ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Saturday, September 26, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य हरियाणा

अमित शाह के दौरे को सफल बनाने के लिए केंद्रीय मंत्री ने भाजपाइयों के साथ किया मंथन|

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सिरसा दौरे के दौरान शुक्रवार को सर्वप्रथम ओढां खंड में संयुक्त मोर्चे के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की मीटिंग ली, जिसमें केंद्र की सरकार के 9 साल पूरे होने कि उपलब्धि के बारे में बताया और आगामी 18 जून को सिरसा में आ रहे गृह मंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दिशा-निर्देश दिये।

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
June 11, 2023
in हरियाणा
0
Union minister

सिरसा। (सतीश बंसल) केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने (Union Minister) सिरसा दौरे के दौरान शुक्रवार को सर्वप्रथम ओढां खंड में संयुक्त मोर्चे के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की मीटिंग ली, जिसमें केंद्र की सरकार के 9 साल पूरे होने कि उपलब्धि के बारे में बताया और आगामी 18 जून को सिरसा में आ रहे गृह मंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दिशा-निर्देश दिये। इसके बाद होटल अरोमा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की 18 जून प्रस्तावित रैली को लेकर के केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत ने सिरसा लोकसभा के सभी कार्यकर्ताओं की मीटिंग ली व सभी कार्यकर्ताओं को रैली को सफल बनाए जाने के लिए दिशा निर्देश दिए।

इस अवसर पर सिरसा व फतेहाबाद जिला से सभी प्रदेश पदाधिकारी, सभी चुनाव लड़े उम्मीदवार, सभी जिला पदाधिकारी, सभी मोर्चा जिलाध्यक्ष व अन्य कौर गु्रप के सदस्य मौजूद रहे। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने केंद्र सरकार की 9 सालों की उपलब्धियों का बखान किया। इस अवसर पर उनके साथ सांसद सुनीता दुग्गल, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, मार्केटिंग बोर्ड के चेयरमैन आदित्य देवीलाल, प्रदेश महामंत्री डा. पवन सैनी, लोकसभा प्रवास योजना के प्रभारी श्रीनिवास गोयल, वरिष्ठ भाजपा नेता गोविंद कांडा मौजूद रहे।

ये भी पड़े – प्रदेशवासी कांग्रेस को सौंपेंगे हरियाणा की सत्ता: शीशपाल केहरवाला

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में पिछले 9 सालों के दौरान सरकार सेवा संकल्प के साथ राष्ट्र निर्माण व गरीबों के कल्याण की दिशा में अभूतपूर्व कार्य कर रही है। इसके साथ-साथ देश को आर्थिक दृष्टि से मजबूत करने व भारत का सम्मान विश्व भर में बढ़ाने के लिए कई कारगर कदम उठाए गए हैं। (Union Minister) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में सुशासन की स्थापना करते हुए युवाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने की दिशा में भी कौशल रोजगार को बढ़ावा दिया हैए जिसके सार्थक परिणाम सामने आ रहे हैं।

नौ साल के कार्यकाल में विश्व स्तर पर नजरिया बदल कर रख दिया है। केंद्र सरकार अंत्योदय के भाव से पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करने का काम कर रही है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि किसी भी देश का सड़क तंत्र उसकी आर्थिक रीढ़ के समान होता हैए इस दिशा में केंद्र सरकार ने सड़क मार्गों को सुदृढ़ करने का काम किया है, इससे यातायात व्यवस्था सुलभ हुई है। इसी प्रकार प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना को गति देते हुए एक गांव को दूसरे गांव से जोडऩे का काम किया।

इसके साथ-साथ रेलवे स्टेशनों के सुधारीकरण के साथ.साथ रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेड, नई रेल लाइन बिछाने के कार्य में तेजी लाई गई और वंदे भारत एक्सप्रेस जो दुनिया की आधुनिकतम रेलों में से एक है, वैसी रेल पूरे भारत में चलाने के क्रम को आगे बढ़ाने का काम किया है। (Union Minister) मंत्री ने कहा कि जहां पिछली सरकारों के भेदभाव के कारण देश के कई हिस्सों व कई करोड़ घरों में बिजली तथा शुद्ध पेयजल नहीं पहुंच रहा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दिशा में संकल्प के साथ कार्य करते हुए पंचायतों व घरों में बिजली व पानी पहुंचाने का कार्य किया।

ये भी पड़े –  क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

उन्होंने कहा कि कोविड की चुनौती के समय एक ओर जहां दुनिया की अर्थव्यवस्था खत्म हो रही थी। उस वक्त पीएम ने 80 करोड़ गरीब परिवारों को राशन दिया, छोटे-छोटे कामगार लोगों को स्वनिधी योजना के माध्यम से सहयोग दिया। भारत दुनिया की सबसे बड़ी 5वीं अर्थव्यवस्था बनकर उभरी है। इस अवसर पर उनके साथ  पूर्व विधायक बलकौर सिंह, जिला महामंत्री राम चंद्र कंबोज, यतींद्र सिंह एडवोकेट, अमर पाल राणा, एडवोकेट कपिल सोनी, प्रवीण जोड़ा, पदम जैन, भूपेश मेहता, इस अवसर पर प्रदेश सचिव सुरेंद्र आर्य, विधायक दुड़ाराम, रतिया से विधायक लक्ष्मण नापा, महासंपर्क अभियान के जिला प्रमुख देव कुमार शर्मा मौजूद रहे।

इस मौके पर किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष जिकेश मेहता, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष जसविंदर कौर पिंकी, एस सी मोर्चा के जिलाध्यक्ष बसंत सिंह नागोकी, श्याम बजाज, (Union Minister) जिला सचिव विरेन्द्र तिन्ना, नछतर सिंह मरार, जिला उपाध्यक्ष भूपेश मेहता, नीरज बंसल, डा. अमर सिंह सिद्धू, अशोक, कौशल्या वर्मा, सुमन शर्मा, आशारानी जैन, अभिमन्यु कोछड़, अजय शेखपुरा, जिला महामंत्री फतेहाबाद जगदीश शर्मा, भारत भूषण मिढ़ा आदि मौजूद रहे।

Tags: Haryana News By NavTimes न्यूज़Sirsa NewsUnion Jal Shakti Minister Gajendra Singh ShekhawatUnion MinisterUnion Minister Amit Shah
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

drug addict

हकला कहकर चिढ़ाने पर नशेड़ी नाबालिक ने किया 6 वर्षीय मासूम बच्चे का क़त्ल, पहले भी कर चुका था लोगों पर हमला|

3 years ago
Electricity Rates

Delhi : दिल्ली में बढ़ी बिजली दरें, AAP मंत्री ने केंद्र पर लगाया ‘कुप्रबंधन’ का आरोप, उपभोक्ताओं पर कोई असर नहीं होने का किया वादा|

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Funded Trader Markets Passes USD 7.4 Million in Trader Rewards With Every Payout in a Public Ledger

Funded Trader Markets Passes USD 7.4 Million in Trader Rewards With Every Payout in a Public Ledger

September 25, 2026
Planning to Buy a Luxury Home This Festive Season? Watch Out for These NCR Micro-Markets

Planning to Buy a Luxury Home This Festive Season? Watch Out for These NCR Micro-Markets

September 25, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In