ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Monday, November 23, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home Uncategorized

पहले भी शॉर्टलिस्ट किए गए लेखक हांसदा सौवेंद्र शेखर ने JCB Prize for Literature 2023 लॉन्गलिस्ट’ के लिए जेसीबी पुरस्कार में इस बार एक अनुवादक के रूप में वापसी की

विजेता लेखक और अनुवादक को क्रमशः 25 लाख रुपये और 10 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा लॉन्गलिस्ट में तीन नवोदित उपन्यासकार और बंगाली, हिंदी और तमिल के चार अनुवाद शामिल हुए हैं

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
September 2, 2023
in Uncategorized
8
JCB Prize for Literature 2023

JCB Prize for Literature 2023- 2 सितंबर, २०२३: भारत में सबसे प्रतिष्ठित फिक्शन पुरस्कारों में से एक, जेसीबी प्राइस फॉर लिटरेचर ने अपने छठे संस्करण की लॉन्गलिस्ट की घोषणा की है। लेखक और अनुवादक, श्रीनाथ पेरूर की अध्यक्षता में विभिन्न विधाओं से सम्बंधित एक प्रतिष्ठित निर्णायक मंडल द्वारा चयनित सूची को प्रकाशित किया गया है, जो निश्चित ही दुनिया भर के साहित्यिक प्रेमियों में उत्साह का संचार करेगी।
निर्णायक मंडल ने देश भर से प्राप्त हुए प्रविष्टियों को बड़े ध्यान से पढ़ा जिसमें 24 शहरों के लेखकों द्वारा अंग्रेजी समेत अलग-अलग आठ भाषाओं में लिखी साहित्यिक रचनाएँ शामिल थीं। इनमें 6 पुस्तकें मूल रूप से अंग्रेजी भाषा में लिखीं गयी थीं और चार पुस्तकें मूल रूप से बंगाली, हिंदी और तमिल भाषा में लिखी गयी 4 पुस्तकों का अंग्रेजी अनुवाद थीं।

इन सभी ने लॉन्गलिस्ट में स्थान प्राप्त किया है। प्रतिष्ठित लेखक, मनोरंजन ब्यापारी और पेरुमल मुरुगन, जिनकी कृतियों को पहले भी पुरस्कार के लिए दो बार सूचीबद्ध किया जा चुका गया है, तीसरी बार सूची में शामिल हुए हैं, और लेखक तनुज सोलंकी दूसरी बार सूची में शामिल हुए हैं। श्री हंसदा सोवेंद्र शेखर, जो लम्बे समय से एक लेखक के रूप में पुरस्कार के लिए सूचीबद्ध होते रहे हैं, ने इस बार श्री मनोज रूपड़ा की हिंदी पुस्तक के अनुवादक के रूप में सूची में स्थान प्राप्त किया है, यह श्री हंसदा द्वारा किसी पुस्तक का पहला अनुवाद है।

ये भी पड़े – डॉ. निशिकांत दुबे 31 अगस्त 2023 को देवघर में VFS Global Academy का शुभारंभ करेंगे

श्री गीत चतुर्वेदी द्वारा लिखित प्रथम उपन्यास, जो श्रीमती अनीता गोपालन द्वारा किसी उपन्यास के अनुवाद का प्रथम प्रयास है, इस वर्ष की लॉन्गलिस्ट में शामिल किया गया है। श्रीमती तेजस्विनी आप्टे-रहम तथा श्री बिक्रम शर्मा द्वारा रचित उपन्यासों को भी इस लॉन्गलिस्ट में शामिल किया गया है।
पुरस्कार के 2023 के इस संस्करण के प्रतिष्ठित निर्णायक मंडल में लेखक और अनुवादक श्रीनाथ पेरूर की अध्यक्षता में नाटककार और मंच निर्देशक श्री महेश दत्तानी ; लेखक, आलोचक और शिक्षण डिजाइनर श्री सोमक घोषाल ; लेखक और सर्जन श्रीमती कावेरी नांबिसन; और कन्वर्सेशन पत्रकार और फिल्म निर्माता श्रीमती स्वाति त्यागराजन शामिल हैं। (JCB Prize for Literature 2023 )

2023 की लॉन्गलिस्ट में शामिल हैं-
तेजस्विनी आप्टे-रहम द्वारा लिखित द सीक्रेट ऑफ मोर (एलेफ बुक कंपनी, 2022)
मनोरंजन ब्यापारी द्वारा लिखित और वी. रामास्वामी द्वारा बंगाली से अनुवादित द नेमेसिस (वेस्टलैंड बुक्स, 2023)
ब्रिंडा चारी द्वारा द ईस्ट इंडियन (हार्पर कॉलिन्स पब्लिशर्स इंडिया, 2023)
गीत चतुर्वेदी द्वारा लिखित तथा अनीता गोपालन द्वारा हिंदी से अनुवादित सिम्सिम (पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया, 2023)
पेरुमल मुरुगन द्वारा लिखित तथा जननी कन्नन द्वारा तमिल से अनुवादित फायर बर्ड, (पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया, 2023)
जेनिस पारिएट द्वारा लिखित एवरीथिंग द लाईट टचेस (हार्पर कॉलिन्स पब्लिशर्स इंडिया, 2022)
विक्रमजीत राम द्वारा लिखित मंसूर (पैन मैकमिलन इंडिया, 2022)
मनोज रूपड़ा द्वारा लिखित तथा हिंदी से हंसदा सोवेंद्र शेखर द्वारा अनुवादित आई नेम्ड माय सिस्टर साइलेंस (वेस्टलैंड बुक्स, 2023)
बिक्रम शर्मा द्वारा द कॉलोनी ऑफ़ शैडोज़ (हैचेट बुक्स, 2022)
तनुज सोलंकी द्वारा मांझीज़ मेहेम (पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया, 2022)

