ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Wednesday, September 23, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य हरियाणा

भयावह हो रहा Dengue बुखार के अन्य मामले भी बढ़ रहे: कुमारी सैलजा

लाचार स्वास्थ्य सेवाओं के भरोसे हैं प्रदेश की जनता न फॉगिंग का इंतजाम, न ही मरीजों की देखभाल के उचित प्रबंध

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
October 21, 2023
in हरियाणा
0
Dengue

सिरसा,चंडीगढ़, 20 अक्तूबर।।(सतीश बंसल इंसां )अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री, कांग्रेस कार्य समिति की सदस्य, हरियाणा कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा कि प्रदेश की जनता लाचार स्वास्थ्य सेवाओं के भरोसे खुद के ठीक होने की आस कर रही है पर यह आस स्टाफ की कमी और सीमित संसाधनों के बीच दम तोड़ रही है। डेंगू (Dengue) व बुखार के अन्य मामले लगातार बढ़ रहे हैं। हालात बिगड़ने पर भी फॉगिंग तक का इंतजाम नहीं किया जा रहा है। मौतों के आंकड़े सार्वजनिक न हों, इसलिए निजी अस्पतालों को डेंगू के केस रिपोर्ट करने से रोका जा रहा है।

विज्ञापन– क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

मीडिया को जारी बयान में कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार को प्रदेश की जनता के स्वास्थ्य की कोई फिक्र नहीं है। स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही के मामले औसतन हर सप्ताह प्रदेश के किसी न किसी कोने से आते रहते हैं। बावजूद इसके न तो स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त किया जा रहा है और न ही स्वास्थ्य विभाग की बिगड़ चुकी सेहत को सुधारने के लिए कोई कदम उठाया जा रहा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जब बुखार और डेंगू (Dengue) का सीजन हर साल आता है तो फिर गठबंधन सरकार ने पहले से इसकी रोकथाम और उपचार की तैयारी क्यों नहीं की।

‘विज्ञापन – जाने बेस्ट प्रोडक्शन हाउस इन इंडिया के बारे में | लाइन प्रोडूसर इन इंडिया की पूरी जानकारी |

शहरों व गांवों में न तो फॉगिंग करवाई गई और न ही बुखार को देखते हुए संवेदनशील घोषित इलाकों में मच्छरदानी वितरित की गई। यही नहीं, सरकारी अस्पतालों में डेंगू मरीजों के समुचित इलाज के लिए भी पूरे इंतजाम नहीं किए गए। अब अन्य वर्षों के मुकाबले डेंगू से मरने वालों की संख्या बढ़ रही है तो गठबंधन सरकार चुप्पी साधे बैठी है। उन्होंने कहा कि फागिंग के नाम पर केवल कागजों का पेट भरा जा रहा है, जहां पर फाङ्क्षगग की बात कही जा रही है उसी क्षेत्र से डेंगू (Dengue) के मरीज आ रहे हैं। अधिकारी भी धरातल पर जाकर वस्तु स्थिति जानने का प्रयास नहीं करते जो कर्मचारियों ने लिखकर भेज दिया वहीं सही है जबकि जो कागजों में दिखाया गया है वैसा धरातल पर कुछ भी नहीं हैं।

ये भी पड़े-Shriram Dramatic Club Friends Colony की रामलीला में पहुंचे गोबिंद कांडा

कुमारी सैलजा ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में लैब, पैरा मेडिकल स्टाफ, डॉक्टर और स्पेशलिस्ट डॉक्टर के हजारों पद खाली पड़े हैं। इनमें से काफी पद तो ऐसे हैं, जिनके लिए किसी तरह की भर्ती प्रक्रिया भी अभी तक शुरू नहीं की गई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रदेश में मेडिकल व पैरा मेडिकल स्टाफ के हजारों पद खाली हैं। रेडियोलॉजिस्ट के 225, स्टाफ नर्स 2260 पद खाली हैं तो रेडियोग्राफर, एमपीएचडब्ल्यू, लैब टेक्निशियन, फार्मासिस्ट, ऑर्थो असिस्टेंट के पदों पर भी भर्ती नहीं की जा रही। कुमारी सैलजा ने कहा कि पीजीआईएमएस रोहतक जो अब मेडिकल यूनिवर्सिटी है, में डॉक्टरों के 45 प्रतिशत पद खाली हैं।

इससे यहां बेहतर इलाज की आस में पहुंचने वाले हजारों लोगों के साथ ही एमबीबीएस, एमडी/एमएस की पढ़ाई करने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बार-बार अनुरोध के बाद भी प्रदेश सरकार यूनिवर्सिटी को भर्ती प्रक्रिया चलाने की इजाजत नहीं दे रही है। इससे साफ है कि गठबंधन सरकार बीमार (Dengue) हो चुके स्वास्थ्य विभाग को दुरुस्त नहीं करना चाहती। हालात बिगड़ने के बावजूद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी हाथ पर हाथ रखे बैठे है। परेशान जनता आने वाले चुनाव में इस सरकार को घर पर बैठाने का काम करेगी।

Tags: dengueDengue CasesFeverKumari Selja
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Appointment Letters

PM Modi ने Rozgar Mela के तहत 71 हजार युवाओं को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- Rozgar Mela हमारे सुशासन की पहचान|

4 years ago
नेता की हत्या

राजनीती रंजिस में केरला के पलक्कड़ में माकपा नेता की हत्या

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

ShikshaNext Introduces 11 EdTech and AI Solutions, Shaping the Market for Better Learning Outcomes in India

ShikshaNext Introduces 11 EdTech and AI Solutions, Shaping the Market for Better Learning Outcomes in India

September 22, 2026
Unified Voice Earns Dual Honours for Enterprise Communications Innovation at Bengaluru and Chennai Awards

Unified Voice Earns Dual Honours for Enterprise Communications Innovation at Bengaluru and Chennai Awards

September 22, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In