोज सुबह एक गिलास गर्म पानी में आधा नींबू का रस मिलाकर पीने से शरीर को विटामिन सी और पोटैशियम की अच्छी मात्रा मिलती है। खाली पेट गर्म पानी का सेवन करने से वजन कम होता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। यदि आपके कोई प्रश्न या चिंताएं हैं तो हमेशा अपने चिकित्सक से परामर्श करें। NavTimes न्यूज़ इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता|

Tags: Benefits of lukewarm waterbrightens the skinheadache reliefLifestyle News By Navtimes न्यूज़Lukewarm Water
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

haryana roadways

हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों के साथ स्थानांतरण के नाम से किया गया धोखा: कर्मचारी सांझा मोर्चा|

3 years ago
CDLU

पर्यावरण शुद्धता के लिए सीडीएलयू (CDLU) में किया पौधारोपण

2 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Group 108

Group 108 Showcases Next-Generation Retail Destinations at MAPIC India 2026

October 1, 2026
Ai+ Smartphones

BBD 2026 Smartphone Buying Guide: Ai+ Smartphones to Consider This Festive Season

October 1, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In