सिरसा, (सतीश बंसल) सी एम के नेशनल स्नातकोत्तर महाविद्यालय में लोक प्रशासन विभाग द्वारा पोस्टर मेकिंग (Poster Making) व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राचार्या डॉ. रंजना ग्रोवर ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा विद्यार्थियों के प्रयासो की सराहना करते हुए उन्हें इस प्रकार की रचनात्मक गतिविधियों का हिस्सा बनते रहने के लिए प्रेरित किया।
ये भी पड़े-भगवान (God) को कहीं खोजने की जरूरत नहीं, वह हम सबके हृदय में मौजूद : आचार्य ओमप्रकाश ध्यानी
विभागाध्यक्षा डॉ करुणा मेहता ने बताया कि पोस्टर मेकिंग (Poster Making)में बी.ए. प्रथम वर्ष से नेहा ने प्रथम, बी.ए. द्वितीय से लावण्या ने द्वितीय तथा बी.ए. तृतीय से करमजीत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।जबकि प्रश्नोत्तरी में मनीषा प्रथम, जश्नप्रीत कौर द्वितीय और जसविंदर कौर तीसरे स्थान पर रही। डॉ. अनु कथूरिया और श्रीमती निशा ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई तथा विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन– क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?





