ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Thursday, October 8, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home मनोरंजन

एंड पिक्चर्स पर 16 सितंबर को रात 8 बजे होने जा रहे फिल्म ‘Cirkus’ के प्रीमियर को लेकर जॉनी लीवर से एक खास बातचीत

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
September 15, 2023
in मनोरंजन
0
Circus

फिल्म सर्कस  (Cirkus) में अपने किरदार के बारे में बताइए? किस खूबी ने आपको इस रोल के प्रति आकर्षित किया?

‘सर्कस’ में काम करने की एकमात्र वजह रोहित शेट्टी हैं। हमारे रिश्ते बहुत लंबे समय से हैं और मैं उन पर आंख बंद करके विश्वास करता हूं। इसलिए मैं उनके द्वारा ऑफर किए गए हर प्रोजेक्ट में काम करूंगा। इस फिल्म को चुनने की दूसरी वजह थी इसकी दो जुड़वा लोगों की अनोखी कहानी, जो आपस में बदल जाते हैं। यह फिल्म गुलज़ार की फिल्म ‘अंगूर’ से प्रेरित है।

• रोहित शेट्टी के साथ काम करना हमेशा एक रोमांचक अनुभव होता है। इस बार उनके साथ जुड़कर कैसा लगा?

रोहित शेट्टी के साथ काम करना हमेशा एक खुशनुमा अनुभव रहता है। निजी तौर पर मैं उनके साथ काम करने के लिए एक पैर पर तैयार रहता हूं क्योंकि सेट पर बड़ी मजेदार चीजें होती हैं और मुझे एक एक्टर के रूप में खुद को एक्सप्रेस करने की पूरी आज़ादी मिलती है।

• रणवीर सिंह, जैकलीन फर्नांडिस, पूजा हेगड़े और वरुण शर्मा जैसे नए ज़माने के कलाकारों के साथ काम करने का अनुभव कैसा रहा? आपने उनमें और इंडस्ट्री के बाकी सीनियर एक्टर्स के बीच क्या फर्क देखा?

निजी तौर पर मुझे तो कोई फर्क महसूस नहीं होता। उनके साथ रोज काम करते हुए हमारे बीच साथ काम करने का एक अनोखा और दोस्ताना तालमेल बन गया। असल में नए ज़माने के कलाकार अपने ताजातरीन आइडियाज़ लेकर आते हैं, जिससे हमें भी सीखने और आगे बढ़ने में मदद मिलती है। (Cirkus)

ये भी पड़े-वर्तमान में ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की सफलता के बाद, चुन्नी गांगुली ने विंडोज प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित ‘Lokkhi Chhele’ के डिजिटल प्रीमियर पर उत्साह साझा किया।

• कॉमेडी आपकी खासियत है। अपने फिल्म सर्कस में हास्य को अनोखा और यादगार बनाने के लिए किस तरह का रुख अपनाया?

रोहित शेट्टी सचमुच कॉमेडी के मास्टर हैं और उनके साथ इस प्रोजेक्ट पर काम करना बेहद खुशनुमा अनुभव था। निजी तौर पर मुझे अपना किरदार बहुत पसंद आया, जिसमें मासूमियत भी है और शरारत भी! इसमें अपना बेस्ट देने के लिए सिद्धार्थ जाधव और संजय मिश्रा जैसे कलाकारों की मदद से एक मजेदार माहौल बन गया।

• इस फिल्म में बहुत-से कलाकार हैं। क्या आप सेट से जुड़े कुछ मजेदार किस्सों या यादगार पलों के बारे में बता सकते हैं?

