Violence in Manipur: मणिपुर में डेढ़ महीने से चल रही हिंसा रुकने का नाम ही नहीं ले रही हैं, बल्कि इस हिंसा का हर दिन एक भयावक रूप देखने को मिलता हैं. इस हिंसा के कारण कई लोगो की जान जा चुकी हैं लेकिन हिंसा कम होने होने का नाम नहीं ले रही. प्रदेश में मंगलवार (13 जून) देर रात फिर हिंसा भड़की है। इस बार हिंसा के दौरान जबरदस्त गोलीबारी हुई है और गोली लगने से 9 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा 10 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अत्याधुनिक हथियारों से लैस थे हमलावर
SP के शिवकांता सिंह द्वारा बताया गया कि राजधानी इंफाल में बीती रात करीब रात के 1 बजे फायरिंग हुई। काफी देर तक हुई इस गोलीबारी की घटना में 9 लोगों की मौत हो गई है। साथ ही 10 लोग घायल भी हुए हैं। पुलिस ने बताया कि अत्याधुनिक हथियारों से लैस आतंकवादियों ने इंफाल पूर्वी जिले और कांगपोकी जिले की सीमा से लगे खामेलोक क्षेत्र के ग्रामीणों को घेर लिया और हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि घायल लोगो को इंफाल के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कम हुई कर्फ्यू में छूट
जिस जगह हिंसा हुई है वो इलाका मैतेई-बहुल है। पुलिस ने बताया कि कुछ लोग मैतेई इलाकों के पास बंकर बनाने की कोशिश कर रहे थे, तभी सुरक्षाबलों ने उन्हें चुनौती दी। इस दौरान दोनों ओर से गोलीबारी हुई। (Violence in Manipur) इस बीच, जिला अधिकारियों ने इंफाल पूर्व और इंफाल पश्चिम में सुबह 5 बजे से शाम 6 बजे तक कर्फ्यू में छूट के समय को घटाकर सुबह 5 से सुबह 9 बजे कर दिया है।
हजारों हथियार बरामद
ये भी पड़े – क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?
इससे पहले, मणिपुर में चलाए गए अभियान के तहत 1,040 हथियार बरामद किए गए हैं। इन हथियारों को उपद्रवियों ने पिछले दिनों विभिन्न स्थानों से लूट लिया था। (Violence in Manipur) हालांकि, मणिपुर में हिंसा कम होने बजाए हर दिन एक नया और भयावक मोड़ ले रही हैं. जिसका सामना मणिपुर में रहने वाली आम जनता को करना पड़ रहा हैं. इस हिंसा के कारण मणिपुर में कई लोगो की जान भी चली गई|