• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Wednesday, May 6, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य हरियाणा

Mission-2024 को लेक र ऐलनाबाद में ऐतिहासिक रहा पन्ना प्रमुख सम्मेलन भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने गोबिंद कांडा और कार्यकर्ताओं की थपथपाई पीठ

नेहरू चाहते तो रूक सकता था देश का विभाजन: धनखड़

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
September 28, 2023
in हरियाणा
0
Mission-2024

Mission-2024 (सिरसा), 28 सितंबर।(सतीश बंसल) ऐलनाबाद की अनाजमंडी में आयोजित 70 वां पन्ना प्रमुख सम्मेलन ऐतिहासिक रहा, कार्यकर्ताओं का उमड़ा सैलाब देखकर भाजपा  प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ गदगद नजर आए और उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए  वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा, उनकी टीम और कार्यकर्ताओं की पीठ थपथपाई। इस मंच से मिशन:2024 को लेकर कार्यकर्ताओं ने ऐसी हुंकार भरी की विपक्ष की नींद उड़ गई होती, धनखड़ ने शहीद भगत सिंह, वीर सावरकर और ठाकुर रोशन सिंह को याद करते हुए कहा कि शहीदों को उचित सम्मान नहीं मिला जो मिलना चाहिए था।

उन्होंने देश के बंटवारे के विरोधी दल को जमकर लताड़ा। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्य और उनकी नीतियों को जन जन तक पहुंचाएं। देश में हाल ही में लागू किया गया महिला आरक्षण बिल देश की महिलाओं के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा।भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ जैसे ही मंच पर पहुंचे तो  कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय और वंदेमातरम के जयकारे लगाए। वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा, कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं ने धनखड़ का गर्मजोशी से स्वागत किया।

ये भी पड़े-Adani Vidya Mandir को 7वें एनवाईसी ग्रीन स्कूल कॉन्फ्रेंस में मिला सम्मान

फूलाहार पहनाकर सम्मान किया गया। इस मौके पर  सिरसा की सांसद सुनीता दुग्गल, जिला प्रभारी अमरपाल सिंह राणा, प्रदेश सचिव सुरेंद्र आर्य,  जिला अध्यक्ष आदित्य देवीलाल चौटाला,  पूर्व चेयरमैन जगदीश चोपडा,  प्रदीप रातुसरिया,  अमीरचंद मेहता आसीन थे। मौके पर  जसबीर सिंह चहल, भूराराम डूडी, निताश सिहाग, योगेश कुमार, शमिंद्र कंबोज, रमेश भादू, पूर्व चेयरमैन रवि लढ़ा,  देव प्रकाश शर्मा, ब्रहमानंद शर्मा, ईशू सिंगला, यतिंद्र सिंह,  हरविंद कौर, राजेश कनवाडिया, धैर्य कांडा आदि मौजूद थे। इस मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करने से पूर्व  प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने सबसे पहले शहीद भगत सिंह, वीर सावरकर, ठाकुर रोशन सिंह और अन्य को याद करते हुए कहा कि आजादी इन शहीदों की बदौलत ही मिली है। (Mission-2024)

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने कहा था कि देश का विभाजन नहीं होना चाहिए अगर नेहरू चाहते तो देश का बंटवारा रूक सकता था। उन्होंने कहा कि वो कौन सी पार्टी थी जो कहा करती थी कि जम्मू कश्मीर से धारा 370 नहीं हट सकती और रामलला टेंट में विराजमान रहेंगे लेकिन अब वे देख रहे है कि धारा 370 भी हट गई और श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण भी हो रहा है। उन्होंने कहा कि आज भारत चांद पर पहुंच गया, चंद्रयान-3 की सफलता पर पूरा विश्व भारत की ओर देख रहा है। देश में जी-20 सम्मेलन की सफलता पर हर नागरिक नाज कर रहा है, पूरे विश्व में इसकी सराहना हो रही है और भारत की वजह से ही अब यह जी-20 से जी-21 हो गया है। (Mission-2024)

विज्ञापन – जाने बेस्ट प्रोडक्शन हाउस इन इंडिया के बारे में | लाइन प्रोडूसर इन इंडिया की पूरी जानकारी |

उन्होंने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देते हुए कहा कि  किसी भी पार्टी का कार्यकर्ता उस पार्टी के रीढ़ का हड्डी होता है, जिस प्रकार से  ऐलनााबद  में  पन्ना प्रमुख सम्मेलन का सफल आयोजन हुआ है  उसके लिए ऐलनाबाद के सभी भाजपा कार्यकर्ता धन्यवाद के पात्र हैं।
इस मौके पर सांसद सुनीता दुग्गल ने  भाजपा की नीतियों का गुणगान करते हुए कहा कि आज पूरा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश में ही नहीं दूसरे देशों में भी अपनी अलग पहचान बना चुका है। मोदी ने देशवासियों को जो कहा वह कर दिखाया।  देश में हाल ही में लागू किया गया महिला आरक्षण बिल देश की महिलाओं के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा ने प्रदेशाध्यक्ष और मंचासीन वरिष्ठ नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि ऐलनाबाद के पन्ना प्रमुख सम्मेलन ने एक इतिहास रच दिया है। (Mission-2024)

विज्ञापन– क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

इस क्षेत्र में 3382 पन्ना प्रमुख, 51 शक्ति केंद्र प्रमुख, 194 बूथ अध्यक्ष, 194 बूथ पालक और 194  बीएलए वन है। आज कार्यकर्ताओं के उमड़े सैलाब से साबित हो गया है कि मिशन-2024 क्लीयर है बावजूद इसके  कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री की नीतियों और सरकार द्वारा करवाए गए जन कल्याण के कार्यो को जनजन तक पहुंचाना होगा। उन्होंने कहा कि पन्ना प्रमुख और कार्यकर्ताओं की कठिन मेहनत से आज भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बना दिया है। सम्मेलन में मंच संचालन आदित्यदेवीलाल चौटाला और जसबीर सिंह चहल ने किया। अंत में गोबिंद कांडा ने प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ को श्रीराम दरबार भेंट किया। साथ ही अन्य अतिथियों का भी सम्मान किया गया।

Tags: Ellenabad4Gobind KandaMission-2024panna parmukhState President Omprakash Dhankhar
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Dalcore

Dalcore Partners with Global Architecture Firm UHA for North India's First YOO-Branded Luxury Residences in Gurugram

4 months ago
Today’s Horoscope 12th October 2023

Today’s Horoscope 12th October 2023 | आज का राशि फल दिनांक 12 अक्टूबर 2023

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Experion Developers

Experion Developers Surpasses Rs. 4,000 Crore in FY2025-26

May 6, 2026
Cambridge

India Teacher Named Regional Winner of the 2026 Cambridge Dedicated Teacher Awards

May 6, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)