मेरे लिए रणवीर हमेशा ‘सर्कस’ का सबसे यादगार हिस्सा रहेंगे। वो बेहद उत्साह और जोश से भरे हैं, इसीलिए वो इस रोल के लिए बिल्कुल सही हैं। मुझे याद है ‘सर्कस’ के सेट पर जब भी वो शूटिंग लोकेशन पर आते थे तो उनके बेमिसाल जोश से सारा माहौल जगमगा उठता था। आगे भी उनके साथ काम करने का अनुभव हमेशा खुशनुमा रहेगा। उनके साथ काम करते हुए कभी कोई बोर नहीं हो सकता। इसके अलावा, हमने सेट पर एक शानदार केक काटकर जैकलीन का बर्थडे भी मनाया। कुल मिलाकर, ‘सर्कस’ सबसे यादगार अनुभव था। (Cirkus

विज्ञापन– क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

• आपके हिसाब से कौन-सी खासियत ‘सर्कस’ को बॉलीवुड की बाकी कॉमेडी फिल्मों से अलग बनाती है?

इस फिल्म की कहानी ‘सर्कस’ को बाकी कॉमेडी फिल्मों से अलग बनाती है।

• इंडस्ट्री के एक अनुभवी कलाकार होने के नाते आप भारतीय सिनेमा में इन वर्षों में हुए कॉमेडी के विकास को लेकर क्या महसूस करते हैं?

पिछले कई वर्षों के दौरान कॉमेडी फिल्मों में एक बड़ा बदलाव आया। पहले हम फिल्मों में बाकी भावनाओं के साथ बीच कॉमेडी की लाइंस देखा करते थे, लेकिन अब स्क्रिप्ट में इस तरह बदलाव आया है कि यह एक संपूर्ण कॉमेडी-पैक्ड फिल्म होती है। लगातार बदलते ट्रेंड्स और दर्शकों को आकर्षित करने के नए-नए तरीकों ने यह बदलाव लाया ताकि दर्शकों के बीच यह हमेशा बरकरार रहे। अपने 44 साल के करियर में मैंने बहुत-से बदलाव देखे, जिसने मुझे काफी चीजें सिखाई हैं।

विज्ञापन – जाने बेस्ट प्रोडक्शन हाउस इन इंडिया के बारे में | लाइन प्रोडूसर इन इंडिया की पूरी जानकारी |

• क्या आप इस फिल्म में अपने को-स्टार्स के साथ अपनी केमिस्ट्री और तालमेल के बारे में कुछ बताएंगे?

यह एक शानदार अनुभव था, खासतौर से रणवीर सिंह के साथ। वो हर बार अपने सभी शॉट्स के लिए इस तरह तैयार रहते थे, मानो वो अपनी पहली फिल्म की शूटिंग कर रहे हों। वो वक्त के पाबंद और जोश से भरे एक्टर हैं, जो हम सभी को अपना बेस्ट देने के लिए प्रेरित करते हैं। (Cirkus)

• अंत में आप हमें यह बताएं कि दर्शकों को इस वीकेंड एंड पिक्चर्स पर सर्कस क्यों देखनी चाहिए? आपके हिसाब से दर्शकों को इससे क्या संदेश या एहसास मिलेगा?

‘सर्कस’ एक फैमिली एंटरटेनर है, जिसमें कॉमेडी और बेमिसाल धमाल का ऑक्सीजन है। मैं सभी से गुजारिश करूंगा कि इस वीकेंड एंड पिक्चर्स पर यह फिल्म जरूर देखें और इसे अपने दोस्तों और फैमिली के साथ एंजॉय करें।

Tags: &PicturesCircusCirkusCirkus movie on &Tv
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

haryana roadways

हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों के साथ स्थानांतरण के नाम से किया गया धोखा: कर्मचारी सांझा मोर्चा|

3 years ago
CDLU

पर्यावरण शुद्धता के लिए सीडीएलयू (CDLU) में किया पौधारोपण

2 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Group 108

Group 108 Showcases Next-Generation Retail Destinations at MAPIC India 2026

October 1, 2026
Ai+ Smartphones

BBD 2026 Smartphone Buying Guide: Ai+ Smartphones to Consider This Festive Season

October 1, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In