ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Saturday, October 17, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home मनोरंजन

शेमारू उमंग के कलाकार (Actors) कुछ इस तरह मनाएंगे अपना 76वा स्वतंत्रता दिवस, जानिए !

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
August 16, 2023
in मनोरंजन
0
Actors

आधिकारिक तौर पर भारत देश (Actors) इस साल अपना 76वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। हर तरफ स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। इस साल स्वतंत्रता दिवस की थीम, आजादी का अमृत महोत्सव के साथ ‘नेशन फर्स्ट, ऑल्वेज फर्स्ट’ यानी ‘राष्ट्र पहले, हमेशा पहले’ है। इसी कड़ी में शेमारू उमंग के कलाकारों ने भी अपने इस ख़ास दिन को मनाने की पूरी तैयारी कर ली है। जानिए कैसे आरती सिंह, अंकित बठला,मनीष रायसिंघन इस साल मनाएंगे अपना 76वां स्वतंत्रता दिवस।

शेमारू उमंग के शो ‘श्रवणी’ में मुख्य भूमिका निभा रही अभिनेत्री आरती सिंह ने इस स्वतंत्रता दिवस की अपनी योजना के बारे में बात करते हुए कहा, “स्वतंत्रता दिवस मेरे लिए बहुत मायने रखता है। इस दिन मेरी वो यादें ताज़ा हो जाती हैं जब मैं बच्ची थी और मुझे बड़ी उत्सुकता से 15 अगस्त का इंतज़ार होता था। मेरे लिए यह सिर्फ हमारे देश का बड़ा दिन नहीं है, बल्कि यह इसलिए भी खास है क्योंकि इस दिन मेरे पिताजी का जन्मदिन होता है! अगर हम ‘श्रवणी’ के सेट पर शूटिंग नहीं कर रहे हैं, तो मैं इस साल अपनी सोसायटी में ध्वजारोहण कार्यक्रम का हिस्सा बनने की पूरी योजना बना रही हूँ।

ये भी पड़े – Today’s Horoscope 16th August 2023 | आज का राशि फल दिनांक 16 अगस्त 2023

मैं सभी को 76वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देती हूँ!शेमारू उमंग के शो ‘कुंडली मिलन’ के मुख्य कलाकार अंकित बठला ने इस 76वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर बताया, “15 अगस्त हमारे देश की आजादी के लिए हमारे स्वतंत्रता सेनानियों और पूर्वजों द्वारा किए गए अविश्वसनीय प्रयासों की एक शक्तिशाली याद दिलाता है। अगली पीढ़ी के रूप में हमारी भी बड़ी भूमिका है। यह हमारा कर्तव्य है कि हम अपने देश को अशिक्षा और गरीबी जैसे मुद्दों से मुक्त करें और भारत को और भी बेहतर बनाएं। मुझे आज भी याद है बच्चों में यह दिन मेरे लिए बहुत ख़ास होता था चूँकि मेरा स्कूल नहीं होता था और पापा की भी ऑफिस की छुट्टी हुआ करती थी। साथ ही छोले पूरी, आलू पूरी, या कढ़ी चावल जैसी विशेष दावत भी होती थी। सुबह-सुबह, दादी के साथ, मैं लाल किले पर झंडा फहराने और अद्भुत प्रदर्शन देखने के लिए टीवी के सामने बैठ जाता था। इस साल, मैं ‘कुंडली मिलन’ शो की शूटिंग शेड्यूल के साथ पूरे गर्व से हर घर तिरंगा मिशन में शामिल हो रहा हूं। मैं सभी को तिरंगे को घर लाने के लिए प्रोत्साहित कर रहा हूं। मेरी ओर से सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।” (Actors)

ये भी पड़े –  क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

शेमारू उमंग के शो ‘क्योंकि तुम ही हो’ में अहम भूमिका निभाने वाले अभिनेता मनीष रायसिंघन ने कहा “स्वतंत्रता केवल एक शब्द नहीं है, यह एक भावना है जो हमें एक व्यक्ति के रूप में और एक एकजुट राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ने के लिए सशक्त बनाती है। एक भारतीय के रूप में, मुझे इस स्वतंत्रता पर बहुत गर्व है। इस स्वतंत्रता दिवस पर, ‘क्योंकि तुम ही हो’ के सेट पर मेरी छुट्टी है और यह मेरे लिए किसी विशेष उपहार से कम नहीं है इसलिए इस दिन मैं अपना कुछ समय अपने आपको दूंगा और अपने परिवार के साथ शामिल होकर इस दिन को ख़ास तरीके से मानने की योजना बना रहा हूं। मुझे स्वतंत्रता दिवस उत्सव की बचपन की यादें आज भी बहुत ख़ास हैं, जहां हमसब मिलकर चम्मच और नींबू दौड़ जैसे खेल खेलते थे, जिसके बाद हमें जीतने पर प्राइज भी मिलता था। सभी को मैं आज के ख़ास दिन पर यह सन्देश देना चाहूंगा कि आइए जिम्मेदार नागरिक बनें। हम में से प्रत्येक, हमारे कथित प्रभाव की परवाह किए बिना, एक बड़ा अंतर ला सकता है। अपने आप को बदलने से शुरुआत करें- आज हमारे द्वारा किया गया एक छोटा प्रयास कल एक बड़े बदलाव में परिवर्तित हो सकता है।”अपने चहेते कलाकारों के बारे में अधिक जानने के लिए बने रहे सिर्फ शेमारू उमंग पर ! (Actors)

Tags: actorsActors of Shemarocelebrations by ActorsTv Artists
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Government

Government को कर्मचारियों की अनदेखी पड़ेगी भारी: मनमोहन समोरा

2 years ago
Today’s Horoscope 17th October 2022

Today’s Horoscope 17th October 2022 | आज का राशि फल दिनांक 17 अक्टूबर 2022

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

SmartKargo

SmartKargo Signs Strategic Agreement with Sun Phu Quoc Airways to Power Digital Transformation of Airline Cargo Operations

July 22, 2026
VinFast

Easy Ways to Love Your VinFast Battery: 5 Simple Habits for Peace of Mind

July 22, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In