• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Monday, June 15, 2026
Nav Times News
Best Acting School in Chandigarh
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य हरियाणा

प्रदेश की गठबंधन सरकार लुटेरी सरकार: ओमप्रकाश चौटाला

इनेलो लड़ रही जनता के हितों की लड़ाई परिवर्तन यात्रा को मिल रहा भारी जनसमर्थन, 2024 में होगी इनेलो सरकार| 

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
May 8, 2023
in हरियाणा
0
Omprakash Chautala

सिरसा। (सतीश बंसल) इनेलो सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला (Omprakash Chautala) ने कहा कि प्रदेश की गठबंधन सरकार लुटेरी सरकार है जो दोनों हाथों से जनता के गाढे खून पसीने की कमाई को लूटकर अपनी तिजोरी भर रही है। वे शुक्रवार को डबवाली रोड स्थित इनेलो जिला कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं की जिला स्तरीय बैठक को संबोधित कर रहे थे। इनेलो सुप्रीमो ने कहा कि इनेलो सत्ता की लोभी नहीं है वह तो केवल जनता के हितों की लड़ाई लड़ रही है और प्रदेशवासियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक कर रहे हैं।

हरियाणा में चल रही पद परिवर्तन यात्रा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पूरे हरियाणा में इस पदयात्रा की खासी चर्चा है और इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला को प्रदेशवासी सिर आंखों पर बिठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह पदयात्रा आगामी जून के प्रथम सप्ताह में सिरसा आ सकती है, इसलिए इस पदयात्रा की सफलता के लिए सभी कार्यकर्ता अभी से तैयारी कर लें और अधिक से अधिक लोगों को इस पदयात्रा का हिस्सा बनाएं।

ये भी पड़े – गौशाला में पूर्णिमा के अवसर पर हवन यज्ञ का आयोजन किया गया|

उन्होंने बताया कि जिस प्रकार प्रदेशवासी इनेलो को अपना प्यार और समर्थन दे रहे हैं, उससे निश्चित है कि हरियाणा में अगली सरकार इनेलो की होगी और फिर से सही मायने में हरियाणा के विकास की सही तस्वीर को उकेरा जाएगा। इनेलो सुप्रीमो ने कहा कि देश व प्रदेश की वर्तमान सरकार पूंजीपतियों की सरकार है और उन्हें आमजन की दुख तकलीफ से कोई लेना देना नहीं है। वह केवल पूंजीपतियों के उद्योगों के विस्तार की योजना बनाकर अमलीजामा पहनाती है।

पूर्व सीएम ने कहा कि इनेलो सरकार के समय उन्होंने सरकार आपके द्वार कार्यक्रम चलाते हुए हरियाणा के सभी गांवों में जाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनका निदान किया था और विकास क्रम को आगे बढ़ाया था। (Omprakash Chautala) आज हालात ये हैं कि न तो अस्पताल में चिकित्सक हैं और न ही दवाएं, स्कूलों के भर्वन जर्जर हैं तो अध्यापकों की कमी के चलते बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है। हरियाणा में टूटी सडक़ों, बढ़ते अपराध के साथ व्यापारियों पर टैक्सों की इतनी अधिक मार मारी जा रही है कि दो वक्त की रोटी का भी संकट पैदा हो गया है।

ये भी पड़े –  क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

मुख्यमंत्री आवास में किसी की समस्याएं नहीं सुनी जाती है और वह सूना पड़ा रहता है। इनेलो सुप्रीमो ने कहा कि वर्ष 2024 में इनेलो की सरकार बनते ही बुढ़ापा सम्मान भत्ता 7500 रुपए मासिक और युवाओं के लिए बेरोजगारी भत्ता 21 हजार रुपया दिया जाएगा।

इस अवसर पर उनके साथ इनेलो जिलाध्यक्ष कश्मीर सिंह करीवाला, नछत्र सिंह मल्हान, पूर्व विधायक डॉ. सीताराम, बिश्ंबर छाबड़ा, सुभाष नैन, जसवीर सिंह जस्सा, मोहनलाल झोरड़, अभय सिंह खोड़, गुरविंद्र सिंह गिल, इनेलो महिला जिलाध्यक्ष कृष्णा फौगाट, इनेलो प्रेस प्रवक्ता महावीर शर्मा, (Omprakash Chautala) एडवोकेट प्रदीप मेहता, विनोद अरोड़ा, महंत बलदेव दास, विनोद दड़बी, जसविंद्र बिंदु, पुष्पा नारंग, कमलेश संधु, संदीप चौधरी, मंदर सिंह ओढां, अंगूरी देवी, महेंद्र बाना, राजेंद्र बरासरी, हंसराज कंबोज व नरेश सहारण आदि पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

Tags: Haryana GovernmentHaryana News By NavTimes न्यूज़INLDOmprakash ChautalaSirsa
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Domestic violence

राजकीय महाविद्यालय कालका में घरेलू हिंसा जागरूकता विषय पर नारा लेखन प्रतियोगिता का किया गया आयोजन|

4 years ago
Ram - Rahim

राम-नाम और अच्छे कर्मों से इंसान मालिक के कर सकता है प्रत्यक्ष दर्शन :- डा. गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां|

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

CBRE

CBRE Wins .Leading IPC of the Year at ETNow.in Realty Conclave and Awards 2026

June 14, 2026
Parimatch Sports

Parimatch Sports Welcomes Cricketer Nikhil Chaudhary as Brand Ambassador

June 13, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)