ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Saturday, September 26, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य राजस्थान

आफ ने टाको एनिमल वेलफेयर प्रोजेक्ट के तहत वन्य जीव संरक्षण के लिए रामगढ़ के विषधारी टाइगर रिजर्व को एक करोड़ का अनुदान दिया|

टाको इस संदर्भ में रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व में पांच अवैध शिकार विरोधी शिविर आयोजित करेगा तथा दो निगरानी वाहन देगा|

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
July 29, 2023
in राजस्थान
0
Vishdhari Tiger Reserve

जुलाई | अनिल अग्रवाल फाउंडेशन (आफ) ने अपने पशु कल्याण परियोजना ‘द एनिमल केयर आर्गेनाइजोशन’ (टाको) के तहत एक अहम घोषणा की। आफ ने राजस्थान स्थित रामगढ़ के विषधारी टाइगर रिजर्व क्षेत्र में बाघ की संख्या बढ़ाने के लिए एक साझेदारी की है। वन्य जीव संरक्षण के अंर्तगत टाको रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व को एक करोड़ रुपए की अनुदान राशि देगा। इस राशि का इस्तेमाल क्षेत्र में अवैध शिकार और उसे रोकने के लिए गश्त बढ़ाने के लिए किया जाएगा। टाको परियोजना के तहत दिए गए अवैध शिकार विरोधी शिविर सौर उर्जा से संचालित होगें | टाको इसके लिए दो गश्ती वाहन भी उपलब्ध कराएगा, जिससे वन्य जीव संरक्षण के लिए क्षेत्र का सघन मुआयना किया जा सके। (Vishdhari Tiger Reserve)

संगठन का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में निगरानी के संसाधनों को बढ़ाना है, जिससे वन्य जीवों के भविष्य की सुरक्षा की जा सकें, साथ ही उनके पारिस्थितिकी वातावरण की भी सुरक्षा की जा सके। टाको के अंर्तगत लगाए गए अवैध शिकार विरोधी शिविर, अवैध शिकार के खिलाफ वन्य जीवरों की रक्षा करने में एक महत्वपूर्ण पंक्ति के रूप में कार्य करेंगे और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाएंगे, जिससे रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व की बहुमूल्य वनस्पतियों और जीवों की रक्षा होगी। इसके अतिरिक्त, निगरानी वाहन रिजर्व में गश्त के बुनियादी ढांचे को मजबूत करेंगे। वेदांता की सामाजिक इकाई, अनिल अग्रवाल फाउंडेशन के सानिध्य में टाको की स्थापना सुश्री प्रिया अग्रवाल हेब्बार ने ‘वन हेल्थ’ दृष्टिकोण के आधार पर की। जिसका लक्ष्य वन्य जीव संरक्षण, और वनों में रहने वाले जानवरों की भलाई के लिए एक ठोस और पारिस्थितिकी तंत्र बनाना रखा गया।

ये भी पड़े – हरियाणा उदय कार्यक्रम के तहत यातायात थाना प्रभारी ने यातायात नियमों बारे जागरुक किया।

इस अहम शुरुआत पर अपने संबोधन में टाको की एंकर और वेदांता लिमिटेड की नॉन-एक्सक्यूटिव निदेशक सुश्री प्रिया अग्रवाल हेब्बार ने कहा, “रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व जैव विविधता का खजाना है और जीव-जंतुओं के शौकीनों के लिए स्वर्ग है। टाइगर रिजर्व की टाको के साथ इस साझेदारी से वन्य जीवों की सुरक्षा अधिक मजबूत होगी | इसके साथ ही वन्य जीवों के लिए वन में रहने की परिस्थितियां अधिक अनुकूल बन सकेगीं। हम सभी जानते हैं कि कल के दिन को अंतराष्ट्रीय टाइगर दिवस के रूप में मनाते हैं और ऐसे समय में टाको की यह साझेदारी वन्य जीव संरक्षण के हमारे विस्तृत लक्ष्य और प्रयासों का संदेश राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने में कारगर होगी”। प्रिया जी ने कहा, “यह साझेदारी भारत के जैव-विविध पारिस्थितिकी तंत्र की रक्षा करने और मनुष्यों और जानवरों के बीच सामंजस्यपूर्ण सह-अस्तित्व को बढ़ावा देने की हमारी प्रतिबद्धता का भी एक प्रमाण है।” (Vishdhari Tiger Reserve)

राजस्थान के दक्षिणपूर्वी भाग में स्थित, 1502 वर्ग किमी के क्षेत्र में फैला, बूंदी में रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व को वर्ष 2022 में बाघ रिजर्व के रूप में अधिसूचित किया गया था और यह राज्य का चौथा बाघ रिजर्व है। वन्यजीव प्रेमियों के लिए यहां सफारी की भी सुविधा है। रामगढ़ टाइगर रिजर्व को जैव विविधता का हॉटस्पॉट कहा जा सकता है, जिसमें बाघ, पैंथर, स्लॉथ भालू, जंगली बिल्ली, एशियाई वाइल्डकैट, पाम सिवेट और पक्षियों की कई प्रजातियों सहित उत्कृष्ट वनस्पतियों और जीवों की एक विस्तृत श्रृंखला है। हाल ही में रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व में तीन शावकों का जन्म हुआ, जिससे रिजर्व में बाघों की संख्या पांच हो गई।

ये भी पड़े –  क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

अंतरराष्ट्रीय टाइगर दिवस को मनाने के लिए टाको हरियाणा , फरीदाबाद के पशु आश्रय केन्द्र सहित देशभर में विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन भी कर रहा है, जहां अनिल अग्रवाल फाउंडेशन के महिला एवं बाल विकास की परियोजना ‘नंद घर’ के साथ ही वेदांता के व्यवसाय से जुड़े लोग भी उपस्थित होंगे। इन गतिविधियां में विशेष रूप से बच्चों को शामिल किया जाएगा, जिससे बच्चों में कम उम्र से ही बाघ या टाइगर संरक्षण के प्रयासों के बारे में जागरूक किया जा सके। कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चे बाघ संरक्षण के लिए शपथ भी लेंगे। (Vishdhari Tiger Reserve)

बाघ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए, पिछले साल टाको ने रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान में निगरानी बढ़ाने के लिए गश्ती वाहनों की खरीद के लिए वन विभाग, राजस्थान सरकार को एक करोड़ रुपये की राशि दान की थी। अनिल अग्रवाल फाउंडेशन और वेदांता द्वारा समर्थित टाको के अथक प्रयास वन्यजीव संरक्षण के प्रति साझा प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व के साथ साझेदारी के माध्यम से टाको का लक्ष्य बाघ संरक्षण और उनके विविध पारिस्थितिकी तंत्र के संरक्षण में अपने निरंतर योगदान को बढ़ाना है।

Tags: Aam Aadmi Party (AAP)Anil Agarwal Foundation (AF)Rajasthan News By NavTimes न्यूज़RamgarhTaco Animal Welfare ProjectVishdhari Tiger Reservewildlife conservation
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Urvashi Dholakia

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया का नया बिकनी अवतार, आप भी देखिए इनकी लेटेस्ट फोटो  

4 years ago
symptoms of diabetes

क्या आपको मधुमेह के लक्षण तो नहीं, जाने मधुमेह के लक्षण व बचने के इलाज |

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Bajaj Broking

Bajaj Broking Launches its ChatGPT Plugin to Help Users with AI-powered Portfolio Insights

September 16, 2026
volvo

Volvo CE Launched EC650 Mining Excavator at bauma CONEXPO INDIA 2026, Showcased a Range of Construction and Mining Equipment Solutions

September 16, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In