• Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
Friday, August 21, 2026
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य जम्मू & कश्मीर

जम्मू कश्मीर में सुरक्षाकर्मियों को मिली बड़ी सफलता, कुपवाड़ा के जंगल में 4 आतंकियों को किया ढेर; नाकाम हुई घुसपैठो की कोशिश|

जम्मू कश्मीर में सुरक्षाकर्मियों को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई हैं. भारतीय सेना और पुलिस के एक संयुक्त अभियान में बड़ी सफलता मिली है।

by नवटाइम्स न्यूज़
June 23, 2023
in जम्मू & कश्मीर
Kupwara Forest

जम्मू कश्मीर में सुरक्षाकर्मियों को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई हैं. (Kupwara Forest) भारतीय सेना और पुलिस के एक संयुक्त अभियान में बड़ी सफलता मिली है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के जम्मू कश्मीर के दो दिवसीय दौरे के मद्देनजर किए गए कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के बीच शुक्रवार को सुरक्षाबलों ने कुपवाड़ा में माछल सेक्टर के काला जंगल में चार आतंकवादियों को मार गिराया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि आतंकवादी पाक अधिकृत जम्मू-कश्मीर (PoJK) से हमारी सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे थे। मारे गए घुसपैठियों से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया है। इस घटना के बाद से पूरे उत्तरी कश्मीर पर एलओसी पर चौकसी बढ़ा दी गई है।

बीते 15 दिनों में घुसपैठ के कई मामले आए सामने

सेना ने सभी फील्ड कमांडरों को दुश्मन के किसी भी दुस्साहस का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए कहा है। बीते 15 दिनों में उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में यह घुसपैठ का तीसरा और मच्छल सेक्टर में दूसरा प्रयास है। इससे पहले 13 जून को डोगानाड़ मच्छल सेक्टर में सेना के जवानों ने दो आतंकियों को मार गिराया था और उसके तीन दिन बाद जुमागुंड में पांच आतंकी घुसपैठ की कोशिश में मारे गए थे।

ये भी पड़े – Raj Babbar Birthday : राज बब्बर आज मना रहे हैं अपना 71 वां जन्मदिन, जाने राज बब्बर की किन फिल्मों ने बनाया उन्हें स्टार|

रे उत्तरी कश्मीर पर एलओसी पर बढ़ाई गई चौकसी

संबधित सैन्याधिकारियों ने बताया कि आज तड़के हुई घुसपैठ को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे के दौरान कश्मीर में किसी बड़े आतंकी हमले और श्री अमरनाथ की वार्षिक तीर्थयात्रा के दौरान अफरा तफरी फैलाने की आतंकी साजिश के साथ जोड़कर देखा जा रहा है। फिलहाल, इस साजिश को नाकाम कर दिया गया है। (Kupwara Forest) उन्होंने बताया कि घटना के बाद से पूरे उत्तरी कश्मीर पर एलओसी पर चौकसी बढ़ा दी गई है। सेना ने सभी फील्ड कमांडरों को दुश्मन के किसी भी दुस्साहस का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए कहा है। उन्होंने बताया कि घुसपैठ का यह प्रयास आज तड़के दो बजे के करीब हुआ है।

जम्मू कश्मीर पुलिस को अपने खुफिया तंत्र से मिली थी सूचना

उन्होंने बताया कि बीते कुछ दिनों से जम्मू कश्मीर पुलिस को अपने खुफिया तंत्र से लगातार सूचना मिल रही थी कि पाकिस्तान अधिकृत जम्मू कश्मीर की तरफ से स्वचालित हथियारों से लैस आतंकियों के अलग-अलग गुट जम्मू कश्मीर में घुसपैठ के लिए उचित मौके की तलाश में है। इस सूचना के आधार पर पूरे इलाके में विशेषकर घुसपैठ की दृष्टि से संवेदनशील माने जाने वाले सभी पुराने रास्तों पर चौकसी बढ़ाई गई है। आज तड़के काला जंगल में गश्त कर रहे जवानों ने घुसपैठियों के एक दल का भारतीय इलाके की तरफ आते देखा।

ये भी पड़े –  क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

उन्होंने उसी समय आस पास की सभी चौकियों और नाका पार्टियों को सचेत करते हुए आतंकियों की हरकत पर नजर रखना शुरू कर दिया, जैसे ही आतंकी भारतीय सीमा में दाखिल हुए जवानों ने उन्हें ललकारते हुए आत्मसमर्पण के लिए कहा। इस पर आतंकियों ने वापस भागने का प्रयास किया। (Kupwara Forest) उन्होंने जवानों पर गोली भी चलाई। जवानों ने भी जवाबी फायर किया। लगभग तीन घंटे तक मुठभेड़ जारी रही। इसके बाद आतंकियों की तरफ से फायरिंग बंद हो गई और सूर्योदय के बाद जवानों ने मुठभेड़ स्थल की तलाशी ली।

आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद

इस दौरान उन्हें गोलियों से छलनी चार आतंकियों के शव, चार एसाल्ट राइफल, 12 मैगजीन, 250 कारतूस व अन्य साजो सामान मिला है। मारे गए आतंकियों की तत्काल पहचान नहीं हंई है, लेकिन उनके जैश-ए-मोहम्मद या लश्कर ए तैयबा से संबधित होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। फिलहाल, उनके कुछ और साथियों के वहीं कहीं छिपे होने की संभावना के आधार पर तलाशी अभियान जारी रखा गया है। हालांकि, अभी तलाशी अभियान जारी हैं और आतंकियों की तलाश में सुरक्षाकर्मी जुटे हैं|

Tags: Indian Army killed 4 terroristsJammu-Kashmir News By NavTimes न्यूज़Kupwara ForestTerroristUnion Home Minister Amit Shah
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Delhi HC

Excise Policy Case: दिल्ली HC से मनीष सिसोदिया को मिलेगी राहत? अंतरिम जमानत पर 5 जून को आएगा फैसला|

3 years ago
Lenovo Glasses T1

2 डिस्प्ले, स्पीकर के साथ लॉन्च हुआ Lenovo Glasses T1, चलते-फिरते मल्टीमीडिया सामग्री का आनंद उठा सकेंगे

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Nexdigm Accelerates Delivery of AI-Enabled Transfer Pricing Solutions, by Investing in infer360

Nexdigm Accelerates Delivery of AI-Enabled Transfer Pricing Solutions, by Investing in infer360

August 20, 2026
Crocs Unveils Echo II in India Through the Next Chapter of 'Let Them Talk' Featuring Siddhant Chaturvedi

Crocs Unveils Echo II in India Through the Next Chapter of 'Let Them Talk' Featuring Siddhant Chaturvedi

August 20, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)