ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Monday, October 5, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home व्यापार

सीएमए (CMA) ने नए प्रेसिडेंट और वाइस प्रेसिडेंट की नियुक्ति की

श्री सीमेंट के प्रबंध निदेशक नीरज अखौरी को प्रेसिडेंट और जेएसडब्लू सीमेंट के प्रबंध निदेशक पार्थ जिंदल को वाइस प्रेसिडेंट नियुक्‍त किया गया

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
July 17, 2023
in व्यापार
0
सीएमए

17 जुलाई, 2023 : भारत के बृहत् सीमेंट विनिर्माताओं के शीर्ष संगठन, सीमेंट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (CMA) ने श्री सीमेंट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री नीरज अखौरी को सीएमए (CMA) का प्रेसिडेंट और जेएसडब्लू सीमेंट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री पार्थ जिंदल को सीएमए का वाइस प्रेसिडेंट बनाया है। इन दोनों की नियुक्ति का फैसला 14 जुलाई, 2023 को हुई सीएमए की असाधारण आम सभा (ईजीएम) में किया गया। श्री अखौरी अपना पदभार अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक, श्री के सी झाँवर से ग्रहण करेंगे। सदस्यों ने सर्वसम्मति से सीएमए के प्रेसिडेंट और वाइस प्रेसिडेंट के चुनाव का समर्थन किया और नव-चयनित नेतृत्वकारी टीम में पूरा भरोसा व्यक्त किया।

श्री सीमेंट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक, श्री नीरज अखौरी के पास इस्पात (स्‍टील) और सीमेंट उद्योग में 30 से ज्‍यादा वर्षों का समृद्ध अनुभव प्राप्त है। उन्‍होंने भारत और अन्य विकासशील देशों में विभिन्न नेतृत्वकारी भूमिकाओं में काम किया है।

ये भी पड़े –Honda ने अपनी स्कूटी का लॉन्च किया नया मॉडल Dio 125, शुरुआती कीमत के साथ जाने क्या है इसके खास फीचर्स|

इस अवसर पर सीमेंट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशंस के प्रेसिडेंट, श्री नीरज अखौरी ने कहा कि, “मुझमें विश्वास व्यक्त करने के लिए मैं सीएमए के सभी सदस्यों को हार्दिक धन्यवाद देता हूँ। मैं भारत सरकार के साथ बातचीत का महत्वपूर्ण एजेंडा तैयार करने के प्रति अपनी सुदृढ़ प्रतिबद्धता का विश्वास दिलाता हूँ। भविष्य की दिशा के रूप में भारतीय सीमेंट उद्योग राष्ट्र-निर्माण में भारत का सहयोगी बनने के प्रति अपनी वचनबद्धता की दोबारा पुष्टि करता है। हम अकर्बनीकरण पर जोर देने के साथ बुनियादी संरचनाओं के विकास और स्थायित्व के एजेंडा का समर्थन करते हुए देश में व्यावसायिक मूल्य श्रृंखला के निर्माण के लिए काम करते रहेंगे। इस दिशा में सीएमए नीतिगत योजनाकारों, मंत्रालयों और हिस्सेदारों के साथ भारत की प्राथमिकताओं के अनुरूप करीबी सहयोग में काम करेगा।”

श्री अखौरी ने आगे कहा कि, “मैं कोविड के गंभीर समय के दौरान अपने उद्योग के साथ लगातार बातचीत करने और सीएमए (CMA) के माध्यम से सीमेंट उद्योग के साथ उपयोगी संवाद को आगे बढ़ाने के लिए भारत सरकार के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करता हूँ। भारतीय सीमेंट उद्योग मजबूत है और सीएमए राष्ट्र के प्रति अपनी वचनबद्धता दोहराता है तथा यह संगठन भारतीय सीमेंट उद्योग के छवि और प्रतिष्ठा में और सुधार करने के सभी प्रयास करेगा।”

ये भी पड़े –  क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

श्री पार्थ जिंदल जेएसडब्लू के प्रबंध निदेशक है। सीएमए में, श्री पार्थ जिंदल एसोसिएशन के लगभग 60 वर्षों के इतिहास में सबसे कम उम्र के निर्वाचित वाइस प्रेसिडेंट है। उनसे भारतीय सीमेंट उद्योग की प्रमुख चुनौतियों को दूर करने के लिए नई ऊर्जा और नजरिये का संचार करने की उम्‍मीद है। वे भारतीय सीमेंट उद्योग के अकर्बनीकरण और डिजिटल रूपांतरण में सहयोग के लिए भी नए विचारों का संचार करेंगे।

सीएमए (CMA) के नए वाइस प्रेसिडेंट के रूप में अपनी नियुक्ति पर, श्री पार्थ जिंदल ने कहा कि, “सीएमए के वाइस प्रेसिडेंट के रूप में मेरा चुनाव करने के लिए, मैं सीएमए के सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ। भारत का सीमेंट उद्योग हमारे राष्ट्र की वृद्धि और आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। मैं आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य का अनुसरण करने में एक महत्वपूर्ण सहयोगी के रूप में भारत सरकार के साथ करीबी संपर्क में काम करने के लिए सीएमए का संकल्प दोहराना चाहता हूँ। यह संकल्प हम सभी के सामने सामूहिक रूप से अपने सभी व्यावसायिक परिचालनों मे कार्बन-उत्सर्जन कम करने के लिए विभिन्न रणनीतियों का पालन करने की गंभीर जिम्मेदारी पेश करता है। मैं सीएमए के अकार्बनीकरण कार्यक्रम को आगे बढ़ाने में नीरज के साथ काम करने के लिए उत्साहित हूँ, जैसा कि हम इस दिशा में रणनैतिक रूप से प्रासंगिक समाधानों की श्रृंखला निरंतर तैयार कर रहे हैं। मुझे भारतीय सीमेंट उद्योग की चक्रीय अर्थव्यवस्था, डब्लूएचआरएस, वैकल्पिक ईंधन आदि से सम्बद्ध कार्यपद्धतियों पर पूरा भरोसा है। इसके अलावा, जैसा कि भारत एक डिजिटल रूप से सम्बद्ध अर्थव्यवस्था बनने में पीढ़ीगत छलांग लगा रहा है, हमारे लिए व्यवसाय करने और अपने सभी हिस्सेदारों के साथ जुड़ने के नए डिजिटल तरीकों को अपनाना आवश्यक हो जाता है।”

Tags: Cement manufacture associationCmaneeraj akhooriParth Jindal
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

छेड़खानी

गोरखपुर में छात्रा से छेड़खानी: शिकायत करने पर चाचा और भाई का फोड़ा सिर; पुलिस ने शांतिभंग का मामला दर्ज किया

4 years ago
बुंदेलखंड

बुंदेलखंड 24×7 की मेहनत लाई रंग, प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’ में गूंजा बुंदेलखंड का गौरवशाली इतिहास

1 year ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Group 108

Group 108 Showcases Next-Generation Retail Destinations at MAPIC India 2026

October 1, 2026
Ai+ Smartphones

BBD 2026 Smartphone Buying Guide: Ai+ Smartphones to Consider This Festive Season

October 1, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In