• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Sunday, July 26, 2026
Nav Times News
Best Acting School in Chandigarh
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य हरियाणा

सामाजिक सरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता लेखन की अनिवार्य शर्त: डा. हरविंदर सिंह सिरसा

यदि लेखक अपने समय के सामाजिक सरोकारों के प्रति प्रतिबद्ध नहीं है तो उसका लेखन ही निरर्थक है।

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
July 14, 2023
in हरियाणा
0
Writing

सिरसा। (सतीश बंसल) यदि लेखक अपने समय के सामाजिक सरोकारों के (Writing) प्रति प्रतिबद्ध नहीं है तो उसका लेखन ही निरर्थक है। पंजाबी साहित्य के प्रारंभिक दौर से लेकर आज तक वही लेखन और लेखक ज़िंदा हैं जो अपने समकालीन सरोकारों से मुख़ातिब रहे हैं। यह विचार राजकीय महिला महाविद्यालय, सिरसा के पंजाबी विभागाध्यक्ष, केंदरी पंजाबी लेखक सभा (रजि.) के कार्यकारिणी सदस्य व हरियाणा प्रगतिशील लेखक संघ के महासचिव डा. हरविंदर सिंह सिरसा ने पंजाबी लेखक सभा, सिरसा द्वारा जिला सिरसा के गांव नकौड़ा के लिटल हर्ट पब्लिक स्कूल में आयोजित विचार-गोष्ठी व कविता पाठ समारोह में मुख्य-वक्ता के तौर पर समकाल एवं लेखकीय सरोकार विषय पर अपने संबोधन में व्यक्त किए।

ये भी पड़े –  आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत जिला स्तरीय युवा उत्सव 2023 का आयोजन|

उन्होंने कहा कि आज कॉर्पोरेट व सांप्रदायिक शक्तियों के नापाक गठजोड़ को बे-पर्द करने, किसानों-मज़दूरों के हक़ में आवाज़ बुलंद करने, औरतों-दलितों- दमितों-वंचितों  को ज़ुबाँ प्रदान करने, महंगाई-बेरोज़गारी-भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ एवं वैश्विक शांति व आलमी भाईचारे के हक़ में आवाज़ बुलंद करते हुए लेखकों को लेखन के साथ सक्रिय सामाजिक कार्यकर्त्ता के रूप में सामने आना होगा और यही समय की सबसे बड़ी अनिवार्यता है।

पंजाबी लेखक सभा, सिरसा के महासचिव सुरजीत सिरड़ी ने (Writing) यह जानकारी देते हुए बताया की मा. मुख्तयार सिंह चट्ठा के संयोजन व मा. छिंदरपाल सिंह देयोल के सान्निध्य में संपन्न हुए इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पंजाबी लेखक सभा, सिरसा के अध्यक्ष परमानंद शास्त्री, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा. हरमीत कौर बाजवा व डा. हरविंदर सिंह सिरसा पर आधारित अध्यक्षमंडल ने की। कुलदीप सिंह सिरसा द्वारा क्रन्तिकारी गीत की प्रस्तुति उपरांत मुख्त्यार सिंह चट्ठा व छिंदरपाल सिंह देयोल ने सभी उपस्थितजन का स्वागत किया।

ये भी पड़े –  क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

इस उपरान्त वरिष्ठ लेखक लखविंदर सिंह बाजवा के नव-प्रकाशित पंजाबी काव्य-संग्रह संदली किरणां को लोकार्पित किया गया। काव्य-पाठ के अंतर्गत ईशनजोत कौर, जसवीर सिंह मौजी, महिंदर सिंह नागी, हीरा सिंह दर्द, कुलवंत सिंह धंजू, अमरजीत सिंह संधू, हीरा सिंह सिरसा, डा. गुरप्रीत सिंह सिंधरा, डा. हरमीत कौर बाजवा, पूरन सिंह निराला, छिंदरपाल सिंह देओल, रघुबीर सिंह देओल, सुरेश बरनवाल, अनीश कुमार,  सुरजीत सिरड़ी, प्रवीण शर्मा, मुख्त्यार सिंह चट्ठा, हरजीत सिंह देसूमलकाना, कुलदीप सिरसा, परमानंद शास्त्री, डा. हरविंदर सिंह सिरसा इत्यादि ने सामाजिक सरोकारों से ओत-प्रोत कविताओं की ख़ूबसूरत एवं भावपूर्ण प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम का संचालन पंजाबी लेखक सभा, (Writing) सिरसा के महासचिव सुरजीत सिरड़ी ने किया और कार्यक्रम के समापन पर पंजाबी लेखक सभा, सिरसा के अध्यक्ष परमानंद शास्त्री ने सभी उपस्थितजन के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में  प्रीतम सिंह, कुलदीप सिंह, हीरा सिंह रंधावा नंबरदार, बलदेव सिंह, गुरदीप कौर, जगतार सिंह, एकजोत कौर देओल, जोबनदीप सिंह देओल इत्यादि के अलावा इलाका निवासी प्रबुद्धजन ने विशाल संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज़ करवाई।

Tags: Central Punjabi Writers' Association (Regd.)Government Women's CollegeHaryana News By NavTimes न्यूज़Punjabi Department HeadPunjabi LiteratureSirsa Newssocial concernsWriting
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

सीबीआइ

वक्फ बोर्ड की 45 करोड़ रुपये की जमीन हड़पने वाले जालसाज अशोक पाठक को सीबीआइ ने दबोचा

4 years ago
Hindu Bike Rally

जयपुर जिले में हिन्दू नववर्ष के अवसर पर हिन्दू बाइक रैली पर हमला, वीडियो में पुलिस की मौजूदगी में उपद्रवी पथराव करते आए नज़र|

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Aster DM Quality Care

Dr. Azad Moopen Meets Shri D.K. Shivakumar; Reaffirms Aster DM Quality Care Commitment to Karnataka with Rs 1,315 Crore Investment

July 25, 2026
Real Estate

India Next Growth Story Lies in the Rise of Retail and Commercial Real Estate

July 25, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)