ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Tuesday, October 20, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राष्ट्रिय

विधानसभा चुनावों के रास्ते लोकसभा की तैयारी में जुटे पीएम मोदी (PM Modi), संसद में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर देंगे जोर – अतुल मलिकराम (राजनीतिक रणनीतिकार)

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
October 25, 2023
in राष्ट्रिय
0
PM Modi

जब महाभारत के युद्ध के बाद ये प्रश्न उठा कि युद्ध में सबसे अधिक योगदान किसका रहा, तो इसका उत्तर पूरा युद्ध देखने वाले बर्बरीक से पूछा गया। उनका जवाब था कि युद्ध के मैदान में मुझे चारों ओर सिर्फ सुदर्शन चक्र ही घूमता नजर आया। हर तरफ श्री कृष्ण ही युद्ध लड़ते दिखे। कुछ ऐसा ही मंजर पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव और अगले साल होने वाले लोकसभा के चुनावी रण में भी दिखने की उम्मीद है। जहां श्रीकृष्ण की भूमिका में पीएम मोदी (PM Modi) होंगे और सुदर्शन चक्र के रूप में उनकी बेमिसाल वाक्पटुता कार्य करते दिखेगी।

लेकिन इस चुनावी महाभारत में फिर अन्य योद्धाओं की क्या भूमिका होगी? चूंकि एक तरफ केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी की सुगबुगाहट के साथ मध्य प्रदेश में बीजेपी के चुनावी बैनर-पोस्टर से 18 साल मुख्यमंत्री का सुख भोगने वाले शिवराज जी गायब नजर आने लगे हैं, और दूसरी तरफ प्रह्लाद सिंह पटेल, फग्गन सिंह कुलस्ते, कैलाश विजयवर्गीय, नरेंद्र सिंह तोमर, गणेश सिंह या रमेश सिंह जैसे 60 पार वाले केंद्रीय मंत्रियों, सांसदों और चर्चित चेहरों को जंग में हिस्सा लेना का आदेश जारी हुआ है। हालांकि इनके बीच एक दिलचस्प नाम सांसद रीति पाठक का भी है, लेकिन भले इन नामों को मुख्यमंत्री की रेस में दौड़ाने के हिसाब से भी देखा जा रहा हो लेकिन इनमें से किसी का भी मुख्यमंत्री बनने का सपना तभी पूरा हो सकेगा, जब भाजपा प्रदेश में वापसी करेगी। कुछ ऐसा ही हाल राजस्थान और छत्तीसगढ़ जैसे चुनावी राज्यों में भी देखने को मिल रहा है, वहीं टी राजा सिंह जैसे नामों के साथ तेलंगाना भी इससे अछूता नहीं रहा है।

‘विज्ञापन – जाने बेस्ट प्रोडक्शन हाउस इन इंडिया के बारे में | लाइन प्रोडूसर इन इंडिया की पूरी जानकारी |

राजस्थान से पार्टी ने 7 सांसदों को टिकट दिया है। इनमें नरेंद्र कुमार, किरोड़ीलाल मीणा, भागीरथ चौधरी जैसे सीनियर नेताओं के साथ-साथ युवा और दमदार चेहरों में राज्यवर्धन सिंह राठौड़, राजकुमारी दिया कुमारी, देवजी पटेल, और राजस्थान के ‘योगी’ बाबा बालकनाथ जैसे नाम शामिल हैं। वहीं छत्तीसगढ़ के लिए भी भाजपा ने सांसद और केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह, गोमती साय और सांसद व प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव लोरमी को चुनावी रण में उतारा है। (PM Modi)

भाजपा की इन सभी राज्यों में उम्मीदवारों की सूची कई पहलुओं की तरफ इशारा करती है। एक तो जीत के लिए साम, दाम, दंड, भेद की नीति, दूसरा उन बड़े चर्चित नामों की अग्निपरीक्षा जिन्हे कांग्रेस के गढ़ में उतारा गया है। तीसरा त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में अपनाई गई रणनीति जो किसी भी परिस्थिति में हार के बावजूद लाभ का सौदा साबित हो, और बड़े नामों के फेल होने के बावजूद उनके प्रभाव में आस पास के क्षेत्रों में बीजेपी उम्मीदवारों को किस्मत चमकाने का अवसर मिल सके। चौथा व सबसे महत्वपूर्ण विधानसभा के रास्ते 2024 लोकसभा की तैयारियां, जिसमें मुख्य रूप से पीएम मोदी का फोकस, विश्व के सबसे युवा देश की संसद को भी युवा बनाने पर हो सकता है।

ये भी पड़े- Vedanta Delhi Half Marathon raises 5 million meals for children through #RunForZeroHunger

