ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Sunday, October 25, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य

गुजरात में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने NACP का किया शिलान्यास, बोले- PM मोदी ने भारत के लिए बनाया सुरक्षा का सुदर्शन चक्र|

कुछ दिनों से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुजरात के दौरे पर थे। गुजरात दौरान के दौरान, उन्होंने गुजरात के द्वारका में नेशनल एकेडमी ऑफ कॉस्टल पुलिसिंग (NACP) के स्थायी परिसर का शिलान्यास किया।

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
May 21, 2023
in राज्य
0
NACP

कुछ दिनों से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुजरात के दौरे पर थे। गुजरात दौरान के दौरान, उन्होंने गुजरात के द्वारका में नेशनल एकेडमी ऑफ कॉस्टल पुलिसिंग (NACP) के स्थायी परिसर का शिलान्यास किया। वहीं, उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने भारतीय नौसेना, इंडियन कोस्ट गार्ड, समुद्री पुलिस, कस्टम्स और मछुआरों के साथ मिलकर सुरक्षा का एक सुदर्शन चक्र बनाया है।

नेशनल एकेडमी ऑफ कोस्टल पुलिसिंग की रखी आधारशिला

अमित शाह ने द्वारका में 470 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले नेशनल एकेडमी ऑफ कोस्टल पुलिसिंग (एनएसीपी) के स्थायी परिसर की आधारशिला रखी। वहीं उन्होंने कहा कि खुले समंदर में भारतीय नौसेना के जहाज और विमानों द्वारा सुरक्षा की जाती है। मध्य समुद्र में भारतीय नौसेना और तटरक्षक बल और टेरिटोरियल वाटर में बीएसएफ की वाटर विंग सुरक्षा का संचालन करते हैं। साथ ही यह भी कहा कि गांव में देशभक्त मछुआरे सूचना का माध्यम बनकर देश की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं।

ये भी पड़े – Today’s Horoscope 21st May 2023 | आज का राशि फल दिनांक 21 मई 2023

समुद्री तटों पर भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

गृह मंत्री ने कहा कि इन सभी आयामों पर भारत सरकार ने एक शांतिपूर्ण तटीय सुरक्षा नीति अपनाई है और एक एकीकृत दृष्टिकोण के माध्यम से देश के तटों को सुरक्षित करने का काम किया है। (NACP) उन्होंने कहा कि तटीय सुरक्षा में लापरवाही के कारण हमारे देश को कई परिणाम भुगतने पड़े हैं, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा क्योंकि समुद्री तटों पर भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर दिए गए हैं।

‘मुबंई हमलों को नहीं भूला जा सकता’

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कोई भी देशभक्त नागरिक 2008 के मुंबई हमले को नहीं भूल सकता जिसमें एक छोटी सी गलती के कारण 166 निर्दोष लोगों की जान चली गई थी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा विकसित तटीय सुरक्षा की नीति के बाद अगर दुश्मन ऐसी घटनाओं को अंजाम देने की कोशिश करेगा तो उसे यहां से करारा जवाब मिलेगा। शाह ने कहा कि इसके लिए यह ट्रेनिंग बहुत जरूरी है।

मोदी सरकार ने तटीय सुरक्षा को किया मजबूत

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि कई स्तंभों पर इस तटीय सुरक्षा की नीति को तैयार किया गया है। इसमें तटीय सुरक्षा और इंटेलीजेंस के मामले में समन्वय और संवाद, संयुक्त तटीय गश्त द्वारा पेट्रोलिंग के प्रोटोकॉल तय करके निश्चित समय अंतराल पर पेट्रोलिंग की व्यवस्था, मछुआरों की सुरक्षा, 10 लाख से ज्यादा क्यूआर कोड वाले आधार कार्ड मछुआरों को देना, 1537 फिशलीडिंग पॉइंट्स (NACP) पर सुरक्षा की व्यवस्था को सुनिश्चित करना और ब्लू इकोनामी के लिए बनाए हुए सभी मत्स्य बंदरगाहों पर सुरक्षा सुनिश्चित करना शामिल है। उन्होंने कहा कि इन सभी को जोड़कर तटीय सुरक्षा के लिए एक अभेद्य किला बनाने का काम मोदी सरकार ने किया है।

ये भी पड़े –  क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

कांग्रेस पर शाह ने साधा निशाना

शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकार के कार्यकाल में पोरबंदर जेल को अधिसूचना जारी कर बंद करना पड़ा था और पोरबंदर तमाम तरह की चोरियों का केंद्र बन गया था। उन्होंने कहा कि जब से पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार आई है जेल फिर से शुरू हो गई और चोर यहां से भाग गए। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने गुजरात को सुरक्षित किया है, चाहे वह कच्छ की भूमि सीमा हो, सर क्रीक हो, हरामीनाला हो या पोरबंदर का समुद्री तट हो या द्वारका-ओखा-जामनगर-सलाया का समुद्री तट हो।

समुद्री तट की रक्षा के लिए दी जाएगी पूरी ट्रेनिंग

शाह ने कहा कि आज देश के प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी ने सभी राज्य सरकारों को एक साथ रखकर देश के समुद्री तटों को सुरक्षित करने के लिए यहां इस ट्रेनिंग एकेडमी की स्थापना की है। शाह ने कहा कि भारत के पास 15,000 किलोमीटर लंबी भूमि सीमा और 7,516 किलोमीटर लंबी समुद्री सीमा है। (NACP) उन्होंने कहा कि 7,516 किमी लंबी समुद्री सीमा में से 5,422 किमी मुख्य भूमि सीमा है और 2,000 किमी से अधिक द्वीप की सीमा है। इनमें 1,382 द्वीप, 3,337 तटीय गांव, 11 प्रमुख बंदरगाह, 241 गैर-प्रमुख बंदरगाह और 135 प्रतिष्ठान शामिल हैं। उन्होंने कहा कि पहले इन सभी सुरक्षाकर्मियों के लिए कोई विशेष ट्रेनिंग की व्यवस्था नहीं थी, लेकिन अब इस ट्रेनिंग की भी व्यवस्था कर दी गई है। इस दौरे के साथ-साथ अमित शाह द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी काफी प्रसंशा की गई हैं|

Tags: Amit Shahamit shah in gujaratCoastal securityDwarkaGujarat News By NavTimes न्यूज़Home Minister Amit ShahNACP foundation stoneNarendra ModiNational Academy of Coastal PolicingPM Modisecurity for IndiaSudarshan Chakra
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

max sahuwala

प्रदेश की बेटियों से तुरंत माफी मांगें सीएम : मैक्स साहुवाला

3 years ago
Paramedical

शादी का प्रस्ताव ठुकराने से नाराज़ युवक ने की पैरा मेडिकल छात्रा की हत्या|

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

India's Festive Season Business Report 2026: How MSMEs are Preparing for the Diwali Demand Surge

India's Festive Season Business Report 2026: How MSMEs are Preparing for the Diwali Demand Surge

October 24, 2026
L&T Finance's Pitch Point Launchpad for AI Start-ups: Past winners Arrowhead AI and SpoofSense Share Success Stories Ahead of the Second Edition

L&T Finance's Pitch Point Launchpad for AI Start-ups: Past winners Arrowhead AI and SpoofSense Share Success Stories Ahead of the Second Edition

October 24, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In