ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Thursday, November 5, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य हरियाणा

जनता को दोनों हाथों से लूटने में लगी हुई है गठबंधन government: कुमारी सैलजा

सरकार ने गरीबों की जेब में पैसा डालने के बजाए निकालने पर दिया ज्यादा ध्यान

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
October 9, 2023
in हरियाणा
0
government

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री, कांग्रेस कार्यसमिति की सदस्य और हरियाणा कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा कि प्रदेश की भाजपा-गठबंधन सरकार (government) जब से सत्ता में आई है जब से जनता को लूटने में लगी हुई है, जुमलों और झूठी घोषणा वाली इस सरकार से जनता परेशान है। सरकार ने गरीबों की जेब में पैसा डालने के बजाए उस जेब को खाली करने पर ज्यादा ध्यान दिया है। पहले सरकार की ओर से स्वच्छता अभियान के दौरान घोषणा की गई थी कि कूड़ा कलेक्शन का कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा और अब सरकार प्रॉपर्टी टैक्स के साथ पांच पांच साल का हजारों रुपये का गार्बेज चार्ज लगाकर भेज रही है ऐसे में लोग स्वयं को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। इस बार जनता सरकार को सबक सिखाकर ही रहेगी।

ये भी पड़े – सेक्टर 1 कॉलेज में मनाया गया Girls Day

मीडिया को जारी बयान में कुमारी सैलजा ने कहा है कि सरकार (government) का काम लोगों की समस्याओं को दूर करना है उन्हें मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना है पर ऐसा लग रहा है कि प्रदेश की गठबंधन सरकार ने तो जनता को परेशान करने की ही शपथ ली थी। सरकार ने ऐसा कोई मौका नहीं छोड़ा जब उसने किसी न किसी बहाने जनता को परेशान न किया हो। ऐसा कोई विभाग नहीं है जो दोनों हाथों से जनता को लूटने में न लगा हो या जनता के लिए आया धन न डकार रहा हो। सबसे बड़ी बात यह है कि जनता की न पुलिस प्रशासनिक अधिकारी न ही विधायक, मंत्री कोई नहीं सुन रहा, जनसंवाद कार्यक्रम में शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं होती वहां पर पीड़ित को आश्वासन का झुनझुना थमा दिया जाता है।

विज्ञापन– क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

उन्होंने कहा कि सबका सबका विकास का नारा देने वाली इस सरकार (government) ने सबका शोषण सबका सत्यानाश के मार्ग पर चल रही है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान के नाम पर सरकार ने करोड़ों रुपये पानी में बहा दिए पर हासिल क्या हुआ आज भी शहर गंदगी से अटे पड़े है, कूड़ा उठान के नाम पर अधिकारी जेब भरने में लगे है, पहले कहा कि कूड़ा कलेक्शन का कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा और अब प्रदेशभर में नगर पालिका, नगर परिषद और नगर निगम प्रॉपर्टी टैक्स के साथ साथ पिछले पांच साल का गार्बेज चार्ज लगाकर भेज रही है ऐसे में प्रदेश की जनता स्वयं को ठगा सा महसूस कर रही। अधिकारी एक ही बात कहते है गार्बेज चार्ज सरकार ने लगाया है उन्होंने नहीं, जबकि सरकार ने तो कहा कि कूड़ा कलेक्शन का कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे सरकार का दोहरा चरित्र सामने आता है यानी सरकार कहती कुछ और करती कुछ है।

विज्ञापन – जाने बेस्ट प्रोडक्शन हाउस इन इंडिया के बारे में | लाइन प्रोडूसर इन इंडिया की पूरी जानकारी |

उन्होंने कहा कि सदैव विवादों में रहने वाली और भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी सिरसा नगर परिषद नागरिकों का जमकर शोषण कर रही है, अधिकारी मूलभूत सुविधाओं देने के नाम पर चुप्पी साध लेते है और किसी न किसी बहाने से लूटने में लगे रहते है। अगर सिरसा नगर परिषद में हुए भ्रष्टाचार और घोटालों की निष्पक्ष जांच करवाई जाए तो अरबों रुपये का घोटाला सामने आ सकता है। जब परिषद के अधिकारी प्रॉपर्टी टैक्स के साथ साथ दो से 15 हजार रुपये तक का गार्बेज चार्ज लगाकर जनता को परेशान कर रही है। लोकतंत्र में जनता सबसे बड़ी शक्ति होती है, जनता वोट देकर सरकार (government) बनाती है तो उम्मीदों पर खरी न उतरने पर एक ही झटके में गिरा भी देती है, सरकार से पीड़ित, शोषित जनता अब केवल चुनाव की प्रतीक्षा कर रही है।

Tags: GovernmentHaryanaKumari SeljaMedia
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Human Chain

Sirsa : मानव श्रृंखला बनाकर छात्र संगठनों ने किया प्रदर्शन|

3 years ago
TVS iQube

148 किमी रेंज वाले TVS iQube की बिक्री में 580% की बढ़ोतरी, जानिए क्या है इसमें खास?

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Chemmanur International Jewellers Opens First Major Branded Showroom in Lakshadweep

Chemmanur International Jewellers Opens First Major Branded Showroom in Lakshadweep

November 4, 2026
SRM AP's Historic Debut in QS World University Rankings: Asia 2027 Becoming Fastest Indian University to Break in Top 100

SRM AP's Historic Debut in QS World University Rankings: Asia 2027 Becoming Fastest Indian University to Break in Top 100

November 4, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In