ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Friday, October 16, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य हरियाणा

गांव जलौली और बिल्ला के लोगों ने राजकीय उच्च विद्यालयों को अपग्रेड करने पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष का जताया आभार|

गुप्ता ने अभिभावकों से बच्चों को गुणवत्तापूर्वक शिक्षा उपलब्ध करवाकर उनके सर्वांगीण विकास में अपना योगदान देने का आह्वान किया|

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
May 29, 2023
in हरियाणा
0
Gianchand Gupta

पंचकूला, 29 मई- गांव जलौली और बिल्ला के लोगों ने आज (Gianchand Gupta) हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता से उनके चंडीगढ स्थित सरकारी आवास पर मुलाकात की और गांव के राजकीय उच्च विद्यालयों को अपग्रेड करने पर गुप्ता का धन्यवाद किया।

ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि गांव जलौली और बिल्ला में राजकीय उच्च विद्यालयों को अपग्रेड करने की मांग काफी लंबे समय से चली आ रही थी और अब यह मांग पूरी हो गई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के इस निर्णय से गांव के विद्यार्थियों को विशेष रूप से लाभ होगा और वे कहीं दूर दराज के स्कूलों में जाने की बजाय अपने गांव के स्कूल में ही बाहरवीं तक की पढ़ाई पूरी कर सकेंगे। गुप्ता ने कहा कि उनका यह प्रयास रहा है कि विद्यार्थियों विशेषकर बेटियों को शिक्षा के लिये ज्यादा दूर ना जाना पड़े। इन स्कूलों में इसी शैक्षणिक सत्र से वरिष्ठ माध्यमिक की कक्षाएं आरंभ हो जाएंगी।

ये भी पड़े – बेंगलुरु में वीकेंड ट्रिप पर गए 4 युवको की झील में डूबने से हुए मौत, दो के शव हुए बरामद|

उल्लेखनीय है कि विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता के अथक प्रयासों के फलस्वरूप हरियाणा सरकार द्वारा जिला के दसवीं कक्षा तक के 5 स्कूलों को 12वीं कक्षा तक अपग्रेड किया है। (Gianchand Gupta) इन हाई स्कूल से वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में अपग्रेड किए गए स्कूलों में राजकीय उच्च विद्यालय मढांवाला, राजकीय उच्च विद्यालय जालौली, राजकीय उच्च विद्यालय बिल्ला, राजकीय उच्च विद्यालय टगरा हकीमपुर और राजकीय उच्च विद्यालय समलेहड़ी शामिल हैं।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने लोगों से आह्वान किया कि वे अपने बच्चों को गुणवत्तापूर्वक शिक्षा उपलब्ध करवायें और उनके सर्वांगीण विकास में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि बच्चें देश का भविष्य है और वहीं समाज और देश प्रगति करेंगा जहां के युवा शिक्षित होंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा स्कूलों में विद्यार्थियों को गुणवत्तापरक शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ आधारभूत ढांचा विकसित किया जा रहा है ताकि विद्यार्थियों को समय की मांग के अनुरूप शिक्षा प्रदान की जा सके।

ये भी पड़े –  क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि हाल ही में जिला के 3 स्कूलों को पीएम विद्यालय बनाने की स्वीकृति भी प्रदान की गई है। (Gianchand Gupta) पंचकूला के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बरवाला, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सेक्टर 15, पंचकूला और राजकीय उच्च विद्यालय मौली को पीएम विद्यालय के रूप में विकसित किया जा रहा है। ये पीएम विद्यालय उत्कृष्टता के केन्द्र होंगे और इनमें विद्यार्थियों को 21वीं सदी के कौशल प्रदान किये जाएंगे।

इस अवसर पर बरवाला मंडलाध्यक्ष गौतम राणा, मार्केंट कमेटी के पूर्व चेयरमैंन अशोक शर्मा, जलौली से नरेंद्र राणा नंबरदार, संजीव राणा जलौली, मास्टर संजीव राणा, संजीव राणा जलौली, पुष्पेंद्र राणा जलौली, सोनू राणा जलौली, अजीत राणा जलौली, प्रताप राणा जलौली, भूषण बिल्ला तथा अन्य गांववासी उपस्थित थे।

Tags: Gianchand GuptaGovernment High SchoolsHaryana Assembly SpeakerHaryana GovernmentPanchkula Tricity News By NavTimes न्यूज़
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Kapil Sibal

भारतीय वरिष्ठ अधिवक्ता व राजनेता कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट से फिल्म ‘The Kerala Story’ पर रोक लगाने की मांग की, 15 मई को होगी सुनवाई|

3 years ago
Mustard

Lifestyle:- सरसों नुकसानदायक होने के साथ-साथ उतना ही फायदेमंद भी है, सोच-समझकर करना चाहिए इस्तेमाल|

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Ekya Vana Early Years Opens in Haralur with Its Third Nature-Based Campus in Bengaluru

Ekya Vana Early Years Opens in Haralur with Its Third Nature-Based Campus in Bengaluru

October 14, 2026
Skyscanner Unveils Travel Trends 2027: Travel, Better Spent

Skyscanner Unveils Travel Trends 2027: Travel, Better Spent

October 14, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In