ये भी पड़े –  क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

2023 की लॉन्गलिस्ट और साहित्य की इस अनूठी यात्रा के बारे में बात करते हुए, निर्णायक मंडल के अध्यक्ष, श्रीनाथ पेरूर ने कहा कि, “इस वर्ष पुरस्कार के लिए दर्ज की गई पुस्तकों का सेट उल्लेखनीय रूप से प्रासंगिक और विविध रहा। निर्णायक मंडल ने पिछले कुछ महीनों में प्राप्त हुई सभी प्रविष्टियाँ पढ़ीं, हर दो सप्ताह में ऑनलाइन बैठकें की। हमें बहुत से पक्षों को शामिल करते हुए नयेपन, प्रासंगिकता, उपलब्धि और महत्वाकांक्षा पर विशेष ध्यान दिया। हमने इन्हें व्यक्तिगत साहित्यिक रसास्वादन के उद्देश्य से पढ़ा और हम अधिकांश बिंदुओं पर सहमत रहे, और जहाँ हम सभी सहमत नहीं थे, तो उन बिंदुओं पर अन्य दृष्टिकोणों से विचार करना शिक्षाप्रद रहा। प्रविष्टियों की गुणवत्ता को देखते हुए, ऐसा लगा कि हम आसानी से सीधे एक ठोस अंतिम चयन सूची लेकर आ सकते थे, लेकिन जूरी के प्रत्येक सदस्य को इन दस पुस्तकों के बारे में कुछ न कुछ विशेष मिला। कुल मिलाकर ये पुस्तकें पिछले वर्ष अंग्रेजी में प्रकाशित भारतीय उपन्यासों की व्यापकता और गुणवत्ता को प्रस्तुत करती हैं।” (JCB Prize for Literature 2023 )

साहित्य के लिए जेसीबी पुरस्कार की यात्रा पर अपने विचार साझा करते हुए जेसीबी प्राइज फॉर लिटरेचर की साहित्यिक निदेशक श्रीमती मीता कपूर ने कहा कि, “2023 के लिए घोषित की गई इस लॉन्गलिस्ट में शामिल किताबें वास्तव में अपने बेहतरीन रूप में भारतीय कथा साहित्य का एक गतिशील प्रतिबिंब हैं। ये पुस्तकें हमारे जीवन को समृद्ध बनाती हैं और इनके साथ इस यात्रा में शामिल होना सौभाग्य की बात है। मानव अस्तित्व के अनूठे, सांसारिक, बदसूरत, सुंदर और अद्भुत क्षणों के माध्यम से हम खुद को कैसे ले कर जाते हैं, इसमें हमारी समझ की गहराई का पता लगता है। इस वर्ष की लॉन्गलिस्ट इसे चुनने वाले प्रत्येक पाठक को स्मोहित, आश्चर्यचकित और प्रसन्न करने वाली है।”

जेसीबी प्राइज फॉर लिटरेचर अवार्ड प्रतिवर्ष किसी भारतीय लेखक के असाधारण उपन्यासों का सम्मान करता है। पांच शीर्षकों की शॉर्टलिस्ट की घोषणा 20 अक्टूबर को की जायेगी। विजेता की घोषणा 18 नवंबर को की जाएगी और उन्हें 25 लाख रुपये का नकद पुरस्कार मिलेगा। यदि विजेता कार्य अनुवाद है, तो अनुवादक को 10 लाख रुपये का अतिरिक्त नकद पुरस्कार मिलेगा। इसके अलावा, सॉर्टलिस्ट में स्थान बनाने वाले पांच लेखकों में से प्रत्येक को 1 लाख रुपये मिलेंगे; यदि चयनित कार्य अनुवाद है, तो अनुवादक को 50,000 रुपये मिलेंगे। (JCB Prize for Literature 2023 )

Tags: Hansda Sauvendra ShekharJCB PrizeJCB Prize for Literature 2023Prize for Literature 2023 Longlist
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

गठिया

गठिया की समस्या से छुटकारा पाने में मददगार है ये एक एक्सरसाइज

4 years ago
पेट्रोल पंप

पेट्रोल पंप दिलाने के नाम पर महिला से 35.15 लाख ठगे, बाप-बेटा गिरफ्तार

5 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

India's Retail Infrastructure Readiness for the 43.7 Million Sq. Ft. of New Retail Supply Expected by 2030

India's Retail Infrastructure Readiness for the 43.7 Million Sq. Ft. of New Retail Supply Expected by 2030

November 21, 2026
Union Minister Chirag Paswan Calls on Beverage Industry to Make India a Global Centre for Manufacturing, Innovation and Exports

Union Minister Chirag Paswan Calls on Beverage Industry to Make India a Global Centre for Manufacturing, Innovation and Exports

November 21, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In