• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Thursday, April 16, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

Murder: लखनऊ में मैरिज हॉल के बाहर कार सवार ने लोगों को रौंदा, एक की मौत

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
April 18, 2022
in उत्तर प्रदेश
0
Murder

Murder

लखनऊ। Murder: राजधानी लखनऊ के गोसाईगंज में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। यहां विवाद के बाद एक युवक ने भीड़ पर कार चढ़ा दी। घटना में एक की मौत हो गई (Murder), जबकि सात लोगों की हालत गंभीर हैं। यह घटना बुधवार देर रात एक मैरिज हाल के बाहर की है।

आरोपी युवक मैरिज हाल में हो रहे तिलक समारोह में शामिल होने के लिए आया था। वहां उसका एक अन्य युवक से विवाद हो गया। इसके बाद वह गुस्से में वहां से चला गया। कुछ देर बाद वह लौटा और तेज रफ्तार कार से मैरिज हाल के बाहर खड़े लोगों को रौंदते हुए भाग गया। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

गोसाईगंज क्षेत्र कबीरपुर गांव में बुधवार रात में तिलक समारोह में आए दो मेहमानों में विवाद हो गया। विवाद को लेकर एक ने भीड़ पर कार चढ़ा दी। कार लोगों ने रौंदते हुए निकल गई। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई (Murder), जबकि सात अन्य लोग घायल हो गए। पोस्टमार्टम के बाद ग्रामीणों ने सुलतानपुर मार्ग पर शव रखकर प्रदर्शन किया। इंस्पेक्टर ने कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों को किसी तरह शांत कराया।

पूरी घटनाक्रम इस प्रकार है। कबीरपुर गांव में महेंद्र सिंह का तिलक समारोह था। तिलक चढ़ने के बाद ज्यादातर मेहमान खाना खाकर विदा हो गए। इसी बीच खुर्दही कटरा बक्कास निवासी आशीष यादव व कुल्लीखेड़ा अर्जुनगंज के आशीष आमने सामने हो गए। दोनों में पहले से मनमुटाव चल रहा था। दोनों पक्षों में झगड़ा होने लगा। किसी तरह वहां मौजूद लोगों ने दोनों पक्षों को शांत कराकर अलग किया।

यह पढ़ें – क्या आप एक फिल्म कलाकार बनना चाहते है ? Want to join Film Industry ?

खुर्दही के आशीष अपने कुछ साथियों के साथ सड़क पर खड़े थे। इसी दौरान कुल्लीखेड़ा निवासी आशीष यादव ने भीड़ पर कार चढ़ा दी और सभी को रौंदते हुए भाग निकला। इस दुस्साहसिक घटना में गंभीर रूप से घायल सूरज यादव को निजी अस्पताल ले जाया गया जहां कुछ घंटे बाद उनकी मौत हो गई। वहीं, महेंद्र सिंह यादव, हौंसला प्रसाद, सतीश, उत्तम, राम कुमार, दीपक व मोनू घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना से ग्रामीण आक्रोशित हैं। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने सुलतानपुर मार्ग पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इंस्पेक्टर शैलेंद्र गिरि ने ग्रामीणों को बताया कि आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। किसी तरह उन्होने ग्रामीणों को शांत कराया। पुलिस ने हौंसला प्रसाद की तहरीर पर एफआइआर दर्ज की है। हौसला के भाई महेंद्र का तिलक था।

उन्होंने बताया कि सबसे पहले रात करीब साढ़े दस बजे विवाद हुआ था। इसके बाद रात करीब 12 बजे कुल्ली खेड़ा का आशीष अपने साथी विनीत तिवारी, सरसवां के राज कुमार उर्फ भोले, मनीष, अभय यादव और गोमतीनगर निवासी स्वनिल उर्फ राधे के साथ असलहा व लाठी डंडों से लैस होकर पहुंचा था। इसके बाद आरोपितों ने वहां मौजूद लोगों पर हमला बोल दिया था। कुछ देर बाद फिर वापस आया और जान से मारने की नीयत से भीड़ पर तेज रफ्तार में कार चढ़ा दी। पीड़ितों ने मौके से एक आरोपित राज कुमार को पकड़ लिया।

सूरज यादव का विवाह करीब तीन साल पहले हुआ था, जिसकी एक एक बेटी है। वह दो भाईयों में बड़ा था। घटना के बाद तिलक की खुशियां गम में बदल गई। इंस्पेक्टर शेलेंद्र गिरि का कहना था कि आरोपितों की तलाश में दबिश दी जा रही है। तहसीलदार राजेश विश्वकर्मा भी कबीरपुर गांव पहुंचे और घटना की जानकारी लेने के बाद आर्थिक मदद का आश्वासन दिया।

Tags: hit over crowd by carLucknow Car Road AccidentLucknow Hit And Run Caselucknow newslucknow-city-crimenewsstateUP Crime
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Panipat

पानीपत में सरपंच के भाई ने रची  हत्या की साजिश, प्रेमिका के पति की बेरहमी से हत्या कर शव को घर में ही दफनाया उसके ऊपर पर बना डाला पक्का फर्श|

3 years ago
National Seminar

राष्ट्रीय सेमिनार (National Seminar) में पांच पुस्तकों का होगा लोकार्पण

2 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Cars24

MS Dhoni Joins Cars24 , Crashfree India As Goodwill Ambassador

April 15, 2026
Razorpay

Razorpay Launches UPI and All Payment Methods Within OpenAI's Codex, Enabling Developers to Build and Monetise Apps Instantly

April 15, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)