• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Saturday, July 18, 2026
Nav Times News
Best Acting School in Chandigarh
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य हरियाणा

अग्रोहा धाम में 29 अक्टूबर को होने वाले Mahakumbh में भारी संख्या में देशवासी भाग लेंगे: बजरंग गर्ग

सरकार को अग्रोहा को विकसित करने के लिए विशेष पैकेज देना चाहिए: बजरंग गर्ग

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
October 18, 2023
in हरियाणा
0
Mahakumbh

सिरसा।(सतीश बंसल इंसां )अग्रवाल समाज के प्रतिनिधियों की एक आवश्यक बैठक अग्रोहा धाम वैश्य समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष व व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में अग्रोहा धाम में 29 अक्टूबर को होने वाले महाकुंभ (Mahakumbh) की तैयारी बाबत विचार किया गया। अग्रोहा धाम वैश्य समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अग्रोहा महाराजा अग्रसेन की राजधानी थी और धर्म नगरी है, जहां पर आस्था का केंद्र विशाल अग्रोहा धाम बना हुआ है। अग्रोहा धाम के साथ देशवासियों की आस्था जुड़ी हुई है।

अग्रोहा धाम की विश्व स्तर पर अपनी अलग पहचान है। बजरंग गर्ग ने कहा कि केंद्र सरकार ने अग्रोहा टीलें की खुदाई करवाने व अग्रोहा स्थल को विकसित करने के निर्णय से अग्रोहा में तेजी से विकास होगा। सरकार को महाराजा अग्रसैन की नगरी को विकसित करने के लिए विशेष पैकेज देना चाहिए और अग्रोहा को तुरंत प्रभाव से तहसील का दर्जा दिया जाए और सरकार अपनी घोषणा के अनुसार अग्रोहा में इंडस्ट्रीज जोन व टैक्सटाइल हब बनाया जाए। अग्रोहा में रिहायशी सेक्टर व शॉपिंग कंपलेक्स बनाया जाए। (Mahakumbh)

ये भी पड़े-वर्कशॉप में दी Photography की आधुनिक तकनीकों के बारे में जानकारी

बजरंग गर्ग ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार को अपने वादे के अनुसार अग्रोहा को तुरंत प्रभाव से अग्रोहा को रेलवे लाइन से जोडऩे का काम शुरू करना चाहिए, जबकि केंद्र सरकार ने हिसार-अग्रोहा-सिरसा 93 किलोमीटर रेलवे लाइन बनाने की मंजूरी केंद्रीय रेल बजट 2022-23 में दी हुई है। लगभग 7 महीने हो चुके हैं, मगर अभी तक अग्रोहा रेलवे लाइन का काम शुरू नहीं हुआ है, जिसके कारण देश के वैश्य समाज व आम जनता में बड़ी भारी नाराजगी है। अग्रोहा में आने-जाने के लिए ना रेलवे लाइन है और जो बस अड्डा कई सालों से बना हुआ है, जिसका उद्घाटन होने के बावजूद भी चालू नहीं हुआ है।

विज्ञापन– क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

गर्ग ने कहा कि केंद्र सरकार को अग्रोहा को पर्यटन स्थल बनाने की मंजूरी देनी चाहिए, ताकि देश व विश्व से आने वाले लोग त्याग की मूर्ति महाराजा अग्रसैन की जीवनी से शिक्षा ग्रहण करके देश में आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने में अपना पूरा योगदान दे सके। बजरंग गर्ग ने कहा कि 29 अक्टूबर को अग्रोहा धाम में विशाल महाकुंभ होगा, जिसमें भारी संख्या में देश के कौने-कौने से लोग भाग लेंगे। इस कार्यक्रम में महामंडलेश्वर कुमार स्वामी उड़ीसा के राज्यपाल प्रो. गणेश लाल, एस्सेल गु्रप के चेयरमैन व राज्यसभा के पूर्व सांसद डा. सुभाष चंद्रा, उत्तराखंड के वित्त मंत्री डा. प्रेम गुप्ता, महाभारत के अर्जुन फिरोज खान, युधिष्ठिर गजेंद्र चौहान, प्रसिद्ध टीवी कलाकार सूरज थापर व भजन सम्राट अंजलि द्विवेदी आदि प्रमुख लोग भाग लेंगे।(Mahakumbh)

‘विज्ञापन – जाने बेस्ट प्रोडक्शन हाउस इन इंडिया के बारे में | लाइन प्रोडूसर इन इंडिया की पूरी जानकारी |

इस बैठक में अग्रवाल धाम के राष्ट्रीय मेला संयोजक अंजनी केडिया, सिरसा अग्रोहा धाम वैश्य समाज के प्रधान अनिल सर्राफ, अग्रवाल सभा प्रधान गौरव गोयल, व्यापार मंडल प्रधान हीरालाल शर्मा, प्रदेश उप प्रधान आनंद बियानी, महासचिव अश्विनी बंसल, कार्यकारी प्रधान अशोक बंसल, प्रधान संजय गोयल, जयप्रकाश भोलू सरिया, राजकुमार साहुवाला, नरेश बनी वाला, सचिव भीम सिंगला व कोषाध्यक्ष राजकुमार सिंगला आदि प्रतिनिधियों ने अपने विचार रखे।

Tags: countrymenmahakumbh
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Electricity Minister

बिजली मंत्री ने चौपटा, दड़बी व कालांवाली में जनसभा कर सिरसा रैली को सफल बनाने का किया आह्वान|

3 years ago
World Athletic Championship

वर्ल्ड गोल्ड मेडलिस्ट महावीर विनोद राणा World Athletic Championship के लिए पूना में देंगे ट्रायल।

2 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Top 5 Acting Schools in Chandigarh

Top 5 Acting Schools in Chandigarh (2026) | Best Acting Classes Near You

July 18, 2026
Vinfast

Vinfast- Great Value, Premium Comfort and Lower Running Costs: The Formula Behind the VF MPV 7 Appeal

July 17, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)