• Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
Monday, September 7, 2026
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य हरियाणा

मुख्यमंत्री के इशारे पर किसान व महिलाओं पर लाठीचार्ज करना पूरी तरह लोकतंत्र की हत्या है- बजरंग गर्ग

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सीनियर प्रवक्ता व सिरसा जिला प्रभारी बजरंग गर्ग ने कांग्रेस प्रतिनिधियों की मीटिंग लेने के उपरांत पत्रकार वार्ता में कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का जनसंवाद कार्यक्रम सिर्फ एक ढकोसला है, जिससें जनता को सिर्फ निराशा हाथ लगी है।

by नवटाइम्स न्यूज़
May 18, 2023
in हरियाणा
Democracy

सिरसा| (सतीश बंसल) हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सीनियर प्रवक्ता (Democracy) व सिरसा जिला प्रभारी बजरंग गर्ग ने कांग्रेस प्रतिनिधियों की मीटिंग लेने के उपरांत पत्रकार वार्ता में कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का जनसंवाद कार्यक्रम सिर्फ एक ढकोसला है, जिससें जनता को सिर्फ निराशा हाथ लगी है। मुख्यमंत्री के जनसंवाद कार्यक्रम में 5 जिलों की पुलिस फोर्स लगा दी गयी। जब मुख्यमंत्री अपने आप को ही सुरक्षित नहीं समझते तो आम जनता की सुरक्षा कैसे करेंगे, यह बहुत बड़ा चिंता का विषय है।

बजरंग गर्ग ने कहा कि मुख्यमंत्री का जनसंवाद कार्यक्रम में यह कहना कि इस व्यक्ति की पिटाई करो और उठाकर बाहर ले जाओ कहना जो अति निंदनीय है। इससे यह सिद्ध होता है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर सत्ता के नशे में चूर-चूर है। एक महिला मुख्यमंत्री को कहती है कि नशे का व्यापार खुलेआम हो रहा है नशे के कारण मेरा जवान बेटा चला गया। पुलिस नशे का व्यापार करने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं करती है जबकि नशे का व्यापार पुलिस की रनुवाई में फल फूल रहा है।

मुख्यमंत्री ने नशा रोकने की कार्रवाई करने की बजाएं उस महिला को कहा कि यह किसी के बहकावे में यहां आई है। महिला सरपंच की मुख्यमंत्री द्वारा बात ना सुनने पर महिलाओं के सम्मान का प्रतीक चुन्नी उतारकर मुख्यमंत्री के पैरों में रखने वाले महिला सरपंच को धक्के मार कर जनसंवाद कार्यक्रम से भगा दिया जाता है। यह कैसा जनसंवाद है जहां पर मुख्यमंत्री द्वारा महिलाओं का अपमान किया जाता है।

ये भी पड़े –  डबवाली तहसीलदार भवनेश कुमार के स्थानांतरण पर विदाई समारोह का आयोजन|

हद तो तब हो गई जब किसान अपनी सरसों सरकारी खरीद करवाने के लिए मुख्यमंत्री जी से मिलना चाहते थे और मुख्यमंत्री ने उनकी बात सुनने की बजाएं मुख्यमंत्री के इशारे पर किसानों व उनके परिवार व महिलाओं पर लाठी चार्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया जो पूरी तरह से लोकतंत्र की हत्या है। (Democracy) पुलिस प्रशासन द्वारा कांग्रेस पार्टी की मीटिंग में जाने के लिए कांग्रेसी नेता राजकुमार शर्मा को नजर बंद करना सरकार का बौखलाहट भरा कदम है।

