ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Thursday, September 17, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य हरियाणा

Superintendent of Police Vikrant Bhushan के नेतृत्व में जिला पुलिस ने एक माह के दौरान करोड़ों रुपए के मादक पदार्थ बरामद कर,अनेक तस्करों को जेल की सलाखों के पीछे भेजा ।

*एक माह की अवधि के दौरान करीब 27 लाख रुपय की चोरीशुदा संपति बरामद तथा विभिन्न मामलों में वांछित 51 भगौड़े काबू* ।

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
September 22, 2023
in हरियाणा
2
Superintendent of Police Vikrant Bhushan

सिरसा. ।(सतीश बंसल) Superintendent of Police Vikrant Bhushan के नेतृत्व में जिला पुलिस द्वारा अपराध व अपराधियों तथा गैर कानूनी धंधा करने वालो के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के बीते  एक माह की अवधि के दौरान काफी सार्थक परिणाम सामने आए हैं । एक महीने की अवधि के दौरान जिला पुलिस ने जहां मादक पदार्थ तस्करों तथा अन्य गैर कानूनी धंधा करने वालों पर कारगर ढंग से अंकुश लगाया है, वहीं पुलिस ने विभिन्न मामलों में वांछित भगौड़ो को गिरफ्तार कर संबंधित अदालतों में पेश कर जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया है।

इस अवधि के दौरान नशे के कारोबारियों, शराब तस्करों,अवैध असला धारकों तथा सार्वजनिक स्थानों पर जुआ व सट्टा खाई वाली करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विभिन्न अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त 765 लोगों को काबू कर उनके कब्जा से करोड़ो रुपए के मादक पदार्थ, अवैध शराब,जुआ व सट्टा राशि ,अवैध हथियार तथा चोरीशुदा संपत्ति बरामद करने में  सफलता हासिल की है । पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए है, कि विभिन्न मामलों में वांटेड आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तार करें तथा लंबित मामलों का शीघ्र निपटान करें । (Superintendent of Police Vikrant Bhushan)

ये भी पड़े-Deputy Commissioner ने जेल परिसर का निरीक्षण कर बंदियों को नशा मुक्ति का दिया संदेश

जिला पुलिस ने पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण के नेतृत्व में कार्य करते हुए  बीते एक माह की अवधि के दौरान संपति विरुध अपराधियों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत चोरी,सेंधमारी,लूट तथा डकैती जैसे 48 मामलों को सुलझाकर गिरफ्तार किए गए लोगों की निशानदेही पर करीब 27 लाख रुपए की चोरीशुदा संपति बरामद की वहीं मादक पदार्थ अधिनियम के तहत 46 अभियोग दर्ज कर गिरफ्तार किए गए 75 लोगों के कब्जा से 12 किलो 785 ग्राम अफीम, 590 ग्राम 166 मिलिग्राम हेरोइन, 395 किलो डोडा चूरा पोस्त व चार हजार नशीली प्रतिबंधित गोलियां बरामद की है । बीते एक माह के दौरान जिला पुलिस ने विभिन्न मामलों में वांछित भगौड़ो के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान के दौरान महत्वपूर्ण सुराग जुटाते हुए  36 पी.ओ. तथा 15 बेल जंपर सहित कुल 51 भगौड़ो को गिरफ्तार कर उन्हे जेल की सलाखों के पीछे भेजा है ।

इसी प्रकार बीते एक महीने की अवधि के दौरान जिला पुलिस ने  एक मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश कर चार लोगों को काबू कर उनकी निशान देही पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों से चोरीशुदा 12 मोटरसाइकिल तथा दो स्कूटी बरामद की है ।  अवैध असला धारकों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए, जिला पुलिस ने इस समय अवधि के दौरान शस्त्र अधिनियम के तहत 14 अभियोग दर्ज कर 10 पिस्तौल व एक बंदूक बरामद कर 15 लोगों को गिरफ्तार किया है । इसके अलावा आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए बीते एक एक माह की अवधि के दौरान जिला पुलिस ने 46 अभियोग दर्ज कर गिरफ्तार किए गए 56 लोगों के कब्जा से 1315 बोतल देशी शराब,1345 लीटर लाहन, 126 बोतल बीयर,137 अंग्रेजी शराब,34 बोतल अवैध शराब तथा अवैध शराब की एक चलती भट्टी बरामद की है। (Superintendent of Police Vikrant Bhushan)

विज्ञापन – जाने बेस्ट प्रोडक्शन हाउस इन इंडिया के बारे में | लाइन प्रोडूसर इन इंडिया की पूरी जानकारी |

इसी प्रकार जुआ व सट्टा खाईवाली करने वालों के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते बीते माह के दौरान 14 अभियोग दर्ज कर 33 लोगों को काबू कर उनके कब्जा से तीन लाख 10 हजार 655 रुपए की जुआ व सट्टा राशि बरामद की गई है । पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को कड़े निर्देश दिए हैं कि गैरकानूनी धंधा करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में आमजन का सहयोग लेकर और तेजी लाए ।

विज्ञापन– क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

गौरतलब है कि पुलिस  अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बीती 22 अगस्त 2023 को जिला पुलिस अधीक्षक का कार्यभार संभाला था।पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जनप्रतिनिधि,आमजन,समाजिक संस्थाए तथा युवा क्लबों का सहयोग लेकर नशा तथा अन्य गैर कानूनी धंधा करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में और तेजी लाई जाएगी । पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को यह भी निर्देश दिए हैं कि आमजन के साथ मैत्रीपूर्ण व्यवहार कर उनका सहयोग लेकर गैरकानूनी धंधा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें ।

Tags: District Policedrug dealerSuperintendent of Police Vikrant Bhushan
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Equatorial Guinea

अफ्रीकी देश इक्वेटोरियल गिनी में पिछले 80 दिनों से फंसे है 16 भारतीय नाविक मदद की लगा रहे गुहार |

4 years ago
Samantha Ruth Prabhu

क्या करके और किस तरह के खान-पान से Samantha Ruth Prabhu रहती हैं इतनी फिट? जानें सीक्रेट

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Ravi Kishan Actor and Parliamentarian Joins Ralfh Senses Agarbatti & Dhoop as Brand Ambassador

Ravi Kishan Actor and Parliamentarian Joins Ralfh Senses Agarbatti & Dhoop as Brand Ambassador

September 16, 2026
National Edition of MATECIA Exhibition and THE WADE ASIA Attracts 350 Brands and 65,000 Visitors from 700 Towns and Cities

National Edition of MATECIA Exhibition and THE WADE ASIA Attracts 350 Brands and 65,000 Visitors from 700 Towns and Cities

September 16, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In