केंद्र और मोदी (PM Modi) की टीम में युवा व चर्चित चेहरों में सबसे बड़ा नाम ज्योतिरादित्य सिंधिया का होने की प्रबल संभावना है। एक बड़ा जन समर्थन साथ रखने वाले सिंधिया मोदी खेमें के सबसे करीबी और पसंदीदा राजनेता हैं, जिन्हे पार्टी में शामिल होने के साथ ही केंद्रीय टीम में शामिल कर लिया गया। एविएशन डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी और लगभग हर मंच पर मोदी जी के सारथि के रूप में नजर आए सिंधिया, निश्चित तौर पर 2024 के लिए और सम्भवता 2024 में मोदी कैबिनेट के तीसरे कार्यकाल में सबसे अहम् भूमिका निभाते नजर आएंगे।

सिंधिया के अलावा तमिलनाडु बीजेपी के अध्यक्ष व पूर्व आईपीएस अन्नामलाई कुप्पुसामी भी एक ऐसा नाम है जो अगले साल के आम चुनावों में बीजेपी का चमकता सितारा कहलाएंगे। अन्नामलाई को उनके नेक दिल और उम्दा काम के लिए जनता से जो समर्थन प्राप्त है उसके लिए बीजेपी ने एनडीए गठबंधन में टूट भी कबूल कर ली है। इससे ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि मोदी की अगुवाई में बीजेपी अब युवा नेतृत्व की दिशा और दशा की तरफ निगाहें गड़ाई हुई है। इसके अलावा 35 वर्षीय निशीथ प्रमाणिक का भी केंद्र में बने रहने की पूरी उम्मीद है।

विज्ञापन– क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

मोदी (PM Modi) सरकार ने 77 सदस्यों वाले अपने नए मंत्रिपरिषद के साथ ही इशारा कर दिया था कि अब आगे की कमान युवा राजनेताओं के हाथ में ही सौंपी जाएगी। ऐसा पहली बार है जब मंत्रिमंडल में 50 वर्ष से कम उम्र के ज्यादातर सदस्य देखने को मिलते हैं, जैसे किरेन रिजिजू, मनसुख मंडाविया, जाॅन बारला, कैलाश चौधरी, स्मृति ईरानी, संजीव बालियान, अनुराग ठाकुर, डॉ एल मुरूगन, डॉ भारती प्रवीण पवार, अनुप्रिया सिंह पटेल और शांतनु ठाकुर।

तो इशारा साफ है, मध्य प्रदेश हो राजस्थान या छत्तीसगढ़, 60 से ऊपर वाले जिन बड़े और भारी नामों को टिकट देकर मैदान में उतारा गया है, या तो वे बीजेपी को सीट जिताकर, उन राज्यों में प्रमुख भूमिका निभाएं, या तो हार का मुँह देखकर केंद्रीय समिति से खुद को किनारे कर लें, क्योंकि बीजेपी ने आगामी आम चुनावों के लिए पूरा खेल एकदम नए सिरे और चेहरे के आधार पर रचा है। जिसमें रिटायरमेंट के करीब पहुंच रहे नेताओं को सीमित क्षेत्रों तक ही सीमित रखने की रणनीति अपनाई जा रही है और जन मानस की उम्मीद व भरोसे का प्रमाण बन रहे युवा साथियों को अधिक तवज्जो देने पर फोकस किया जा रहा है। ऐसे में जब विधानसभा और लोकसभा, दोनों ही चुनाव मोदी जी की अगुवाई और उनके के नाम पर लड़ा जा रहा है तो जाहिर तौर पर इस लड़ाई को मोदी किसी भी सूरत में हारने के मूड में नहीं हैं।

Tags: Assembly electionsAtul Malikramelection 2024increasing participation of youthLok SabhaParliamentPM Modi
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

तेजस

मलेशिया की हवाई शक्ति को बढ़ाएगा तेजस, चीन और दक्षिण कोरिया के विमानों को दरकिनार कर भारत के फाइटर जेट पर भरोसा जताया

4 years ago
आई वेंचर्स

अमल पारेख ने 8 आई वेंचर्स की भागीदारी के साथ कोशियो में 1.8 मिलियन डॉलर का निवेश किया, जिससे कुल 3 मिलियन डॉलर का सीड राउंड पूरा हुआ।

1 year ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Bata India's 'Comfort, But Make it Festive' Campaign Draws 6,000+ Footfalls for Dandiya Night at Vegas Mall

Bata India's 'Comfort, But Make it Festive' Campaign Draws 6,000+ Footfalls for Dandiya Night at Vegas Mall

October 19, 2026
From Vision to Experience: TREVOC Royal Residences Opens Sample Apartment and Sales Gallery

From Vision to Experience: TREVOC Royal Residences Opens Sample Apartment and Sales Gallery

October 19, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In