गर्ग ने कहा कि मुख्यमंत्री ने जब जनता की समस्या सुननी ही नहीं थी और भाजपा के कार्यकर्ताओं से ही मिलना था तो जनसंवाद कार्यक्रम का ढकोसला करने की क्या जरूरत थी। यह जनसंवाद नहीं यह तो जन अपमान कार्यक्रम है। किसी भी मुख्यमंत्री को महिला, पुरुष व आम जनता का अपमान करने का अधिकार नहीं है। सरकार का यह जनसंवाद नहीं यह तो लठ संवाद कार्यक्रम है। (Democracy) बजरंग गर्ग ने कहा कि भाजपा सरकार से प्रदेश का किसान, कर्मचारी, व्यापारी, मजदूर व हर वर्ग  का नागरिक दुखी है। भाजपा सरकार सिर्फ झूठी घोषणाओं व वायदो की सरकार है। हरियाणा में भाजपा सरकार ने 8.5 साल में 4 लाख करोड रूपए तक का कर्जा जनता पर चढ़ाकर सिर्फ घोटाले पर घोटाले करने का काम किया है। सरकार ने हरियाणा में किसी प्रकार का कोई विकास नहीं करवाया। सरकार ने तो सिर्फ कर्ज पर कर्ज लेकर मलाई खाने का काम किया है।

ये भी पड़े –  क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

गर्ग ने कहा कि हरियाणा सरकार को श्वेत पत्र जारी करना चाहिए कि भाजपा सरकार ने जो कर्ज लिया है वह पैसा कहां पर खर्च किया जबकि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 8.5 साल में सिरसा जिले में 135 घोषणाओं के साथ-साथ अनेकों काम करवाने की घोषणाएं हरियाणा में की मगर घोषणाएं सिर्फ घोषणाएं तक ही सीमित रह गयी। धरातल पर कोई काम इस सरकार में नहीं  हुआ यह तो सिर्फ विकास के नाम पर कमीशन खाने की सरकार है। इस सरकार में लगातार घोटाले पर घोटाले हो रहे हैं।

सरकार सिर्फ एसआईटी का गठन करके उन घोटालों को दबाने में लगी हुई है जो सरकार का तानाशाही रवैया है।देश व प्रदेश की जनता 2024 के चुनाव में कांग्रेस पार्टी को जिताने का मन बना चुकी है। हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनने पर रसोई गैस सिलेंडर 500 रुपए, 6000 रुपए बुढ़ापा पेंशन, गरीबों को 100-100 गज के मुफ्त प्लाट, 300 यूनिट बिजली फ्री, गरीबों को राशन, व जिन बुजुर्गों की  पेंशन काटी गई है।

उसको पून: बनाया जाएगा और व्यापारी व आम जनता के हित में अनेकों योजनाएं लागू की जाएगी। इस अवसर पर पूर्व सांसद सुशील इंदौरा, पूर्व सांसद चरणजीत रोड़ी, (Democracy) वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजकुमार शर्मा, प्रवक्ता आनंद बियानी, कांग्रेस महिला जिला अध्यक्ष उर्मिला भारद्वाज, गुड्डी, कुलवंत कौर, अमीर चावला,गजानंद सोनी, दिलीप कुमार,व्यापार मंडल प्रदेश सचिव निरंजन गोयल,अतुल गोयल, नवनीत गोयल,मनप्रीत सिंह ,रवि कंबोज, चंद्रपाल आदि कांग्रेसी नेता  मौजूद थे।

Tags: Bhartiya Janata Party (BJP)CM Manohar Lal KhattarDemocracyHaryana News By NavTimes न्यूज़Haryana Pradesh Congress CommitteeLathi Charge on FarmersSirsa
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Ashok Gehlot

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे और राहुल गाँधी द्वारा अशोक गहलोत और सचिन पायलट को लाए साथ|

3 years ago
Renovation

सिरसा रेलवे स्टेशन का जल्द होगा काया कल्प: MP सुनीता दुग्गल

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

DEKA International

DEKA International and GeoBio Strengthen their Presence Across India with Scientifically Backed Aesthetic Technologies

September 6, 2026
India's EV

India’s EV Boom is Testing a Different Kind of Partnership

September 6, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)