ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Friday, October 16, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य हरियाणा

आम आदमी पार्टी की ओर से लघुसचिवालय में दिए जा रहे अनिश्चितकालीन धरने पर पहुंचे डॉ. अशोक तंवर|

आम आदमी पार्टी के प्रचार समिति के चेयरमैन डॉ. अशोक तंवर शनिवार को लघुसचिवालय में परिवार पहचान पत्र के विरोध में आम आदमी पार्टी की ओर से दिए जा रहे अनिश्चितकालीन धरने पर पहुंचे।

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
May 27, 2023
in हरियाणा
0
Indefinite Protest

सिरसा, 27 मई| आम आदमी पार्टी के प्रचार समिति के (Indefinite Protest) चेयरमैन डॉ. अशोक तंवर शनिवार को लघुसचिवालय में परिवार पहचान पत्र के विरोध में आम आदमी पार्टी की ओर से दिए जा रहे अनिश्चितकालीन धरने पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की गठबंधन सरकार परिवार पहचान पत्र की आड़ में जनता की सुविधाओं पर कैंची चला रही है। इस योजना की आड़ में प्रदेश में 9 लाख से अधिक परिवारों के पीले राशन कार्ड काट दिए। हजारों बुजुर्गों को पैंशन से वंचित कर दिया गया। उन्होंने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि खट्टर सरकार संवैधानिक मूल्यों को लगातार कुचलने का काम कर रही है। चुने हुए जनप्रतिनिधियों के अधिकार छीने जा रहे हैं। कोई अगर सरकार के खिलाफ आवाज उठाता है तो यह सरकार लाठी-डंडों का इस्तेमाल करती है। इससे पहले उन्होंने अपने आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।

ये भी पड़े – Panchkula : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, हरियाणा द्वारा योग शिविर का किया गया आयोजन|

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ही केंद्र व प्रदेश में विकल्प बनकर उभरी है। पिछले वर्ष पंजाब में पार्टी ने 117 में से 92 सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज कर सरकार बनाई। सरकार बनाने के बाद जनता से किए सभी वादों को पूरा करके राहत देने का काम किया। (Indefinite Protest) अब हरियाणा में जब आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी तो जनता को अपने अधिकार मिलेंगे। अच्छी शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। मूलभूत सुविधाओं के लिए जनता को सरकार के आगे मान-मनुहार नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता तानशाह सरकार को सबक सिखाने के मूड में है। प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति चिंतनीय हो गई है। हर रोज हत्या, डकैती, रेप जैसी घटनाएं हो रही हैं।

उन्होंने कहा कि खट्टर सरकार प्रदेश में फरीदाबाद, मानेसर, गुरुग्राम नगर निगम, सिरसा, अंबाला व थानेसर की नगरपरिषद सहित दो दर्जन नगरपालिकाओं के चुनाव लटका रही है। अपनी हार को देखकर सरकार चुनाव करवाने से पीछे हट रही है और लोकतांत्रिक मूल्यों का कत्ल कर रही है। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष संसदीय और विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की नीतियों पर जनता मोहर लगाएगी।

ये भी पड़े –  क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

उन्होंने कहा कि दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मोहल्ला क्लीनिक और बेहतर शैक्षणिक व्यवस्था के चलते पूरे विश्व में एक मिसाल कायम की है। यही वजह है कि दिल्ली की जनता ने तीसरी बार आम आदमी की सरकार बनाई और पिछले चुनाव में पार्टी ने 70 में से 67 सीटों पर जीत दर्ज करके इतिहास भी रचा। (Indefinite Protest) अभी हाल में पार्टी ने जालंधर उपचुनाव में जीत दर्ज की, जिससे यह साबित हो गया कि करीब 14 माह पहले पंजाब में बनी आम आदमी पार्टी की सरकार से पंजाब की जनता पूरी तरह से संतुष्ट है।

इस मौके पर आम आदमी पार्टी के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र, लोकसभा सचिव विरेंद्र कुमार, जिला अध्यक्ष हैप्पी रानियां, अनिल चंदेल, दरिया सिंह, रोहतास महेंद्र सिंह, दारा सिंह, पार्षद प्रतिनिधि अमित सोनी, ममता कंबोज, पूनम गोदारा, सुखदीप कौर, राजकुमार वधवा, परमवीर सिंह, हंसराज सामा, प्रमोद वधवा, सरवन सिंह सिकंदर खट्टर, सुरजीत बेगू, हरकीरत सिंह, सोनू बराड़ और नवदीप सिंह मौजूद रहे।

Tags: Aam Aadmi Protest (AAP)CM Arvind KejriwalIndefinite Protestmini secretariatPanchkula Tricity News By NavTimes न्यूज़
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Kapil Sibal

भारतीय वरिष्ठ अधिवक्ता व राजनेता कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट से फिल्म ‘The Kerala Story’ पर रोक लगाने की मांग की, 15 मई को होगी सुनवाई|

3 years ago
Mustard

Lifestyle:- सरसों नुकसानदायक होने के साथ-साथ उतना ही फायदेमंद भी है, सोच-समझकर करना चाहिए इस्तेमाल|

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Ekya Vana Early Years Opens in Haralur with Its Third Nature-Based Campus in Bengaluru

Ekya Vana Early Years Opens in Haralur with Its Third Nature-Based Campus in Bengaluru

October 14, 2026
Skyscanner Unveils Travel Trends 2027: Travel, Better Spent

Skyscanner Unveils Travel Trends 2027: Travel, Better Spent

October 14, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In