• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Wednesday, April 8, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य हरियाणा

डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालु रक्तदान कर बचा रहे लोगों का जीवन, पा रहे सुकून| 

डा. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की शिक्षाओं से प्रभावित होकर डेरा अनुयायी भारतीय सेना, थैलेसीमिया पीड़ितों, पुलिस प्रशासन व पत्रकार समाज को उपलब्ध करवा रहे फ्री रक्त|

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
June 14, 2023
in हरियाणा
0
Devotees donating blood

सिरसा। (सतीश बंसल) जिदंगी में उस वक्त बड़ा सुकून पाते है, जब किसी (Devotees Donating Blood) जरूरतमंद को देकर खून आते है। मंगलवार को विश्व रक्तदान दिवस है और ये पंक्तियां डेरा सच्चा सौदा के रक्तदानियों पर बिल्कुल सटीक बैठती है। क्योंकि डा. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की शिक्षाओं का अनुसरण करते हुए ट्रयू ब्लड पंप के नाम से दुनिया भर में चर्चित डेरा सच्चा सौदा के रक्तदानी बिना किसी स्वार्थ और बिना पैसे लिए अनजान लोगों के लिए ब्लड डोनेट कर रहे हैं। बात आंकड़ों की करें तो साल 2022 तक डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी 9 लाख 77 हजार 738 यूनिट रक्तदान कर असंख्य लोगों का अमूल्य जीवन बचा चुके हैं।

यानी 4 लाख 39 हजार 982 लीटर रक्तदान कर चुके हैं। इसके अलावा 2007 में शाह सतनाम जी स्पेशलिटी अस्पताल में बने पूज्य बापू मग्घर सिंह जी इंटरनेशनल ब्लड बैंक में अब तक एक लाख 77 हजार 822 यूनिट रक्तदान किया जा चुका है। रक्तदान के क्षेत्र में डेरा सच्चा सौदा का नाम चार बार गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हो चुका है। रक्तदान के लिए आज भी दुनिया में सिरमौर है सिरसा जब चर्चा रक्तदान सहित समाज भलाई कार्यों की हो तो सिरसा का नाम ना आए, ये नामुमकिन है। क्योंकि रक्तदान के क्षेत्र सिरसा आज भी विश्व में सिरमौर बना हुआ है।

ये भी पड़े – Today’s Horoscope 14th June 2023 | आज का राशि फल दिनांक 14 जून 2023

डेरा सच्चा सौदा के डॉॅ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने रक्तदान को लेकर जो रीत चलाई आज सारा देश उसका अनुसरण कर रहा है। (Devotees Donating Blood) खास पहलू तो यह है कि यहां के रक्तदाताओं को चलते फिरते ट्रयू ब्लड पंप की उपाधि मिली हुई है, जो जब भी, जहां भी, किसी को जरूरत पड़ती है, वहां रक्तदान करने के लिए पहुंच जाते है। इसके अलावा हर तीन महीने के पश्चात डेरा अनुयायी रक्तदान जरूर करते है।

बच्चों, खुद व परिवार में किसी का जन्मदिन, परिवार में आने वाले खुशी-गम के सुअवसरों को भी डेरा श्रद्धालु रक्तदान करके मनाते है। इसके अलावा भारतीय सेना, पुलिस प्रशासन, थैलेसीमिया से पीड़ित मरीज व देश का चौथा स्तंभ पत्रकार समाज को निरंतर रक्त उपलब्ध करा रहा है। रक्तदान की जो अलख डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी ने जगाई थी उसका नतीजा है कि आज देश में रक्त के अभाव में होने वाली मौतों में कमी आयी है। डेरा के रक्तदान के क्षेत्र में बनाए विश्व कीर्तिमानों की वजह से दुनिया में प्रसिद्ध है सिरसा के रक्तदानी रूहानियत की असीम आस्था का केंद्र सर्वधर्म संगम डेरा सच्चा सौदा का नाम चार बार रक्तदान के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है।

ये भी पड़े –  क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

सबसे पहले 7 दिसंबर 2003 को शाह सतनाम जी धाम सिरसा में आयोजित रक्तदान कैंप में 15432 यूनिट रक्तदान किया गया। जो रक्तदान के लिए डेरा सच्चा सौदा का पहला गिनीज बुकऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड है। (Devotees Donating Blood) दूसरा 10 अक्टूबर 2004 को राजस्थान में डॉॅ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन जन्मस्थली गुरुसर मोडिया में लगाए गए कैंप में 8 घंटे में 17921 यूनिट रक्तदान हुआ, वह भी वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हुआ है।

8 अगस्त 2010 को डॉॅ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के 43 वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में शाह सतनाम जी धाम सिसा के सचखंड हाल में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 43732 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया जो कि डेरा सच्चा सौदा का रक्तदान के क्षेत्र में तीसरा वर्ल्ड रिकॉर्ड है। इसके अतिरिक्त रक्तदान के प्रति आमजन में जागरूकता पैदा करने के लिए 24 नवम्बर 2013 को 10,563 लोगों ने विशालकाय रक्त बूंद का डिजाइन बनाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया।

Tags: Blood Donation campDera Sacha SaudaDevotees Donating BloodDr. Ram Rahim Singh InsaHaryana News By NavTimes न्यूज़Sirsa News
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Haryana Board

हरियाणा बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट (Haryana Board Results 2022) जल्द ही जारी किया जा सकता है

4 years ago
Saudi Arabia

Kingdom of Saudi Arabia Launches Second Edition of ‘Global Harmony’ Initiative – Spotlight on India Week at Riyadh Season

5 months ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Business Analytics Conclave 2.0 Highlights AI-Driven Future at Manipal University Jaipur

Business Analytics Conclave 2.0 Highlights AI-Driven Future at Manipal University Jaipur

April 7, 2026
Nimbus Projects Ltd, a BSE Listed Company, Also Gets Listed on NSE, Expands the Capital Market Access; Key Projects in the Pipeline

Nimbus Projects Ltd, a BSE Listed Company, Also Gets Listed on NSE, Expands the Capital Market Access; Key Projects in the Pipeline

April 7, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)