National Gold Medalist नैशनल गोल्ड मैडलिस्ट प्रियंका सिहाग का टीम
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Saturday, March 14, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य हरियाणा

Sirsa : नैशनल गोल्ड मैडलिस्ट प्रियंका सिहाग का टीम BKE ने किया स्वागत|

देश के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतना है लक्ष्य: प्रियंका सिहाग|

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
May 9, 2023
in हरियाणा
0
National Gold Medalist

सिरसा। (सतीश बंसल) ऐलनाबाद क्षेत्र के गांव कर्मशाना की (National Gold Medalist) बेटी प्रियंका सिहाग ने अपनी मेहनत और प्रतिभा से महिला नैशनल कबड्डी चैंपियनशिप में खेलकर हरियाणा प्रदेश के लिए गोल्ड मैडल जीतकर प्रदेश व जिले का नाम रोशन किया। भारतीय किसान एकता (BKE) अध्यक्ष लखविंद्र सिंह औलख ने सिरसा बस स्टैंड पर मंगलवार को प्रियंका सिहाग का फूल मालाओं से व मिठाई खिलाकर स्वागत किया।

ये भी पड़े – भाजपा पदाधिकारियों ने अधिकारियों के साथ किया जनसंवाद स्थलों का दौरा|

उन्होंने प्रियंका सिहाग व कोच संपत सिंह का स्वागत करते हुए प्रियंका सिहाग को उनके उज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। बीकेई अध्यक्ष लखविंद्र सिंह ने कहा कि होनहार बेटी प्रियंका ने हरियाणा के लिए गोल्ड मैडल जीतकर न सिर्फ अपने अभिभावकों, गांव और क्षेत्र का नाम तो रोशन किया ही है, जबकि ऐसी प्रतिभाशाली बेटियां उन मां-बाप को भी सोचने पर मजबूर कर देती हैं, जो अभी भी बेटी को बेटे से कम महत्व देते हैं या बेटियों की पढ़ाई और कोचिंग को पूरा करने में उनका सहयोग नहीं करते। क्योंकि वर्तमान समय में लड़कियां किसी भी क्षेत्र में लड़कों से कम नहीं है। कोच संपत सिंह ने बताया कि प्रियंका ने नैशनल कबड्डी चैंपियनशिप में पहली बार सिरसा जिला को गोल्ड मैडल दिलवाया है।

ये भी पड़े –  क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

प्रियंका के पिता रविंद्र सिहाग ने बताया कि हमारा गांव हरियाणा के आखिरी छोर पर बसा हुआ है, जहां पीने योग्य पानी भी मुश्किल से पहुंचता है। इसके बावजूद भी बेटी ने मेहनत करके जो मुकाम हासिल किया है, वो जिलावासियों व प्रदेशवासियों के लिए बड़े गर्व की बात है। प्रियंका सिहाग एक किसान परिवार से है, जिसने अपने बुलंद इरादों से गोल्ड मैडल जीतने में सफलता हासिल की है। (National Gold Medalist) प्रियंका सिहाग ने कहा कि इस मुकाम तक पहुंचने में उसके परिवार का भरपूर सहयोग रहा है हर बेटी को उससे प्रेरणा लेनी चाहिए। उसे असल खुशी तब होगी, जब वह देश के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर लौटेगी। इस मौके पर तलविंद्र सिंह सोखी, पिंंदा काहलो, अरूण रहेजा, रविंद्र सिहाग सहित गांव के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Tags: Bhartiya Kisan EktaGold Medalist Priyanka SihagHaryana News By NavTimes न्यूज़National Gold MedalistSirsaWomen's National Kabaddi Championship
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

आईएएस

तीन जिलों के डीएम समेत कई और आईएएस अफसरों के तबादले, दो दिन में तीसरी सूची जारी

4 years ago
Religion

UP News: मुस्लिम युवक ने धर्म बदलकर हिन्दू युवती से शादी कर लिए सात फेरे, परिजनों ने हिन्दू युवती से निकाह करने पर किया हंगामा|

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Kothagudem

प्योरपॉवर डिस्ट्रीब्यूटर ने Kothagudem में इलेक्ट्रिशियन और डीलर्स के लिए कार्यक्रम आयोजित किया

March 14, 2026
Kuldeep Yadav — Biography

Kuldeep Yadav — Biography

March 14, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)